Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Friday, July 4
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Breaking News»राहुल गांधी के कार्यक्रम को लेकर कांग्रेसी हुए रेस
    Breaking News

    राहुल गांधी के कार्यक्रम को लेकर कांग्रेसी हुए रेस

    azad sipahiBy azad sipahiFebruary 24, 2019Updated:February 24, 2019No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    आजाद सिपाही संवाददाता
    रांची। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के दो मार्च को होनेवाले झारखंड दौरा को लेकर कांग्रेसी रेस हैं। रविवार को प्रदेश कांग्रेस प्रभारी और पूर्व केंद्रीय मंत्री आरपीएन सिंह, सह प्रभारी उमंग सिंघार, मैनुल हक, जनसंपर्क प्रभारी अजय शर्मा ने संगठन के पदाधिकारियों के साथ बैठक कर रांची में होनेवाली रैली की सफलता के लिए जिम्मेदारियां सौंपीं। प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता आलोक कुमार दुबे ने बताया कि रैली रांची के मोरहाबादी मैदान में होगी। रविवार को मोरहाबादी मैदान का जायजा आरपीएन सिंह, उमंग सिंघार, मैनुल हक, अजय शर्मा, डॉ अजय कुमार, आलमगीर आलम, अनादि ब्रह्म, राजेश ठाकुर, अशोक चौधरी, राजीव रंजन प्रसाद, रवींद्र सिंह, आलोक कुमार दुबे, लाल किशोर नाथ शाहदेव, रमा खलखो, दीपिका पांडेय, ज्योति सिंह मथारू, अजय दुबे, अमिताभ रंजन, विनय सिन्हा दीपू, केदार पासवान और सुरेंद्र सिंह ने लिया। आरपीएन सिंह ने पार्टी पदाधिकारियों को आवश्यक निर्देश भी दिये।

    मोरहाबादी मैदान में आरपीएन सिंह ने रैली को लेकर प्रस्तावित डी एवं मंच का निर्माण, पार्किंग स्थल, प्रेस-मीडिया कवरेज स्थल, लोगों को सभा स्थल तक पहुंचने का मार्ग, पीने का पानी, सहित अन्य आवश्यक स्थलों का निरीक्षण कर कांग्रेसजनों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिया। कांग्रेस नेताओं को कहा कि दूर-दराज से आने वाले लोगों को रैली में किसी तरह की असुविधा नहीं हो, इसका विशेष खयाल रखना है। प्रवक्ता आलोक कुमार दुबे ने बताया कि राहुल गांधी की रैली को लेकर प्रदेश कांग्रेस कमेटी पूरी तरह से तैयार है। राजधानी रांची में कांग्रेस के पोस्टर एवं झंडों से व्यापक प्रचार-प्रसार किया जायेगा। प्रचार गाड़ी, नुक्कड़ सभा के माध्यम से आमलोगों की भागीदारी रैली में सुनिश्चित की जायेगी। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी के झारखंड दौरे को लेकर पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ-साथ आम जनों में भी खासा उत्साह देखा जा रहा है। इस रैली में लाखों की संख्या में आम जन के आने की उम्मीद है और इसे ध्यान में रखकर ही पार्टी व्यापक तैयारी कर रही है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleप्रधानमंत्री का मास्टर स्ट्रोक
    Next Article वन भूमि खाली कराने से पहले हस्तक्षेप करे सरकार: सुदेश
    azad sipahi

      Related Posts

      बेरोजगार युवाओं के प्रति संवेदनहीन है हेमंत सरकार : बाबूलाल

      July 4, 2025

      मंत्री इरफान अंसारी को मिली जान से मारने की धमकी

      July 4, 2025

      पूर्व विधायक अंबा प्रसाद के करीबियों के ठिकानों पर ईडी की छापेमारी

      July 4, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • दिल्ली प्रीमियर लीग सीजन 2 के लिए डीडीसीए ने जारी किए खिलाड़ियों की नीलामी के नियम
      • महिला यूरो 2025: स्पेन ने पुर्तगाल को 5-0 से रौंदा, इटली ने बेल्जियम को 1-0 से हराया
      • सेब का उत्पादन बढ़ाने के लिए कश्मीर में स्वच्छ पौध केंद्र स्थापित करेगी केंद्र सरकार
      • देश की प्रगति के लिए मजबूत बंदरगाह जरूरी : शांतनु ठाकुर
      • राष्ट्रपति ने किया डूरंड कप 2025 की ट्रॉफियों का अनावरण
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version