Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Thursday, January 22
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Top Story»करगिल शहीद की बेटी बोली, मैं एबीवीपी से नहीं डरती
    Top Story

    करगिल शहीद की बेटी बोली, मैं एबीवीपी से नहीं डरती

    आजाद सिपाहीBy आजाद सिपाहीFebruary 25, 2017No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    “दिल्ली विश्वविद्यालय के रामजस कॉलेज में हिंसक झड़पों के कुछ दिन बाद लेडी श्रीराम कॉलेज की छात्रा और करगिल में शहीद हुए जवान की बेटी ने सोशल मीडिया पर एक अभियान शुरू किया है, जिसका नाम है- मैं एबीवीपी से नहीं डरती। यह अभियान सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है।”

    करगिल में शहीद हुए कैप्टन मनदीप सिंह की बेटी गुरमेहर कौर ने एक तख्ती पकड़ी हुई तस्वीर फेसबुक पर प्रोफाइल पिक्चर के तौर पर लगाई है। इस तख्ती पर लिखा है कि मैं दिल्ली विश्वविद्यालय में पढ़ती हूं। मैं एबीवीपी से नहीं डरती। मैं अकेली नहीं हूं। भारत का हर छात्रा मेरे साथ है। हैशटैग स्टूडेंट्स अगेंस्ट एबीवीपी।

    गुरमेहर ने अपने फेसबुक स्टेटस पर कहा, एबीवीपी द्वारा निर्दोष छात्रों पर किया गया निर्मम हमला परेशान करने वाला है और इसे रोका जाना चाहिए।

    यह हमला प्रदर्शनकारियों पर नहीं था बल्कि यह लोकतंत्र की हर उस धारणा पर हमला था, जो हर भारतीय के दिल के करीब है। यह आदर्शों, नैतिक मूल्यों, स्वतंत्रता और इस देश में जन्मे हर व्यक्ति के अधिकारों पर किया गया हमला था।

    गुरमेहर ने लिखा कि जो पत्थर तुम फेंकते हो, वह हमारे शरीरों को चोट पहुंचाते हैं लेकिन ये हमारे आदर्शों को चोट नहीं पहुंचा सकते। यह प्रोफाइल पिक्चर डर के, निरंकुशता के खिलाफ विरोध प्रदर्शन का मेरा अपना तरीका है।

    विश्वविद्यालय में साहित्य की छात्रा के सहपाठियों और दोस्तों ने इस पोस्ट को साझा किया है। इस पहल के सोशल मीडिया पर वायरल हो जाने के बाद देशभर के विश्वविद्यालयों के बहुत से छात्रों ने इसी तख्ती वाली प्रोफाइल पिक्चर लगा ली है।

    गुरमेहर की फेसबुक पोस्ट पर अब तक 2100 प्रतिक्रियाएं और 542 टिप्पणियां आ चुकी हैं। इस पोस्ट को 3456 बार साझा किया जा चुका है। रामजस कॉलेज में बुधवार को आइसा और एबीवीपी कार्यकर्ताओं के बीच भारी हिंसा देखने को मिली थी। यह झड़प विरोध प्रदर्शनों की संस्कृति नामक गोष्ठी को संबोधित करने के लिए जेएनयू के छात्रों उमर खालिद और शहला राशिद को बुलाए जाने के कारण हुई थी। कॉलेज प्रशासन ने आरएसएस की छात्र इकाई के विरोध के चलते इसे रद्द कर दिया था।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleपाकिस्तान के बिना सार्क साहित्योत्सव
    Next Article व्हाइट हाउस ने प्रेस वार्ता में प्रमुख संगठनों के प्रवेश पर रोक लगाई
    आजाद सिपाही
    • Website
    • Facebook

    Related Posts

    86वां अखिल भारतीय पीठासीन अधिकारी सम्मेलन संपन्न, मुख्यमंत्री योगी ने सदन काे बताया समग्र विकास का मंच

    January 21, 2026

    इंदौर में दूषित पानी का कहर जारी, एक और मौत के बाद मृतकों की संख्या 25

    January 21, 2026

    सेना का ट्रेनी विमान तालाब में गिरा, दोनों पायलट सुरक्षित, विमान काे निकालने की कवायद शुरू

    January 21, 2026
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Recent Posts
    • पलामू में गूंजा ‘शिक्षा के लिए भिक्षा’ का नारा, छात्रवृत्ति को लेकर आजसू ने किया डीसी दफ्तर का घेराव
    • 86वां अखिल भारतीय पीठासीन अधिकारी सम्मेलन संपन्न, मुख्यमंत्री योगी ने सदन काे बताया समग्र विकास का मंच
    • इंदौर में दूषित पानी का कहर जारी, एक और मौत के बाद मृतकों की संख्या 25
    • सेना का ट्रेनी विमान तालाब में गिरा, दोनों पायलट सुरक्षित, विमान काे निकालने की कवायद शुरू
    • दावोस वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम में बनी सहमति, इंफोसिस ग्लोबल के साथ टेक्नोलॉजी और एआई के क्षेत्र में झारखंड बढायेगा कदम
    Read ePaper

    City Edition

    Follow up on twitter
    Tweets by azad_sipahi
    Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

    Palamu Division

    • Garhwa
    • Palamu
    • Latehar

    Kolhan Division

    • West Singhbhum
    • East Singhbhum
    • Seraikela Kharsawan

    North Chotanagpur Division

    • Chatra
    • Hazaribag
    • Giridih
    • Koderma
    • Dhanbad
    • Bokaro
    • Ramgarh

    South Chotanagpur Division

    • Ranchi
    • Lohardaga
    • Gumla
    • Simdega
    • Khunti

    Santhal Pargana Division

    • Deoghar
    • Jamtara
    • Dumka
    • Godda
    • Pakur
    • Sahebganj

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    © 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Go to mobile version