Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Thursday, April 30
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»लाइफस्टाइल»सेहत»हफ्ते में दो दिन सोलह घंटे का उपवास सेहत के लिए लाभदायक
    सेहत

    हफ्ते में दो दिन सोलह घंटे का उपवास सेहत के लिए लाभदायक

    आजाद सिपाहीBy आजाद सिपाहीFebruary 12, 2017No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    नियमित अंतराल पर उपवास करना स्वस्थ रहने में मददगार हो सकता है। दुनियाभर के अनेक विशेषज्ञों ने अपने प्रयोगों में इस तरीके को लाभदायक पाया है। ऑस्ट्रेलिया की आहार विशेषज्ञ ली होम्स ने कहा, लोगों को हरेक सप्ताह दो बार उपवास करना चाहिए। इसके अनेक फायदे हैं। उन्होंने कहा, मैं पिछले चार से खुद यह उपाय आजमा रही हूं और मैंने इसके स्वास्थ्य संबंधी कई फायदे पाए हैं।

    उपवास से होम्स का आशय नियंत्रित आहार से है। उनके मुताबिक, उपवास कई तरह का हो सकता है। इसमें कुछ नहीं खाने से लेकर नियंत्रित आहार लेना तक शामिल है। उन्होंने कहा, स्वस्थ रहने के लिए व्यक्ति को उपवास करने के दौरान अपने आहार को कम कर 500 से 600 कैलोरी पर सीमित करना चाहिए।

    इससे उपवास से पैदा होने वाली भूख और थकान से निपटने में मदद मिलेगी।

    होम्स ने कहा, शुरुआत में मैंने उपवास करने पर कठिनाई महसूस की, क्योंकि मुझे हमेशा खाने की आदत थी। उन्होंने कहा, अधिकतर लोग अक्सर कुछ न कुछ खाते रहते हैं। इससे उनके शरीर को वसा जलाने का मौका ही नहीं मिल पाता। इससे वजन और मोटा बढ़ सकता है, जिससे कई गंभीर बीमारियों के होने की संभावना बढ़ जाती है। होम्स ने बताया कि उपवास शुरू करने के कुछ सप्ताह बाद मैंने खुद को अपेक्षाकृत अधिक स्वस्थ और ऊर्जावान महसूस किया। उन्होंने कहा, उपवास के दौरान आठ घंटे के दायरे में कम कैलोरी वाली चीजें लेनी चाहिए। इस दौरान 11 बजे पूर्वाह्न में नाश्ता करना, दोपहर बाद दो बजे खाना खाना और शाम सात बजे रात का खाना खाना ठीक रहता है।

    उन्होंने कहा, थोड़ा देर से नाश्ता करने और रात में जल्दी खाना खाने से शरीर को उपवास के लिए करीब 16 घंटे का वक्त मिल जाता है। इससे वजन भी संतुलित बना रहता है। पूरे दिन उपवास करने वाले लोगों को निम्न कैलोरी वाला आहार लेना चाहिए। यह पुरुषों के लिए 600 और महिलाओं के लिए 500 कैलोरी होनी चाहिए।

    सेहत

    • उपवास करने के दौरान अपना आहार 500 से 600 कैलोरी ही रखना चाहिए
    • हमेशा कुछ न कुछ खाते रहने से शरीर को वसा जलाने का मौका नहीं मिलता

    किस तरह लाभदायक

    • उपवास के दौरान शरीर शर्करा को खपाने की बजाय वसा को जलाने लगता है
    • यह भूख और संतुष्टि से जुड़े हार्मोन (इंसुलिन व लेप्टिन) को संतुलित करता है
    • इससे शरीर हमारे आहार का ऊर्जा के रूप में अधिक दक्षता से उपयोग करता है
    • यह शरीर में चयापचय की प्रक्रिया को दुरुस्त करता है और ऊर्जा स्तर बढ़ाता है

    बेहतर आहार चुनें

    • उपवास के दौरान आहार में जंक फूड को शामिल नहीं करना चाहिए
    • अन्न की बजाय फलों और सब्जियों का सेवन किया जा सकता है
    • यह सुनिश्चत करें कि उपवास के दौरान शरीर में पानी की कमी न हो
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous ArticleBSF ने गोपनीय दस्तावेजों के साथ एक जासूस को गिरफ्तार किया
    Next Article गृह मंत्रालय की साइट हैक नहीं : अधिकारी
    आजाद सिपाही
    • Website
    • Facebook

    Related Posts

    रांची में जटिल ब्रेन एन्यूरिज्म का सफल इलाज, सैमफोर्ड अस्पताल में हुआ नया कीर्तिमान

    August 1, 2025

    देश के हर मेडिकल कॉलेज में 2024 के अंत तक होगी अंग प्रत्यारोपण की सुविधा : मांडविया

    September 16, 2023

    सामूहिक प्रयास से 2030 तक हो सकता है हेपेटाइटिस का खत्माः डॉ. मनसुख मांडविया

    July 28, 2023
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Recent Posts
    • आईपीएल 2026: अभिषेक शर्मा और क्लासेन ने ऑरेंज कैप रेस में मारी बाजी, मलिंगा पर्पल कैप में सबसे आगे
    • साइबर ठगों ने सेवानिवृत महिला प्रोफेसर से की एक करोड़ से अधिक की ठगी
    • केंद्र सरकार ने छत्तीसगढ़ के वन विभाग के प्रमुख के खिलाफ हुई शिकायतों पर रिपोर्ट मांगी
    • नेपाल में नए कस्टम नियम से सैकड़ों कंटेनर सीमा पर अटके
    • शराब घोटाले में नवीन केडिया को झारखंड उच्च न्यायालय से मिली जमानत
    Read ePaper

    City Edition

    Follow up on twitter
    Tweets by azad_sipahi
    Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

    Palamu Division

    • Garhwa
    • Palamu
    • Latehar

    Kolhan Division

    • West Singhbhum
    • East Singhbhum
    • Seraikela Kharsawan

    North Chotanagpur Division

    • Chatra
    • Hazaribag
    • Giridih
    • Koderma
    • Dhanbad
    • Bokaro
    • Ramgarh

    South Chotanagpur Division

    • Ranchi
    • Lohardaga
    • Gumla
    • Simdega
    • Khunti

    Santhal Pargana Division

    • Deoghar
    • Jamtara
    • Dumka
    • Godda
    • Pakur
    • Sahebganj

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    © 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Go to mobile version