Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Wednesday, May 14
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»झारखंड»रामगढ़»आज सीएम करेंगे रजरप्पा महोत्सव का आगाज
    रामगढ़

    आज सीएम करेंगे रजरप्पा महोत्सव का आगाज

    आजाद सिपाहीBy आजाद सिपाहीFebruary 25, 2017No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    रजरप्पा (रामगढ़): राजकीय रजरप्पा महोत्सव का भव्य आगाज 25 फरवरी से होगा। दो दिवसीय रजरप्पा महोत्सव की तैयारी लगभग पूरी हो गयी है। कार्यक्रम को सफल बनाने को लेकर रामगढ़ जिला प्रशासन पूरी तरह से सक्रिय हो गया है। इस महोत्सव का उद्घाटन शनिवार की शाम 4:00 बजे मुख्यमंत्री रघुवर दास करेंगे। इस मौके पर कई विशिष्ट अतिथि भी उपस्थित रहेंगे। जानकारी के अनुसार मुख्यमंत्री रघुवर दास रजरप्पा महोत्सव में शामिल होने के लिए दोपहर 2:55 बजे हेलिकॉप्टर से रजरप्पा डीएवी स्कूल मैदान उतरेंगे। यहां से वह सड़क मार्ग से मां छिन्नमस्तिका मंदिर के लिए प्रस्थान करेंगे। मां छिन्नमस्तिका की पूजा-अर्चना कर मुख्यमंत्री रजरप्पा महोत्सव का उद्घाटन करने पहुंचेंगे। इसके बाद वह महोत्सव का उद्घाटन करेंगे। रजरप्पा महोत्सव कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में स्थानीय सांसद सह केंद्रीय राज्यमंत्री जयंत सिन्हा, राज्य के पर्यटन मंत्री अमर कुमार बाउरी, खाद्य आपूर्ति मंत्री सरयू राय, प्रदेश 20 सूत्री कार्यक्रम के उपाध्यक्ष राकेश प्रसाद उपस्थित रहेंगे। लगभग डेढ़ घंटे तक रजरप्पा महोत्सव का उद्घाटन समारोह चलेगा। इसके बाद मुख्यमंत्री लौट जायेंगे।
    रजरप्पा महोत्सव को सफल बनाने के लिए पूरा रामगढ़ जिला प्रशासन  पिछले कई दिनों से लगातार सक्रिय है। जिला की उपायुक्त राजेश्वरी बी, डीडीसी सुनील कुमार, एसपी प्रियदर्शी आलोक, एसडीपीओ निधि द्विवेदी सहित सभी अधिकारी रजरप्पा मंदिर और कार्यक्रम स्थल का दौरा और निरीक्षण कर रहे हैं। पिछले तीन दिनों से डीसी एसपी सहित सभी अधिकारी रजरप्पा का दौरा कर रहे हैं। महोत्सव की तैयारी पर खुद नजर रख रहे हैं। मुख्यमंत्री के रजरप्पा मंदिर जाने की बात के बाद प्रशासन का ध्यान मंदिर की ओर भी लग चुका है। हजारीबाग के डीआइजी भीमसेन टूटी भी यहां आकर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा ले चुके हैं।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleडीसी ने विकास कार्यों को दी दिशा: जयंत
    Next Article कल का बीपीएल कार्ड धारक आज अरबों का मालिक बन बैठा है’!
    आजाद सिपाही
    • Website
    • Facebook

    Related Posts

    किताबें हमारे जीवन में संस्कार भरती है : अर्जुन मुंडा

    April 21, 2025

    अवैध कोयला खदान में लगी भीषण आग

    April 21, 2025

    रंगदारी के लिए गैंगस्टर ने पतरातू में चलवाई पांच राउंड गोली

    April 17, 2025
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Recent Posts
    • कांग्रेसी अपना दोहरा राजनीतिक चरित्र दिखाना बंद करे: प्रतुल
    • सीएम हेमंत सोरेन ने सीबीएसइ के विद्यार्थियों को दी बधाई
    • साइबर अपराधियों ने सीसीएल की वेबसाइट की हैक, प्रबंधन में हड़कंप
    • हाईकोर्ट में बगैर अधिकार केसों का स्टेटस बदलने का मामला, जांच में साफ्टवेयर कम्पनी जिम्मेदार
    • सीबीएसई बोर्ड की 12वीं की परीक्षा में जनपद की टॉपर बनीं तेजस्वी सिंह
    Read ePaper

    City Edition

    Follow up on twitter
    Tweets by azad_sipahi
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Go to mobile version