Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Tuesday, July 21
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Breaking News»​​​आईओआर क्षेत्र की समुद्री चुनौतियों से निपटना होगा: राजनाथ
    Breaking News

    ​​​आईओआर क्षेत्र की समुद्री चुनौतियों से निपटना होगा: राजनाथ

    shivam kumarBy shivam kumarFebruary 4, 2021No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email
     एयरो इंडिया-2021 में दूसरे दिन ​गुरुवार को हिन्द महासागर क्षेत्र ​(आईओआर​​) ​के ​​रक्षा मंत्रियों ​का ​​कॉन्क्लेव ​शुरू हुआ। ​रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने ​इसमें शामिल हो​ रहे सभी​ अन्य देशों के रक्षा मंत्रियों का हार्दिक आभार व्यक्त ​करते हुए कहा कि यह कॉन्क्लेव संस्थागत और सहकारी वातावरण में ​आपसी ​संवाद को बढ़ावा देने ​की पहल है, जो ​हिन्द महासागर क्षेत्र में शांति, स्थिरता और समृद्धि के विकास को बढ़ावा दे सकता है। ​आईओआर क्षेत्र में ​भारत की ​7500 किलोमीटर​ लम्बी विशाल तट रेखा ​है, इसके कारण ​भारत इन ​सभी देशों के ​साथ ​शांतिपूर्ण और समृद्ध सह-अस्तित्व के लिए सक्रिय भूमिका ​निभाना चाहता है​​।
     
    रक्षा मंत्री ने कहा कि ​​हिन्द महासागर हम सभी की साझा संपत्ति है​, यानी ​यह अंतर​राष्ट्रीय व्यापार और परिवहन के लिए एक महत्वपूर्ण जीवनरेखा है​​। ​​​हिन्द महासागर​ ​दुनिया के कंटेनर जहाजों के आधे हिस्से को ले जाने वाले प्रमुख समुद्री लेन पर नियंत्रण रखता है​​।​​​ ​यह ​दुनिया के थोक कार्गो यातायात का एक तिहाई ​और ​दुनिया के तेल लदान ​का दो तिहाई​ हिस्सा है​​।​ हिन्द महासागर क्षेत्र के प्रति ​भारत का दृष्टिकोण हमारे सभ्यतागत बुनियादी लोकाचार ​’​वसुधैव कुटुम्बकम​’ ​से निकलता है, जिसका अर्थ है कि संपूर्ण विश्व एक परिवार है। इसलिए​ इस कॉन्क्लेव में सुरक्षा, वाणिज्य, कनेक्टिविटी, आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई और भाग लेने वाले देशों के बीच सांस्कृतिक आदान-प्रदान पर ध्यान केंद्रित करना चाहिए।
     
    ​हिन्द महासागर क्षेत्र (​​आईओआर) में वर्तमान समुद्री सुरक्षा परिदृश्य में समुद्री डकैती, ड्रग्स​ और हथियारों की तस्करी, मानवीय और आपदा राहत​, खोज और बचाव (एसएआर) जैसी कई चुनौतियां हैं। आईओआर देशों के बीच समुद्री सहयोग इन चुनौतियों ​से निपटने ​और क्षेत्र में शांति और स्थिरता सुनिश्चित करने में मदद कर ​​सकते हैं।​ इसलिए हमें इन खतरों को एक साथ देखने ​के लिए हाथ मिलाना होगा, क्योंकि आज एक ​देश ​का खतरा दूसरे ​के लिए कल ​का खतरा बन सकता है। ​मौजूदा ​समुद्री संसाधन​ हिन्द महासागर क्षेत्र में निरंतर विकास और राष्ट्रों के विकास के लिए महत्वपूर्ण होंगे।​ उन्होंने कहा कि हमने पहले ही दुनिया के कुछ समुद्री क्षेत्रों में नकारात्मक प्रभाव देखा है। इसलिए हमें यह सुनिश्चित करना चाहिए कि ​हिन्द महासागर का समुद्री विस्तार शांतिपूर्ण ​और ​इस क्षेत्र के सभी देशों के ​हित में हो​।
     
    रक्षा मंत्री ने ​हिन्द महासागर​ क्षेत्र के लिए ​भारत सरकार ​की ओर से किये जा रहे प्रयासों के बारे में बताते हुए कहा कि सागर​ प्रोजेक्ट के माध्यम से आईओआर देशों के बीच व्यापार और पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए विभिन्न नीतिगत पहल की ​गई ​हैं, जैसे सागरमाला, प्रोजेक्ट मौसम और एशिया अफ्रीका ग्रोथ कॉरिडोर आदि।​ इसी तरह आर्थिक रूप से सुरक्षा में सहयोग​ के लिए गैर-पारंपरिक खतरे जैसे प्राकृतिक आपदा, समुद्री डकैती, आतंकवाद​ आदि​ के खिलाफ भी कदम उठाये गये हैं​।​ इसलिए इस क्षेत्र में सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए सभी ​आईओआर ​देशों के लिए​ ​समय ​की मांग ​है कि हम अपनी अर्थव्यवस्था, व्यापार, नौसेना सहयोग को उच्च स्तर पर ले जाएं।​ आईओआर में देशों के वायदे परस्पर जुड़े हुए हैं और इस बात पर निर्भर करते हैं कि हम ​हिन्द महासागर में उभरती चुनौतियों और लाभ उठाने के अवसरों को कित​ने प्रभावी ​ढंग से निपटाते हैं।
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous ArticleXiaomi जल्द भारत में लॉन्च कर सकता है 4K Smart TV, माइक्रोमैक्स और सैमसंग जैसी कंपनियों से होगा मुकाबला
    Next Article वायुसेना प्रमुख बोले, राफेल की वजह से चीनी कैंप में खलबली
    shivam kumar

      Related Posts

      रांची के सदर अस्पताल की लिफ्ट में फंसा युवक, दो घंटों की मशक्कत के बाद निकाला गया बाहर

      July 21, 2026

      पीएलएफआइ के पूर्व सदस्य राजन राम हत्याकांड में एक अगस्त को आयेगा फैसला

      July 21, 2026

      ऑपरेशन नारकोस: रांची रेलवे स्टेशन से 12 किलो गांजा बरामद, युवा तस्कर गिरफ्तार

      July 21, 2026
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • रांची के सदर अस्पताल की लिफ्ट में फंसा युवक, दो घंटों की मशक्कत के बाद निकाला गया बाहर
      • पीएलएफआइ के पूर्व सदस्य राजन राम हत्याकांड में एक अगस्त को आयेगा फैसला
      • नीट पेपर लीक मामले पर कांग्रेस का प्रधानमंत्री आवास के बाहर धरना, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग
      • सोनम वांगचुक की पत्नी ने दिल्ली हाई कोर्ट का आभार जताया
      • ऑपरेशन नारकोस: रांची रेलवे स्टेशन से 12 किलो गांजा बरामद, युवा तस्कर गिरफ्तार
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

      Palamu Division

      • Garhwa
      • Palamu
      • Latehar

      Kolhan Division

      • West Singhbhum
      • East Singhbhum
      • Seraikela Kharsawan

      North Chotanagpur Division

      • Chatra
      • Hazaribag
      • Giridih
      • Koderma
      • Dhanbad
      • Bokaro
      • Ramgarh

      South Chotanagpur Division

      • Ranchi
      • Lohardaga
      • Gumla
      • Simdega
      • Khunti

      Santhal Pargana Division

      • Deoghar
      • Jamtara
      • Dumka
      • Godda
      • Pakur
      • Sahebganj

      Subscribe to Updates

      Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

      © 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.
      • Privacy Policy
      • Terms
      • Accessibility

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version