Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Friday, May 23
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Top Story»मुझे अपने युवाओं की ऊर्जा व रचनात्मकता पर भरोसा है : नरेन्द्र मोदी
    Top Story

    मुझे अपने युवाओं की ऊर्जा व रचनात्मकता पर भरोसा है : नरेन्द्र मोदी

    sonu kumarBy sonu kumarFebruary 19, 2021No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    देश के युवाओं पर भरोसा दिखाते हुए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शुक्रवार को कहा कि सर्कुलर इकोनॉमी हमारे ग्रह पर पड़ने वाले पारिस्थितिकीय प्रभावों को दूर करने का महत्‍वपूर्ण कदम साबित हो सकती है। प्रधानमंत्री आज भारत-ऑस्ट्रेलिया सर्कुलर इकोनॉमी हैकथॉन को संबोधित कर रहे थे।

    प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि भारत-ऑस्‍ट्रेलिया की मजबूत साझेदारी कोविड बाद के विश्‍व को आकार देने में महत्‍वपूर्ण भूमिका निभा सकती है। हमारे युवा, हमारे युवा नवोन्‍मेषी और हमारे स्‍टार्टअप्‍स इस साझेदारी में सबसे आगे होंगे। वे वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे।

    प्रधानमंत्री ने कहा कि हमें अपने खपत के तरीकों और इस बात पर विचार करने की जरूरत है कि हम इसके पारिस्थितिकी पर पड़ने वाले प्रभाव को किस तरह कम कर सकते हैं। उन्‍होंने कहा कि चक्रीय अर्थव्‍यवस्‍था यानी सर्कुलर इकोनॉमी, हमारे सामने मौजूद बहुत सी चुनौतियों का समाधान जुटाने में महत्‍वपूर्ण साबित हो सकती है।

    मोदी ने कहा कि कोविड के बाद विश्व को आकार देने में भारत-ऑस्ट्रेलिया की मजबूत भागीदारी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। हमारे युवा, इनोवेटर्स, स्टार्टअप्स, इस साझेदारी में सबसे आगे होंगे। दोनों देशों के प्रतिभागी युवाओं की प्रशंसा करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि आज के युवा प्रतिभागियों की ऊर्जा एवं उत्साह भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच बढ़ती साझेदारी का प्रतीक हैं। मुझे अपने युवाओं की ऊर्जा, रचनात्मकता और ऑउट ऑफ बॉक्स सोच पर पूरा भरोसा है। वे पूरी दुनिया को स्थाई समाधान दे सकते हैं।

    उन्होंने कहा कि सर्कुलर अर्थव्यवस्था की अवधारणा हमारी कई समस्याओं को हल करने में महत्वपूर्ण साबित हो सकती है। रीसाइक्लिंग, कचरे को खत्म करना और संसाधन दक्षता में सुधार करना हमारी जीवनशैली का हिस्सा बनना चाहिए। वस्‍तुओं का पुनर्चक्रण और पुन:उपयोग तथा कचरे का निष्‍पादन एवं संसाधनों की कुशलता में सुधार हमारी जीवन शैली का अंग होना चाहिए। मोदी ने उम्‍मीद जताई कि हैकथॉन में प्रदर्शित नवाचारों से दोनों देशों को सर्कुलर इकोनॉमी समाधानों के मामले में आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलेगी। उन्‍होंने इन नवाचारों को बढ़ाने और उन्‍हें आत्‍मसात करने के तरीके तलाशने की जरूरत भी बताई।

    प्रधानमंत्री ने कहा कि हमें यह कदापि नहीं भूलना चाहिए कि हम इस समूची पृथ्‍वी माता द्वारा प्रदान किेये जाने वाले संसाधनों के मालिक नहीं हैं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए इसके ट्रस्‍टी मात्र हैं। उन्होंने कहा कि इस हैकथॉन में युवा पीढ़ी द्वारा प्रदर्शित उत्‍साह एवं ऊर्जा भारत और ऑस्‍ट्रेलिया के बीच भविष्‍योन्‍मुखी साझेदारी का प्रतीक है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleसुशांत सिंह प्रकरणः गुजरात एफएसएल ने बॉलीवुड स्टार्स के 35 डिवाइस को किया अनलॉक, 5 टीबी डेटा रिकवर
    Next Article श्रीनगर में आतंकियों के हमले में दो पुलिसकर्मी शहीद
    sonu kumar

      Related Posts

      झारखंड की धोती-साड़ी योजना भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ गई : बाबूलाल

      May 23, 2025

      मुख्यमंत्री हेमंत साेरेन से दो मेजर जनरल ने की मुलाकात

      May 23, 2025

      मेगा टिकट चेकिंग अभियान में 1021 यात्रियों से वसूला गया 5.97 लाख

      May 23, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • सवाल कर राहुल ने स्वीकारा तो कि भारतीय सेना ने पाकिस्तान पर करवाई की
      • झारखंड की धोती-साड़ी योजना भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ गई : बाबूलाल
      • मुख्यमंत्री हेमंत साेरेन से दो मेजर जनरल ने की मुलाकात
      • मेगा टिकट चेकिंग अभियान में 1021 यात्रियों से वसूला गया 5.97 लाख
      • न्यूजीलैंड की ऑलराउंडर हेले जेनसेन ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से लिया संन्यास, 11 साल के करियर का अंत
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version