देवघर। झारखंड में देवघर-बासुकीनाथ मुख्य पथ पर घोरमारा हाइस्कूल के समीप शुक्रवार सुबह दुमका से आ रहे गैस सिलेंडर से भरे ट्रक ने सड़क किनारे खड़ी पिकअप वैन के एक हिस्सा को रौंद दिया। हादसे में एक ही परिवार के तीन समेत चार श्रद्धालुओं की मौत मौके पर ही हो गयी। जबकि 15 अन्य घायल हो गये। इसमें नौ की हालत गंभीर बनी हुई है। सभी श्रद्धालु बिहार के समस्तीपुर के हैं।
हादसे में घायल श्रद्धालु को अस्पताल ले जाया गया।
हादसे में पिकअप वैन का एक हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। बताते हैं कि पिकअप वैन में लगा बांस ट्रक में फंस गया। ट्रक वैन को 100 मीटर तक खींचते चला गया। लक्ष्मण मंडल राम बहली मंडल, प्रमिला देवी, गणेश मंडल, विंदेश्वरी मंडल, विनोद कुमार मंडल, बबलू मंडल, घनश्याम मंडल एवं देव नारायण मंडल गंभीर रूप से जख्मी हो गये। जबकि संजय कुमार, मिथुन कुमार, शंभू मंडल, राम गोविंद मंडल , नवल किशोर मंडल और उपेंद्र मंडल आंशिक रूप से जख्मी हुए। सभी मृतक और घायल बिहार के समस्तीपुर जिला के हथोड़ा थाना क्षेत्र अंतर्गत गंगराही शिवाजीनगर के रहने वाले है।
घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को एंबुलेंस से सदर अस्पताल लाया गया। घटना के संबंध में श्रद्धालुओं का कहना है कि दो फरवरी को गांव से सभी निजी वाहन से निकले थे। सुल्तानगंज से जल भरने के बाद पैदल बाबाधाम पंहुचे। शुक्रवार को बाबा पर जलापर्ण किया। शनिवार सुबह 3:30 बजे सभी श्रद्धालु बासुकीनाथ पूजा करने जा रहे थे। 4:30 बजे जैसे ही श्रद्धालुओं की गाड़ी घोरमारा हाइस्कूल के पास रुकी। इसी दौरान सामने से आ रहे ट्रक ने टक्कर धक्का मार दी।
हादसे में इनकी हुई मौत
1- कारी देवी (45) पति कामेश्वर मंडल, गंगाराही शिवाजीनगर, हथोड़ी समस्तीपुर
2- नारायण मंडल (40) पिता सुखदेव मंडल गंगाराही शिवाजीनगर, हथोड़ी समस्तीपुर
3- मंजुला देवी (55) पति सुखदेव मंडल गंगाराही शिवाजीनगर, हथोड़ी समस्तीपुर
4- ललिता देवी (35) पति नारायण मंडल गंगाराही शिवाजीनगर, हथोड़ी समस्तीपुर।