Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Thursday, January 22
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Top Story»हर जगह से रिजेक्ट हुआ ये लड़का आज 50 करोड़ की कंपनी का मालिक है !
    Top Story

    हर जगह से रिजेक्ट हुआ ये लड़का आज 50 करोड़ की कंपनी का मालिक है !

    आजाद सिपाहीBy आजाद सिपाहीFebruary 24, 2017Updated:February 24, 2017No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    दोस्तों कहते हैं ना कि दिल में जज्बा और हुनर हो तो आदमी कुछ भी कर सकता है.

    इस बात को सच कर दिखाया हैदराबाद के श्रीकांत बोला ने. आज हम उसी श्रीकांत बोला के बारे में आपको बता रहे हैं कि किस तरह एक जन्म से अंधा व्यक्ति शुन्य से शुरुआत कर, जा पहुंचा सफलता के उस मुकाम पर, जहां पहुंचना हर किसी का सपना होता है.

    लेकिन उस मंजिल को पाना हर किसी के बस की बात नहीं.

    तो चलिए हम आपको बताते हैं कि कैसे श्रीकांत बोला आज बन चुका है 50 करोड़ की कंपनी का मालिक?

    कहते हैं जब श्रीकांत बोला का जब जन्म हुआ था, तो उनके मां – पापा को आसपास के लोगों ने यह सलाह दी थी कि वह श्रीकांत को किसी अनाथालय में दे आए.

    क्योंकि वो अंधा था. लेकिन मां – बाप भला ऐसा कैसे कर सकते थे. इसलिए हर किसी की बातों को नजरअंदाज करते हुए श्रीकांत बोला की खूब अच्छे से परवरिश की और उन्हें अच्छा एजुकेशन भी दिया.

    धीरे-धीरे श्रीकांत बोला बड़ा होता चला गया. एक समझदार और जिम्मेदार बेटे की तरह मां-बाप के हर सपने को पूरा करने की पुरजोर कोशिश में जुट गया और आज बन गया 50 करोड़ से भी ज्यादा की कंपनी का सीईओ.

    क्या करती है श्रीकांत बोला की कंपनी

    श्रीकांत की कंपनी का नाम बोलान्ट इंडस्ट्रीज है, जो दिव्यांग और अशिक्षित लोगों को नौकरी देने का काम करती है. इनकी कंपनी आंध्रप्रदेश, कर्नाटक और तेलंगाना स्थित यूनिटों में पत्तियों और इस्तेमाल किए गए कागजों से इको-फ्रेंडली पैकेजिंग बनाने का काम करती है.

    रतन टाटा को किया प्रभावित

    अपने काम से श्रीकांत बोला ने रतन टाटा को भी प्रभावित किया, जिस कारण रतन टाटा ने इनकी कंपनी में इन्वेस्ट किया. हालांकि उन्होंने ये बात नहीं बताई कि रतन टाटा ने कितनी राशि लगाई है. इनकी कंपनी बोलांट इंडस्ट्रीज के बोर्ड में पीपुल कैपिटल श्रीनि राजू, रवि मंथा और डॉक्टर रेड्डी लैबोरेट्रीज के सतीश रेड्डी जैसे लोग शामिल हैं.

    कलाम के साथ किया काम

    श्रीकांत ने डिजीटल इंडिया प्रोजेक्ट में पूर्व राष्ट्रपति डॉक्टर एपीजे अब्दुल कलाम के साथ भी काम किया. बता दें कि उन्हें दसवीं में 90 फ़ीसदी अंक मिले थे. जिसके बाद साइंस स्ट्रीम में दाखिला लेने के लिए उन्हें 6 महीने तक का लंबा इंतजार करना पड़ा था. और बारहवीं में उन्होंने ऑडियो क्लासेज की मदद से 98 फिसदी अंक प्राप्त किए. लेकिन श्रीकांत की परेशानी यहीं खत्म नहीं हुई.

    साथ 2009 में आईआईटी दाखिले में भी श्रीकांत को रिजेक्शन का सामना करना पड़ा था. इसके बाद उन्हें मैसचूसिट्स इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी में दाखिला मिला. वहां से अपनी पढ़ाई खत्म करने के बाद वो भारत वापस आए और यहां उन्होंने 450 कर्मचारियों के साथ मिलकर कंपनी की शुरुआत की. श्रीकांत का कहना है कि – “किसी की सेवा करने का मतलब ये नहीं होता कि आप ट्रैफिक लाइट के पास बैठे किसी भिखारी को भीख दें, और आगे बढ़ जाएं, सेवा का मतलब तो होता है कि आप उससे जिंदगी जीने के मौके उपलब्ध करा दें.”

    श्रीकांत बोला ने अपने कार्यों से इस बात को साकार कर दिया, कि अगर आपमें हुनर है, और काम करने का जज्बा है, तो सफलता आपके कदम जरूर चूमेगी.

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleएक साल की सबर बच्ची गीता को है ‘रैनुला’ 10 लाख में किसी एक को होती है यह बीमारी
    Next Article सोनी लाया दुनिया का सबसे तेज डाटा ट्रांसफर करने वाला एसडी कार्ड
    आजाद सिपाही
    • Website
    • Facebook

    Related Posts

    मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन और विधायक कल्पना देर रात दावोस से पहुंचे लंदन

    January 22, 2026

    वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम में झारखंड ने क्रिटिकल मिनरल्स में भारत की अग्रणी भूमिका को किया सशक्त

    January 22, 2026

    झारखंड में सुरक्षाबलों और माओवादियों के बीच भीषण मुठभेड़, कई नक्सलियों के मारे जाने की आशंका

    January 22, 2026
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Recent Posts
    • चुनाव आयोग ने लॉन्च की ईसीआईनेट ऐप, एक जगह मिलेगी सभी सुविधाएं
    • सरस्वती पूजा को लेकर तैयारियां जोरों पर, बसंत पंचमी से पहले बाजारों में रौनक
    • मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन और विधायक कल्पना देर रात दावोस से पहुंचे लंदन
    • वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम में झारखंड ने क्रिटिकल मिनरल्स में भारत की अग्रणी भूमिका को किया सशक्त
    • झारखंड में सुरक्षाबलों और माओवादियों के बीच भीषण मुठभेड़, कई नक्सलियों के मारे जाने की आशंका
    Read ePaper

    City Edition

    Follow up on twitter
    Tweets by azad_sipahi
    Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

    Palamu Division

    • Garhwa
    • Palamu
    • Latehar

    Kolhan Division

    • West Singhbhum
    • East Singhbhum
    • Seraikela Kharsawan

    North Chotanagpur Division

    • Chatra
    • Hazaribag
    • Giridih
    • Koderma
    • Dhanbad
    • Bokaro
    • Ramgarh

    South Chotanagpur Division

    • Ranchi
    • Lohardaga
    • Gumla
    • Simdega
    • Khunti

    Santhal Pargana Division

    • Deoghar
    • Jamtara
    • Dumka
    • Godda
    • Pakur
    • Sahebganj

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    © 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Go to mobile version