रांची: मोरहाबादी मैदान में शुक्रवार को राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू द्वारा उद्घाटन करने के साथ ही दस दिनी मेला गुलजार हो गया। घर-गृहस्थी से लेकर खाने-पीने और साज-सज्जा सहित दैनिक जरूरतों के उत्पाद बरबस ही लुभा रहा है। 50 से लेकर लाखों रुपये तक के समानों की नुमाइश यहां बिक्री के लिए की जा रही है। दस देशों सहित 14 राज्यों से उद्यमी एक से बढ़ कर एक उत्पाद लेकर आये हैं। मेला 20 फरवरी तक दोपहर 12 से रात नौ बजे तक चलेगा। राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू ने कहा कि यह राज्य के लोगों का ट्रेड फेयर है, जो यहां की क्षमता और परिवर्तन को दर्शाता है। राजधानी में ग्लोबल समिट के साथ ही इस तरह के आयोजन होने से झाखंड की प्रगति को पंख लगेगा। मेले के शुभारंभ मौके पर सांस्कृतिक संध्या का खास आयोजन किया गया। उद्घाटन समारोह में क्रेडाई झारखंड के अध्यक्ष कुमुद झा, झारखंड चेंबर के अध्यक्ष विनय अग्रवाल, बंगाल चेंबर के उपाध्यक्ष इंद्रजीत सेन, चंद्रकांत रायपत, जेटा अध्यक्ष आनंद प्रकाश, मुख्य आयोजक जीएस मार्केटिंग के प्रकाश शाह, सुपर्णा डी गुप्ता मौजूद थे।
विभिन्न हैंगरों में है खास
रियल इस्टेट एंड होम डेकोर : हैंगर में कंस्ट्रक्शन क्षेत्र से जुड़े उपकरण कंपनी, इटैलियन कलेक्शन, टाइल्स कंपनी, विल्डर्स आदि के स्टॉल हैं।
एलायड इंडस्ट्रीज पैवेलियन : घर-गृहस्थी, इलेक्ट्रिकल उत्पाद जैसे देशी सामग्री
फर्नीचर एंड इंटीरियर पैवेलियन : होम एंड डेकोर, इंटिरियर डेकोरेशन से जुड़ी कंपनियां। फर्नीचर, जोधपुर और राजस्थान के स्लोक आर्ट के स्टॉल।
फूड कोर्ट : चाइनीज, साउथ इंडियन आदि परंपरागत व्यंजन।
लाइफस्टाइल पैवेलियन : लाइफस्टाइल से संबंधित खास सामग्री और आकर्षक उत्पाद।
इंटरनेशनल पैवेलियन : पाकिस्तान के प्रसिद्ध साज-सज्जा और जरुरत के समान, रेहान इंटरनेशनल की स्टोन कारीगरी, कपड़े आदि उत्पाद। साथ ही लाइफ स्टाईल फैशन से जुड़े अंतराष्ट्रीय उत्पादों के कई स्टॉल।
बार-बार हो ऐसा आयोजन : संजय अखौरी
एफएमसीजी सब कमेटी के चयरमेन संजय अखौरी ने कहा कि इस तरह का आयोजन बार-बार होना चाहिए। इससे एक माहौल तैयार होता है। राज्य की प्रगति पदर्शित होती है। मेगा ट्रेड फेयर तो खास है ही, ग्लोबल समिट भी राज्य के लिए मील का पत्थर साबित होगा।
Palamu Division
Kolhan Division
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
© 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.

