Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Tuesday, June 16
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Jharkhand Top News»दो महीने से वेतन नहीं, 108 एंबुलेंस कर्मियों पर आर्थिक संकट
    Jharkhand Top News

    दो महीने से वेतन नहीं, 108 एंबुलेंस कर्मियों पर आर्थिक संकट

    shivam kumarBy shivam kumarJanuary 2, 2026Updated:January 2, 2026No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    सरकार से हस्तक्षेप की मांग, आंदोलन की चेतावनी
    रांची। झारखंड में 24×7 आपातकालीन 108 एंबुलेंस सेवा में कार्यरत कर्मचारियों को बीते दो माह से वेतन नहीं मिला है। नवंबर और दिसंबर 2025 का भुगतान लंबित रहने से कर्मचारियों और उनके परिवारों के सामने गंभीर आर्थिक संकट खड़ा हो गया है। क्रिसमस और नववर्ष जैसे महत्वपूर्ण पर्व बिना वेतन के गुजर जाने से कर्मियों में भारी आक्रोश और निराशा है।

    झारखंड प्रदेश एंबुलेंस कर्मचारी संघ के प्रदेश अध्यक्ष नीरज तिवारी ने बताया कि फरवरी 2025 से 108 एंबुलेंस सेवा का संचालन सम्मान फाउंडेशन द्वारा किया जा रहा है। संस्था के जिम्मे आने के बाद से ही कर्मचारियों को अनियमित और विलंब से वेतन भुगतान की समस्या झेलनी पड़ रही है। उन्होंने कहा कि 22 दिसंबर 2025 को सरकार और संघ के बीच हुई संयुक्त बैठक में संस्था के प्रतिनिधियों ने एक सप्ताह के भीतर वेतन भुगतान का आश्वासन दिया था, लेकिन अब तक उस पर अमल नहीं हुआ।

    संघ ने आरोप लगाया कि झारखंड उच्च न्यायालय के निर्देशों के तहत जहां सरकारी कर्मियों को क्रिसमस से पहले वेतन भुगतान सुनिश्चित किया गया, वहीं जीवनरक्षक 108 एंबुलेंस सेवा में तैनात कर्मचारियों को इससे वंचित रखा गया। संघ का कहना है कि यह न केवल भेदभावपूर्ण है, बल्कि श्रम कानूनों और संवैधानिक समानता के सिद्धांतों के भी खिलाफ है।

    वेतन लंबित होने के कारण कर्मचारियों को बच्चों की स्कूल फीस, बैंक और फाइनेंस लोन की किस्तें, मकान किराया और रोजमर्रा की जरूरतें पूरी करने में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। कई परिवारों की स्थिति बेहद दयनीय हो गई है, जबकि ये कर्मचारी दिन-रात मरीजों की जान बचाने में लगे रहते हैं।

    संघ ने यह भी आरोप लगाया कि बैठक के बाद तैयार की गई ‘मिनट्स ऑफ मीटिंग’ में कई अहम सहमत बिंदुओं को शामिल नहीं किया गया। इनमें लंबित वेतन भुगतान, निलंबित कर्मियों की पुनर्बहाली, ईपीएफ और ईएसआईसी का अनुपालन तथा नियमित समन्वय बैठक जैसे मुद्दे प्रमुख हैं।

    झारखंड प्रदेश एंबुलेंस कर्मचारी संघ ने राज्य सरकार और संबंधित विभागों से तत्काल हस्तक्षेप की मांग की है। संघ ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि यदि जल्द समाधान नहीं हुआ और लंबित वेतन का समयबद्ध भुगतान सुनिश्चित नहीं किया गया, तो संगठन आंदोलनात्मक कदम उठाने को मजबूर होगा।

    08 Ambulance salary crisis 08 एंबुलेंस वेतन संकट Emergency services salary pending Jharkhand Ambulance Employees Association Jharkhand health services Samman Foundation dispute आपातकालीन सेवा वेतन लंबित झारखंड एंबुलेंस कर्मचारी संघ झारखंड स्वास्थ्य सेवाएं सम्मान फाउंडेशन विवाद
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleनक्सल प्रभाव से पर्यटन हब की ओर बढ़ता गुमला
    Next Article उपराष्ट्रपति राधाकृष्णन आज से दो दिन के तमिलनाडु के दौरे पर
    shivam kumar

      Related Posts

      मंईयां सम्मान योजना में बड़ा खुलासा! 4068 अपात्र लाभुकों से होगी राशि की वसूली, कानूनी कार्रवाई की भी तैयारी

      June 15, 2026

      ज्ञान बिंदु कोचिंग के संचालक रौशन आनंद को मिली ज़मानत

      June 15, 2026

      सड़क हादसे में युवक की मौत, सड़क जाम

      June 15, 2026
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • मंईयां सम्मान योजना में बड़ा खुलासा! 4068 अपात्र लाभुकों से होगी राशि की वसूली, कानूनी कार्रवाई की भी तैयारी
      • ज्ञान बिंदु कोचिंग के संचालक रौशन आनंद को मिली ज़मानत
      • सड़क हादसे में युवक की मौत, सड़क जाम
      • टीएमसी अभिषेक बनर्जी पर एक और एफआइआर, अंफान राहत कोष में 250 करोड़ के घोटाले का आरोप
      • महाधिवक्ता राजीव रंजन ने दिया इस्तीफा
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

      Palamu Division

      • Garhwa
      • Palamu
      • Latehar

      Kolhan Division

      • West Singhbhum
      • East Singhbhum
      • Seraikela Kharsawan

      North Chotanagpur Division

      • Chatra
      • Hazaribag
      • Giridih
      • Koderma
      • Dhanbad
      • Bokaro
      • Ramgarh

      South Chotanagpur Division

      • Ranchi
      • Lohardaga
      • Gumla
      • Simdega
      • Khunti

      Santhal Pargana Division

      • Deoghar
      • Jamtara
      • Dumka
      • Godda
      • Pakur
      • Sahebganj

      Subscribe to Updates

      Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

      © 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.
      • Privacy Policy
      • Terms
      • Accessibility

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version