Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Sunday, May 18
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»देश»पटना पुस्तक मेला बना ‘सांस्कृतिक महाकुंभ’
    देश

    पटना पुस्तक मेला बना ‘सांस्कृतिक महाकुंभ’

    आजाद सिपाहीBy आजाद सिपाहीFebruary 12, 2017No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    पटना:  बिहार की राजधानी के ऐतिहासिक गांधी मैदान में चल रहे 11 दिनों के पुस्तक मेले ने अब राज्य के लिए ‘सांस्कृतिक महाकुंभ’ का रूप ले लिया है। हर साल लगने वाले इस पुस्तक मेले का गौरवशाली इतिहास रहा है।

    सेंटर फॉर रीडरशिप डेवलपमेंट की ओर से आयोजित 23वां पटना पुस्तक मेला चार फरवरी से शुरू हुआ था और 14 फरवरी तक चलेगा।

    पेशे से पत्रकार और साहित्य में रुचि रखने वाले अनंत विजय कहते हैं, “पटना पुस्तक मेले के आयोजन में बाधाएं भी आती रही हैं। वर्ष 2000 में आयोजकों को स्थान बदलने पर मजबूर होना पड़ा था, और उसी समय यह पुस्तक मेला सांस्कृतिक आंदोलन बन गया था। अब तो यह सांस्कृतिक महाकुंभ बन गया है।”

    उन्होंने दावा किया कि पूर्वी भारत में कोलकाता में लगने वाले पुस्तक मेले के बाद पटना पुस्तक मेले का ही स्थान है।

    यह प्रारंभ से ही सांस्कृतिक गतिविधियों के लिए बेहतर मंच साबित होता रहा है।

    वह कहते हैं, “बिहार के बारे में मान्यता है कि वहां सबसे ज्यादा पत्र-पत्रिकाएं बिकती हैं। लोग सामाजिक, राजनीतिक और साहित्यिक रूप से जागरूक हैं। यहां के लोगों में पढ़ने की लालसा है।”

    साठ के दशक में ही पटना में पहली बार एक पुस्तक प्रदर्शनी लगी थी। उसके बाद रुक-रुक कर लंबे-लंबे अंतराल के बाद पटना में पुस्तक मेले का आयोजन होता रहा। कभी केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय ने तो कभी नेशनल बुक ट्रस्ट ने तो कभी पुस्तक व्यवसायी संघ ने पटना में पुस्तक मेले का आयोजन किया। हर बार बिहार की जनता ने अपने उत्साह से आयोजकों को फिर से पुस्तक मेला आयोजित करने के लिए बाध्य किया। फिर भी निरंतरता नहीं बन पाई थी।

    अस्सी के दशक में इस बात की जरूरत महसूस की गई कि कोई एक संगठन नियमित तौर पर पटना में पुस्तक मेले का आयोजन करे, तब पटना पुस्तक मेला लगने की शुरुआत वर्ष 1985 में हुई थी। इसके बाद दूसरा पुस्तक मेला तीन वर्ष बाद वर्ष 1988 में आयोजित किया गया। इसके बाद प्रत्येक दूसरे वर्ष पुस्तक मेले का आयोजन होता रहा। वर्ष 2000 से पुस्तक मेले का प्रत्येक वर्ष आयोजन होने लगा। राज्य सरकार के निवेदन पर वर्ष 2013 में मार्च और नवंबर में यानी दो बार पुस्तक मेले का आयोजन किया गया।

    सांस्कृतिक कर्मी अनीश अंकुर मानते हैं कि पटना पुस्तक मेले में सभी सांस्कृतिक धाराओं का संगम होता है। यहां अगर साहित्यकारों और पुस्तक प्रेमियों के लिए पुस्तक की दुनिया सजती है, तो रंगकर्मियों को नाट्य मंच भी प्राप्त होता है।

    इस पुस्तक मेले में न केवल पुस्तकों की बिक्री होती है, बल्कि स्थानीय साहित्यकारों और रंगकर्मियों को यह मेला एक मंच भी प्रदान करता है।

    प्रख्यात पत्रकार प्रभाष जोशी वर्षो पहले दिल्ली से आकर पटना पुस्तक मेले में शामिल हुए थे। यहां के पाठकों के उत्साह को देखते हुए उन्होंने कहा था, “अगर देश की कोई संस्कारधानी है तो बेशक वह बिहार की राजधानी पटना होनी चाहिए।”

    वैसे, यहां के लोगों को इस बात का मलाल है कि इस मेले को अंतर्राष्ट्रीय रूप देने के लिए चर्चा तो कई वर्षो से हो रही है, लेकिन अब तक यह योजना सरजमीं पर नहीं उतर सकी है।

    वैसे, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने उद्घाटन सत्र को संबोधित करते हुए कहा है कि पटना पुस्तक मेला के 25वें संस्करण का आयोजन बड़े पैमाने पर होगा।

    साहित्यकार नवेंदु कहते हैं, “पुस्तक मेले से स्थानीय लेखकों की सृजनशीलता को गति मिलती है। जो किताबें दुकानों और पुस्तकालयों में नहीं मिल पातीं, वे पुस्तक मेले में आसानी से मिल जाती हैं।”

    वह कहते हैं कि बिहार को पाठकों के मामले में ‘सजग प्रदेश’ माना जाता है। पुस्तक मेला इसका सबसे अच्छा उदाहरण है। इस पुस्तक मेले की स्वीकार्यता केवल लेखकों और प्रकाशकों के बीच ही नहीं है। छात्र, बुद्धिजीवी और शिक्षकों के लिए भी यह मेला अहम मंच साबित हुआ है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleगृह मंत्रालय की साइट हैक नहीं : अधिकारी
    Next Article न्यूजीलैंड में हिजाब पहने महिला पर नस्ली टिप्पणी, दी गईं गालियां
    आजाद सिपाही
    • Website
    • Facebook

    Related Posts

    मारा गया लश्कर-ए-तैयबा का डिप्टी चीफ सैफुल्लाह खालिद, भारत में कई आतंकी हमलों का था मास्टर माइंड

    May 18, 2025

    भारत-पाक संघर्ष के समय आइएसआइ के संपर्क में थी ज्योति मल्होत्रा

    May 18, 2025

    कंगाल पाकिस्तान को कर्ज देकर टेंशन में आया IMF, लगाई 11 शर्तें

    May 18, 2025
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Recent Posts
    • मारा गया लश्कर-ए-तैयबा का डिप्टी चीफ सैफुल्लाह खालिद, भारत में कई आतंकी हमलों का था मास्टर माइंड
    • भारत-पाक संघर्ष के समय आइएसआइ के संपर्क में थी ज्योति मल्होत्रा
    • मोरहाबादी स्टेज को ध्वस्त करने का कारण बताये राज्य सरकार : प्रतुल शाहदेव
    • मंईयां सम्मान योजना महज दिखावा : सुदेश
    • JSCA के नए अध्यक्ष बने अजय नाथ शाहदेव, सौरभ तिवारी सचिव चुने गए
    Read ePaper

    City Edition

    Follow up on twitter
    Tweets by azad_sipahi
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Go to mobile version