Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Sunday, July 5
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Breaking News»चीन का कबूलनामा-गलवान में मारे गए थे 5 सैनिक
    Breaking News

    चीन का कबूलनामा-गलवान में मारे गए थे 5 सैनिक

    shivam kumarBy shivam kumarFebruary 19, 2021No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email
     पूर्वी लद्दाख में एलएसी से हथियारों और सैनिकों को पीछे हटाने की चल रही प्रक्रिया के बीच चीन ने पहली बार गलवान घाटी में अपने पांच सैनिकों के मारे जाने की बात कबूली है। ​इस खूनी झड़प में भारत के 20 जवान शहीद हुए थे। ​चीन के केंद्रीय सैन्य आयोग ने पांचों चीनी सैनिकों के बलिदान को याद किया है। हालांकि गलवान घाटी में मारे गए पीएलए सैनिकों का यह आंकड़ा काफी कम है लेकिन चीन का यह पहला कबूलनामा दोनों देशों के ​रिश्तों पर जमी बर्फ का पिघलना माना जा रहा है। 
    ​वास्तविक नियंत्रण रेखा (एलएसी)​ पर पिछले साल 15/16 जून को गलवान घाटी में हुए खूनी संघर्ष में भारत के 20 जवान शहीद हुए थे। भारत के कर्नल संतोष बाबू को इस साल गणतंत्र दिवस पर देश के दूसरे सर्वोच्च युद्ध वीरता पुरस्कार ‘महावीर चक्र’ से नवाजा गया है।इसी घटना में चीन के सैनिकों से मुकाबला करने वाले पांच और बहादुरों को ‘वीर चक्र’ दिया गया है जिनमें बिहार रेजिमेंट के नायब सूबेदार नंदू राम सोरेन, नायब सूबेदार दीपक सिंह, 81 फील्ड रेजिमेंट के हवलदार के.पलानी, पंजाब रेजिमेंट के सिपाही गुरतेज सिंह को मरणोपरांत यह सम्मान मिला है। ​इसके अलावा बहादुरी से लड़कर घायल होने वाले हवलदार तेजेंदर सिंह को भी वीर चक्र दिया गया है। गलवान 20 ‘बलवानों’ के नाम नई दिल्ली स्थित नेशनल वॉर मेमोरियल में शामिल किये गए हैं। इसके अलावा इन​की याद में अक्टूबर, 2020 में लद्दाख के एक दौलत बेग ओल्डी में वॉर मेमोरियल बनाया गया था। 
     
    इस घटना के दूसरे दिन ही भारत ने अपने शहीदों के नाम का खुलासा कर दिया था लेकिन चीन ने अपने हताहतों के बारे में आज तक जानकारी नहीं दी। ​लाइन ऑफ एक्चुअल कंट्रोल (एलएसी) पर 10 माह तक चले गतिरोध के बाद ​अब जब भारत और ​चीन के बीच सीमा से पीछे हटने का समझौता हुआ है तो कम होते तनाव के बीच चीन ने पहली बार गलवान ​में मारे गए चार सैनिकों की जानकारी साझा की है​​​।​​ चीन के मुखपत्र ग्लोबल टाइम्स के मुताबिक​ इस घटना में ​​पीएलए शिनजियांग मिलिट्री कमांड के रे​जिमेंटल कमांडर क्यूई फबाओ, चेन होंगुन, जियानगॉन्ग, जिओ सियुआन और वांग ज़ुओरन की मौत गलवान के खूनी झड़प में हुई थी​​।​ एक​ अन्य चीनी सैनिक की मौत रेस्क्यू के वक्त नदी में बहने से हुई थी​​।​​ ​​चीन के केंद्रीय सैन्य आयोग ने ​पांचों चीनी सैनिकों के बलिदान को याद किया​ है​​​​​।
    ​​
    हालांकि गलवान घाटी में मारे गए पीएलए सैनिकों ​की बात चीन ने पहली बार कबूली है लेकिन यह आंकड़ा काफी कम है​​।​​​ ​15 जून की शाम को 7 बजे चीन और भारतीय सैनिकों के बीच ​शुरू हुआ टकराव ​दूसरे दिन 16 जून को छिटपुट तरीके से आधी रात के बाद तक जारी रहा​ था​।​ तड़के अंधेरे में ही ​दोनों देशों के बीच घायल और मृत सैनिकों का आदान-प्रदान हुआ। ​​भारत ने ​16 चीनी सैनिकों के शव लिखत-पढ़त में सौंपे ​थे जिसमें चीन के 5 ऑफिसर भी शामिल थे। ​इसके अलावा ​चीन के कई हेलीकॉप्टर​ ​दूसरे दिन 17 जून तक​ ​अपने घायल या मारे गए सैनिकों ​को गलवान घाटी से ​एयरलिफ्ट करके ले ​गए थे​​​।​ ​बीते दिनों नॉर्दन कमांड के चीफ लेफ्टिनेंट जनरल वाईके जोशी ने ​भी ​बताया था कि इस गलवान की झड़प में चीनी सेना के काफी लोग मारे गए थे​​​​।​​​​​
     
    ​​लेफ्टिनेंट जनरल जोशी के मुताबिक चीनी सैनिक 50 से ज्यादा जवानों को वाहनों में ले जा रहे थे लेकिन वे घायल थे या मरे​,​ इसके बारे में कहना मुश्किल है​​।​ वाईके जोशी ने कहा कि​ घटना के बाद ​​ही रूसी ​समाचार ​एजेंसी ने 45 चीनी जवानों के मारे जाने की बात कही ​थी और हमारा अनुमान भी इसी के आसपास ​​है​​।​ अमेरिकी खुफिया का ​भी ​मानना है कि इस घटना में ​4​5 चीनी सैनिकों की मौत हुई है।​ बहरहाल गलवान हिंसा के 9 माह बाद चीन का कबूलनामा​ ​दोनों देशों के ​बीच समझौते के बाद रिश्तों पर जमी बर्फ ​के पिघल​ने का असर माना जा रहा है। 
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleगुजरात : आणंद के डेमोल गांव में सात दिनों की स्वैच्छिक तालाबंदी, 3 दिनों में कोरोना के 20 मामले
    Next Article सुशांत सिंह प्रकरणः गुजरात एफएसएल ने बॉलीवुड स्टार्स के 35 डिवाइस को किया अनलॉक, 5 टीबी डेटा रिकवर
    shivam kumar

      Related Posts

      मानसून सत्र में पार्टी विदेश नीति, चुनाव आयोग सहित राममंदिर दान मामले को उठाएगी : कांग्रेस

      July 4, 2026

      पैर के फ्रैक्चर का इलाज बना मौत की वजह? 22 लाख का बिल, मरीज की मौत पर हेमंत सोरेन ने दिए जांच के आदेश

      July 4, 2026

      धनबाद में बड़ी कार्रवाई: विधायक को धमकी देने वाले गैंगस्टर प्रिंस खान के घर पर चला बुलडोजर, वासेपुर में भारी पुलिस बल तैनात

      July 4, 2026
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • मानसून सत्र में पार्टी विदेश नीति, चुनाव आयोग सहित राममंदिर दान मामले को उठाएगी : कांग्रेस
      • पैर के फ्रैक्चर का इलाज बना मौत की वजह? 22 लाख का बिल, मरीज की मौत पर हेमंत सोरेन ने दिए जांच के आदेश
      • धनबाद में बड़ी कार्रवाई: विधायक को धमकी देने वाले गैंगस्टर प्रिंस खान के घर पर चला बुलडोजर, वासेपुर में भारी पुलिस बल तैनात
      • हजारीबाग में बड़ा हादसा: स्कूली वैन पलटी, कई बच्चे घायल, चालक पर शराब पीकर गाड़ी चलाने का आरोप
      • रांची में नगर निगम का एक्शन: मोरहाबादी साप्ताहिक सब्जी हाट पर चला बुलडोजर
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

      Palamu Division

      • Garhwa
      • Palamu
      • Latehar

      Kolhan Division

      • West Singhbhum
      • East Singhbhum
      • Seraikela Kharsawan

      North Chotanagpur Division

      • Chatra
      • Hazaribag
      • Giridih
      • Koderma
      • Dhanbad
      • Bokaro
      • Ramgarh

      South Chotanagpur Division

      • Ranchi
      • Lohardaga
      • Gumla
      • Simdega
      • Khunti

      Santhal Pargana Division

      • Deoghar
      • Jamtara
      • Dumka
      • Godda
      • Pakur
      • Sahebganj

      Subscribe to Updates

      Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

      © 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.
      • Privacy Policy
      • Terms
      • Accessibility

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version