Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Monday, May 4
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»झारखंड»रांची»महिला हेल्पलाइन के लिए केंद्र से राशि प्राप्त करें : निधि
    रांची

    महिला हेल्पलाइन के लिए केंद्र से राशि प्राप्त करें : निधि

    आजाद सिपाहीBy आजाद सिपाहीFebruary 9, 2017No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    रांची: कार्मिक एवं प्रशासनिक विभाग की प्रधान सचिव निधि खरे ने कहा कि महिला हेल्पलाइन (टॉल फ्री नंबर-181) योजना अंतर्गत केंद्र सरकार द्वारा 68.16 लाख की राशि स्वीकृत की गयी है, लेकिन अब तक कोई राशि केंद्र से प्राप्त नहीं की जा सकी है। प्रधान सचिव ने कहा कि केंद्र सरकार से आवश्यक समन्वय स्थापित कर जल्द से जल्द राशि विमुक्त करायी जाये। इसके लिए प्रधान स्थानिक आयुक्त, झारखंड भवन, नयी दिल्ली से सहयोग प्राप्त करें। प्रधान सचिव ने 181 पर दर्ज महिलाओं/बालिकाओं के उत्पीड़न/शोषण के मामलों में सघन अनुश्रवण की व्यवस्था बनाने पर बल दिया। वह बुधवार को शत-प्रतिशत केंद्र पोषित योजनाओं की समीक्षा कर रहीं थीं। प्रधान सचिव ने कहा कि धनबाद जिला के लिए क्रियान्वित बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ योजना में केंद्र सरकार द्वारा स्वीकृत राशि 95 लाख के विरूद्ध अबतक 35 लाख रुपये प्राप्त हुए हैं। शेष राशि भी जल्द विमुक्त करायी जाये। उन्होंने कहा कि केंद्र प्रायोजित योजनाओं में आंगनबाड़ी प्रशिक्षण कार्यक्रम, स्वाधार गृह योजना, राजीव गांधी सबला योजना, इंदिरा गांधी मातृत्व सहयोग योजना तथा ग्राम अभिसरण एवं सुगमता सेवा योजना में केंद्र सरकार द्वारा कर्णांकित राशि में जितनी राशि विमुक्त हुई है, उसे खर्च करते हुए उपयोगिता प्रमाण पत्र केंद्र को भेजा जाये। साथ ही अगली किश्त की राशि फरवरी माह के अंत तक प्राप्त कर ली जाये।
    निधि खरे ने कहा कि निर्भया कोष अंतर्गत स्थापित वन स्टॉप सेंटर में महिलाओं/बालिकाओं के विरूद्ध हिंसा/उत्पीड़न/ प्रताड़ना/शोषण के मामले अग्रसारित नहीं किये जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि गृह विभाग थानों में दर्ज ऐसे मामलों के संबंध में अनिवार्य रूप से वन स्टॉप सेंटर रांची को अग्रसारित करें। बाद में जमशेदपुर तथा धनबाद जिलों में स्थापित होने वाले वन स्टॉप सेंटर में को लेकर जिलों के पुलिस पदाधिकारियों को निर्देशित करें। उन्होंने कहा कि महिलाओं के उत्पीड़न से संबंधित सभी मामले वन स्टॉप सेंटर को भेजे जायें, ताकि पीड़िताओं को एक ही छत के नीचे राहत प्राप्त हो सके। उन्होंने जमशेदपुर एवं धनबाद में प्रस्तावित वन स्टॉप सेंटरों को शीघ्र शुरू करने का निर्देश दिया।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleदेश के 23 रेलवे स्टेशन बनेंगे वर्ल्ड क्लास स्टेशन : सुरेश प्रभु
    Next Article होल्डिंग टैक्स जमा करने की अवधि 15 दिन बढ़ी
    आजाद सिपाही
    • Website
    • Facebook

    Related Posts

    तमाड़ के जंगल से 7 क्विंटल डोडा बरामद, तस्कर फरार

    May 3, 2026

    झारखंड में 4–5 मई को बारिश, वज्रपात और ओलावृष्टि का अलर्ट, 60 किमी/घंटा तक चलेंगी तेज हवाएं

    May 3, 2026

    बाबूलाल मरांडी को मिला ‘राष्ट्रीय अंबेडकर पुरस्कार’, वंचितों की सेवा के लिए बहुजन साहित्य अकादमी ने किया सम्मानित

    May 2, 2026
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Recent Posts
    • देवघर: श्रावणी मेला 2026 की तैयारी तेज, मंत्री ने की उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक
    • बरगी की जल-समाधि: जब नियमों को रद्दी में फेंका गया, तब कोख से लिपटी मौत बाहर आयी
    • युवा कार्तिक की तारीफ में गायकवाड़ बोले- उसमें हर परिस्थिति में ढलने की है काबिलियत
    • राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम 2.0 लॉन्च, बच्चों के समग्र स्वास्थ्य के लिए नए दिशानिर्देश जारी
    • पलामू में NEET UG परीक्षा केंद्र पर हंगामा, प्रश्न-पत्र एक घंटे देरी से मिलने का आरोप
    Read ePaper

    City Edition

    Follow up on twitter
    Tweets by azad_sipahi
    Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

    Palamu Division

    • Garhwa
    • Palamu
    • Latehar

    Kolhan Division

    • West Singhbhum
    • East Singhbhum
    • Seraikela Kharsawan

    North Chotanagpur Division

    • Chatra
    • Hazaribag
    • Giridih
    • Koderma
    • Dhanbad
    • Bokaro
    • Ramgarh

    South Chotanagpur Division

    • Ranchi
    • Lohardaga
    • Gumla
    • Simdega
    • Khunti

    Santhal Pargana Division

    • Deoghar
    • Jamtara
    • Dumka
    • Godda
    • Pakur
    • Sahebganj

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    © 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Go to mobile version