नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश के कानुपर में हुए रेल हादसे में शामिल चार आरोपियों को नेपाल की पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। खबर है कि मामले के मुख्य आरोपी शम्सुल का तार आईएसआई से जुड़े है, जिसे उसने स्वीकार भी कर लिया है।
बता दें कि कानुपर रेल हादसे के तार पहले भी आईएसआई से जुड़ चुके है, ताजा जानकारी के अनुसार मुख्य आरोपी शम्सुल को दुबई से वापस भेजे जाने के बाद उसे नेपाल में काठमांडु के त्रिभुवन अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से गिरफ्तार किया गया है। इस दौरान नेपाल की पुलिस ने शम्सुल के साथ तीन अन्य लोगों को भी गिरफ्तार किया है।
मीडिया रिपोर्ट में नेपाल पुलिस उप महानिरीक्षक पशुपति उपाध्याय के हवाले से बताया जा रहा है कि सभी आरोपियों को त्रिभुवन अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे से हिरासत में लिया गया है।
उन्होंने बताया कि ऐसी जनकारी थी कि पिछले साल कानपुर में हुए एक रेल हादसे में आरोपी नामित है।
शम्सुल हुदा के साथ गिरफ्तार अन्य तीन लोगों की पहचान बृज किशोर गिरि, आशीष सिंह और उमेश कुमार कुर्मी के रूप में की गई है। बताया जा रहा है कि ये सभी दक्षिणी नेपाल के कलैया जिले के रहने वाले हैं। पुलिस के अनुसार शम्सुल नेपाल के बारा जिले में दोहरे हत्याकांड के मामले में भी मास्टरमाइंड है। तो वहीं बिहार पुलिस का कहना है कि तीनों आरोपियों को शम्सुल से जुड़े एक व्यक्ति ने तीन लाख रूपये भी दिये थे।
नेपाल पुलिस के अनुसार हुडा का संबध अंतरराष्ट्रीय आपराधिक संगठनों से है और वह नेपाल और भारत में कई आपराधिक गतिविधियों में शामिल रहा है। आपको बता दें कि बिहार पुलिस ने जनवरी में तीन लोगों को गिरफ्तार करने के बाद दावा किया था कि आरोपी भारतीय रेल को निशाना बनाने के लिए पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी आईएसआई के लिए काम कर रहे थे, जिसके बाद मामले में आईएसआई की भूमिका की भी सघन जांच की जा रही है।