Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Sunday, April 26
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Top Story»पड़ेगी दो उद्योगों की नींव, चार देश बनेंगे पार्टनर
    Top Story

    पड़ेगी दो उद्योगों की नींव, चार देश बनेंगे पार्टनर

    आजाद सिपाहीBy आजाद सिपाहीFebruary 4, 2017No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    रांची: झारखंड में पहली बार आयोजित होने जा रहा ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट कई उद्योगों और प्रतिष्ठानों की नींव रखे जाने का गवाह भी बनेगा। झारखंड सरकार इसे लेकर तैयारियों में जुटी है। सरकार चाहती है कि इस दौरान ज्यादा से ज्यादा उद्योग और प्रतिष्ठानों की आधारशिला रखी जाये, ताकि इस मौके पर देश-विदेश के निवेशक और अतिथियों की उपस्थिति इसे और भव्य बना दे। सरकार को उम्मीद है कि ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट के दौरान रांची में फूड प्रोसेसिंग प्लांट की आधारशिला रख दी जायेगी। इसके अलावा जमशेदपुर में टाटा ब्लू स्कोप प्लांट की स्थापना की आधारशिला भी रखने की तैयारी है। इसे लेकर राज्य के उद्योग और खनन विभाग द्वारा प्रयास शुरू कर दिये गये हैं।
    राज्य के खान एवं उद्योग सचिव सुनील कुमार वर्णवाल का कहना है कि सीआइआइ (कंफेडरेशन आॅफ इंडियन इंडस्ट्री) के सहयोग से आयोजित हो रहे ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट के दौरान विभाग की ओर से रांची के नगड़ी में स्थापित होनेवाले फूड प्रोसेसिंग प्लांट और जमशेदपुर स्थित टाटा ब्लू स्कोप के 350 करोड़ की विस्तार योजना को मूर्त रूप दिये जाने का प्रयास अंतिम चरण में है।
    ओरिएंट क्राफ्ट को टेक्सटाइल पार्क के लिए जमीन : राज्य सरकार समिट के दौरान टेक्सटाइल कंपनी ओरिएंट क्राफ्ट के मालिक सुधीर ढिंगरा को जमीन हस्तांतरण से संबंधित लेटर आॅफ इंटेंट सौंपने जा रही है। उन्हें होटवार में टेक्सटाइल उद्योग के लिए 25 एकड़ जमीन दी जा रही है।
    पार्टनर देश तलाशेंगे संभावनाएं : ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट के चार पार्टनर देश इस दौरान झारखंड में संभावनाएं भी तलाशेंगे। उद्योग निदेशक के रविकुमार के मुताबिक जापान, ट्यूनेशिया, चेक गणराज्य और मलेशिया समिट के पार्टनर हैं। इन देशों की एंबैसी ने समिट की पार्टनरशिप के लिए सहमति दे दी है। इन देशों के उद्यमियों के अलावा एंबैसी के अधिकारी भी बतौर अतिथि समिट में शामिल होंगे। उनके कार्यक्रम से संबंधित पत्र प्राप्त हो गये हैं। उनके प्रतिनिधि समिट में विभिन्न सेमिनार और सेक्ट्रल कांफ्रेंस में भी हिस्सा लेंगे।
    कॉफी टेबल बुक का होगा विमोचन : समिट के दौरान कॉफी टेबल बुक के विमोचन की तैयारी भी की जा रही है। इसका विमोचन उद्घाटन समारोह में ही कराने का प्रयास है। उद्योग निदेशक के रवि कुमार के अनुसार कॉफी टेबल बुक को समिट के फर्म एंड फैक्टर्स द्वारा तैयार किया गया है। इसमें झारखंड की तमाम विविधताओं के साथ ही राज्य से संबंधित सारी सूचनाएं शामिल की गयी हैं। साथ ही इसमें निवेश के फायदे, उपयोगिता, सुविधाएं, निवेश नीति आदि की विस्तृत जानकारी समाहित है। इसके साथ ही डेलीगेट्स को स्पेशल आॅफिशियल किट भी दिया जायेगा।

    रतन टाटा रखेंगे टाटा ब्लू स्कोप की आधारशिला
    सरकार रांची के होटवार स्थित मैन्युफैक्चरिंग हब में टेक्सटाइल उद्योगों को जमीन हस्तांतरण के लिए लेटर आॅफ इंटेंट देने पर भी विचार कर रही है। उद्योग सचिव सुनील कुमार वर्णवाल के अनुसार 16 फरवरी को समिट के उद्घाटन समारोह में भाग लेने के लिए देश के प्रसिद्ध उद्यमी रतन टाटा का आना लगभग तय है। इस दौरान टाटा ब्लू स्कोप के विस्तार की नींव रतन टाटा से ही रखवाने की योजना है। टाटा ब्लू स्कोप स्टील ने कोटेड स्टील उत्पादन की शुरुआत 2012 में की थी। यह लगभग 61 एकड़ में फैला है। इसकी वार्षिक उत्पादन क्षमता फिलहाल 2.50 लाख टन है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleकारगर रही नयी पार्किंग व्यवस्था
    Next Article थाना प्रभारी और बीसीओ घूस लेते गिरफ्तार
    आजाद सिपाही
    • Website
    • Facebook

    Related Posts

    जगन्नाथपुर मंदिर में सुरक्षाकर्मी बिरसा मुंडा की हत्या मामले का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

    April 25, 2026

    राजन लाल हत्या व लूटकांड का देवघर पुलिस ने किया खुलासा, चार आरोपी गिरफ्तार

    April 25, 2026

    गिरिडीह: 14 साल की छात्रा से छेड़छाड़ के आरोप में प्रिंसिपल गिरफ्तार, पॉक्सो एक्ट में भेजा जेल

    April 25, 2026
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Recent Posts
    • केदारनाथ धाम में आस्था का सैलाब, चार दिनों में 1.24 लाख श्रद्धालुओं ने किए दर्शन
    • छत्तीसगढ़ के 47 नक्सलियों ने तेलंगाना पुलिस के समक्ष किया आत्मसमर्पण
    • देवघर के बैद्यनाथ धाम में बिहार के डिप्टी सीएम विजय चौधरी ने की पूजा
    • जगन्नाथपुर मंदिर में सुरक्षाकर्मी बिरसा मुंडा की हत्या मामले का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार
    • हुगली में राहुल गांधी की रैली, मोदी-ममता और वाम दलों पर साधा निशाना
    Read ePaper

    City Edition

    Follow up on twitter
    Tweets by azad_sipahi
    Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

    Palamu Division

    • Garhwa
    • Palamu
    • Latehar

    Kolhan Division

    • West Singhbhum
    • East Singhbhum
    • Seraikela Kharsawan

    North Chotanagpur Division

    • Chatra
    • Hazaribag
    • Giridih
    • Koderma
    • Dhanbad
    • Bokaro
    • Ramgarh

    South Chotanagpur Division

    • Ranchi
    • Lohardaga
    • Gumla
    • Simdega
    • Khunti

    Santhal Pargana Division

    • Deoghar
    • Jamtara
    • Dumka
    • Godda
    • Pakur
    • Sahebganj

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    © 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Go to mobile version