Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Sunday, June 1
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Top Story»अमिताभ, लता ने की नर्मदा सेवा यात्रा की तारीफ
    Top Story

    अमिताभ, लता ने की नर्मदा सेवा यात्रा की तारीफ

    आजाद सिपाहीBy आजाद सिपाहीFebruary 2, 2017No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    “बॉलीवुड सुपरस्टार अमिताभ बच्चन, गायिका लता मंगेशकर एवं तिब्बती धर्मगुरु दलाई लामा ने मध्यप्रदेश में पवित्र नर्मदा नदी के संरक्षण के लिए वर्तमान में चल रहे जागरूकता अभियान नमामि देवी नर्मदे-सेवा यात्रा की तारीफ की है।”

    मध्यप्रदेश जनसंपर्क विभाग के आयुक्त अनुपम रंजन ने आज कहा कि अमिताभ बच्चन, लता मंगेशकर एवं दलाई लामा ने मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को पत्र लिखकर नर्मदा नदी के संरक्षण के लिए राज्य सरकार की नमामि देवी नर्मदे-सेवा यात्रा की तारीफ की है।

    नमामि देवी नर्मदे-सेवा यात्रा को नर्मदा सेवा यात्रा के नाम से भी जाना जाता है। चौहान को भेजे पत्र में अमिताभ ने इस यात्रा में शामिल न हो पाने पर खेद भी व्यक्त किया है।

    अमिताभ ने सोशल मीडिया पर ट्वीट के जरिए भी इस अभियान की तारीफ की है।

    उन्होंने अपने ट्वीट में कहा कि नर्मदा सेवा यात्रा जैसी पहलों से न केवल हमारी नदियां स्वच्छ होंगी, बल्कि हमारी आने वाली पीढि़यों को साफ-सुथरी नदियां भी मिलेंगी एक अन्य ट्वीट में अमिताभ ने बताया कि नमामि देवी नर्मदे-सेवा यात्रा एक महान अभियान है, जिसे मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री ने शुरू किया है, ताकि नर्मदा नदी को प्रदूषण से मुक्त किया जा सके।

    ट्वीट में उन्होंने लिखा कि यह यात्रा निश्चित रूप से समूचे भारत के लोगों को जागरूक करेगी और वे अपनी जीवनदायिनी नदियों को संरक्षित करना शुरू कर देंगे। केवल बोलना ही नहीं है, अपने आसपास के इलाकों को खुले में शौच से मुक्त करें, नदियों के तटों पर और अधिक पेड़ लगाओ। इनसे नदियां निर्मल एवं स्वच्छ होंगी। अमिताभ ने कहा कि इन छोटे-छोटे प्रयासों से हम जीवनदायी मां नर्मदा को पुनर्जीवित कर सकते हैं। हर हर नर्मदे।

    लता मंगेशकर ने अपने पत्र में कहा है कि मैं मध्यप्रदेश के इंदौर में जन्मी हूं। इस कारण मेरा नर्मदा नदी से अनोखा संबंध रहा है। मैं अभिनंदन करना चाहती हूं कि नर्मदा नदी के संरक्षण के लिए अभियान चलाकर एक अनिवार्य कदम उठाया गया है। यह निश्चित रूप से सफल होगा। नमामि देवी नर्मदे-सेवा यात्रा पिछले साल 11 दिसंबर को नर्मदा के उद्गम स्थान अमरकंटक से शुरू हुई। पांच महीने तक चलने वाली यह यात्रा 11 मई को खत्म होगी। इस दौरान यह यात्रा नर्मदा के दोनों तटों पर 3344 किलोमीटर कवर करेगी, जिसमें लगभग आधी दूरी पैदल मार्च भी शामिल है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleकटियार, जोशी और वरुण भी बने भाजपा के स्टार प्रचारक
    Next Article मोदी खुद पलायन करके आए हैं : अखिलेश
    आजाद सिपाही
    • Website
    • Facebook

    Related Posts

    किसके दबाव में छुट्टी के दिन रिपोर्ट बनाकर छत्तीसगढ़ मॉडल अपनाने की कर दी अनुशंसा : बाबूलाल

    May 31, 2025

    जैक ने 12वीं का रिजल्ट किया जारी, साइंस में 79.26 और 91.2 प्रतिशत छात्र सफल

    May 31, 2025

    सोनारी एयरपोर्ट की दीवार गिरी, कई इलाकों में अंधेरा

    May 31, 2025
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Recent Posts
    • किसके दबाव में छुट्टी के दिन रिपोर्ट बनाकर छत्तीसगढ़ मॉडल अपनाने की कर दी अनुशंसा : बाबूलाल
    • राजकीय तिब्बी कॉलेज अस्पताल भवन के निर्माण कार्य का मुख्यमंत्री ने किया शिलान्यास
    • एशियन एथलेटिक्स चैंपियनशिप : अनिमेष कुजूर ने 200 मीटर दौड़ में राष्ट्रीय रिकॉर्ड तोड़कर जीता कांस्य
    • आईपीएल 2025 में गुजरात का सफर समाप्त, मुंबई ने 20 रन से हराया
    • भाजपा ने लुधियाना पश्चिम विस उपचुनाव के लिए जीवन गुप्ता को बनाया उम्मीदवार
    Read ePaper

    City Edition

    Follow up on twitter
    Tweets by azad_sipahi
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Go to mobile version