Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Friday, May 9
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Top Story»आयशा टाकिया प्‍लास्टिक सर्जरी के बाद दिखीं नये लुक में
    Top Story

    आयशा टाकिया प्‍लास्टिक सर्जरी के बाद दिखीं नये लुक में

    आजाद सिपाहीBy आजाद सिपाहीFebruary 24, 2017No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    एक समय था जब बॉलीवुड एक्ट्रेस आयशा टाकिया इंडस्ट्री की सबसे क्यूट एक्ट्रेस में से एक थीं। लेकिन अब अगर आप उनकी लेटेस्ट तस्वीरें देखेंगे तो शायद वो आपको पहले जैसी क्यूट और स्वीट सी एक्ट्रेस नहीं दिखाई देंगी। यही नहीं, उनकी नई तस्वीरें देखकर आप काफी चौंक भी जाएंगे।

    दरअसल सोशल मीडिया पर उनकी कुछ तस्वीरें वायरल हो रही हैं जो हाल ही में हुए एक इवेंट के दौरान की हैं और इन तस्वीरों को देखकर लग रहा है कि आयशा टाकिया ने अपने होठों की सर्जरी करवाई है।

    हाल ही में आयशा एक इवेंट में पहुंची थीं जहां उन्हें पहचान पाना काफी मुश्किल था। उनका पाउट और फेसकट देखकर साफ पता चल रहा था कि उन्होंने प्लास्टिक सर्जरी का सहारा लिया है।

    उन्हें देखकर साफ समझ आ गया कि उन्होंने लिप जॉब कराया है। आप भी जब ये तस्वीरें देखेंगे तो हैरान रह जाएंगे। हम आपको इसी इवेंट के दौरान की तस्वीरें दिखाने जा रहे हैं जिन्हें देखकर आप भी दंग रह जाएंगे।

    लेकिन इस सर्जरी से उनका चेहरा बेहद खराब लग रहा था। खुद लोग भी उन्हें इवेंट में ऐसे लुक में देखकर चौंक गए। उनके होंठ कुछ ज्यादा ही फूले हुए और उभरे हुए थे जिससे आयशा टाकिया बड़ी अजीब लग रहीं थीं।

    कहा जा रहा था कि आयशा टाकिया जल्द ही फिल्मों में लौटना चाहती हैं, जिसकी उन्होंने तैयारी भी शुरु कर दी है। पिछले साल उन्होंने एक म्यूजिक वीडियो भी शूट किया था जो जल्द ही रिलीज होगा। हो सकता है आयशा टाकिया ने ये सर्जरी इसीलिए करवाई हो।

    ऐसा पहली बार नहीं है जब सर्जरी की वजह से किसी हीरोइन का ऐसा हाल हुआ हो। इससे पहले अनुष्का शर्मा ने भी जब होंठों की सर्जरी करवाई तो फैंस ने उनके बदले लुक का खूब मजाक उड़ाया था।

    आयशा टाकिया ने अपने करियर की शुरुआत 15 साल की उम्र से की थी और कई हिंदी फिल्मों के अलावा साउथ फिल्मों में भी काम किया। सलमान खान के साथ ‘वॉन्टेड’ तो अजय देवगन के साथ ‘टार्जन द वंडर कार’ में काम किया। लेकिन 2009 में शादी करने के बाद आयशा ने 2011 में फिल्मों को अलविदा कह दिया। उस साल आई फिल्म ‘मोड़’ में उनकी एक्टिंग को काफी सराहा गया था।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleसोनी लाया दुनिया का सबसे तेज डाटा ट्रांसफर करने वाला एसडी कार्ड
    Next Article अमेरिका के मना करने पर चीन ने कहा, इंडिया के एक्सपर्ट और इंजीनियर्स को हम देंगे नौकरी
    आजाद सिपाही
    • Website
    • Facebook

    Related Posts

    800 करोड़ का जीएसटी स्कैम: झारखंड और पश्चिम बंगाल के नौ ठिकानों पर इडी की रेड

    May 8, 2025

    पूर्वी क्षेत्रीय परिषद की बैठक स्थगित, अब नहीं आएंगे अमित शाह

    May 8, 2025

    ऑपरेशन सिंदूर के बाद रांची एयरपोर्ट पर सुरक्षा चाक चौबंद, स्निफर डॉग की ली जा रही है मदद

    May 8, 2025
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Recent Posts
    • मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला हालात का जायजा लेने जम्मू पहुंचे
    • सांबा जिले में अंतर्राष्ट्रीय सीमा पर एक बड़ी घुसपैठ की कोशिश नाकाम
    • अमृतसर से जम्मू, पठानकोट से भुज तक पाकिस्तान के हमलों को नाकाम किया ‘सुदर्शन चक्र’ ने
    • दिल्ली में इंडिया गेट को खाली कराया गया, सुरक्षा को लेकर लिया गया फैसला
    • पाकिस्तान का जम्मू, राजस्थान और पंजाब पर हमला:सुसाइड ड्रोन्स और मिसाइलें दागीं, S-400 ने सभी को मार गिराया; बॉर्डर इलाकों में ब्लैकआउट
    Read ePaper

    City Edition

    Follow up on twitter
    Tweets by azad_sipahi
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Go to mobile version