Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Friday, May 16
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Top Story»राहुल का चुनावी वादा- सत्ता में आने पर गरीबों को देंगे छात्रवृत्ति
    Top Story

    राहुल का चुनावी वादा- सत्ता में आने पर गरीबों को देंगे छात्रवृत्ति

    sonu kumarBy sonu kumarFebruary 28, 2021No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

     तमिलनाडु समेत चार राज्यों और एक केंद्रशासित प्रदेश पुडुचेरी में विधानसभा चुनाव की घोषणा के साथ ही राजनीतिक दलों ने चुनावी अभियान तेज कर दिया है। इस क्रम में कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने अपने तीन दिवसीय तमिलनाडु दौरे के दूसरे दिन रविवार को तिरुनेलवली में शिक्षकों के साथ संवाद किया। उन्होंने केंद्र की मोदी सरकार की नीतियों को लेकर जमकर हमला बोला। साथ ही उन्होंने कांग्रेस की सरकार बनने पर गरीबों को छात्रवृत्ति देने और महिला सशक्तीकरण को लेकर चुनावी घोषणाएं भी कीं।

    आगामी छह अप्रैल को तमिलनाडु में चुनाव होने हैं, जिसके मद्देनजर राहुल गांधी राज्य के दौरे पर हैं। राहुल गांधी ने आज तमिलनाडु के तिरुनेलवेली स्थित सेंट जेवियर कॉलेज के शिक्षकों से संवाद किया। उन्होंने कहा कि समाज महिलाओं को सम्मान और उनका सशक्तीकरण किए बिना सफल नहीं हो सकता। वहीं, शिक्षा को सभी के लिए आवश्यक बताते हुए उन्होंने इसे सिर्फ अमीरों के लिए सुलभ होने पर सवाल खड़ा किया। इस दौरान उन्होंने कांग्रेस के सत्ता में आने पर गरीबों के लिए छात्रवृत्ति और महिलाओं की शिक्षा तक पहुंच बढ़ाने का वादा किया। उन्होंने कहा कि शिक्षा के जरिए ही महिलाओं का सशक्तीकरण सुनश्चित हो सकेगा।

    शिक्षकों को संबोधित करने के दौरान राहुल गांधी ने केंद्र की मोदी सरकार पर भी निशाना साधते हुए उनकी तुलना अंग्रेजों से की। उन्होंने कहा, “हम एक ऐसे शत्रु से लड़ रहे हैं जो अपने विरोधियों को कुचल रहा है लेकिन हम ये पहले भी कर चुके हैं। अंग्रेज नरेन्द्र मोदी से बहुत ज़्यादा शक्तिशाली थे। इस देश के लोगों ने जैसे अंग्रेजों को वापस भेज दिया वैसे ही हम मोदी को नागपुर वापस भेज देंगे।”

    कांग्रेस नेता ने राज्य की पलानीसामी सरकार पर भी जनता के हितों की उपेक्षा करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि राज्य की ऑल इंडिया  अन्ना द्रविड़ मुनेत्र कषगम (एआईएडीएमके) सरकार लोगों को रोजगार उपलब्ध कराने में पूरी तरह विफल रही है। राहुल ने कहा, “वर्तमान परिस्थिति में नौकरियां हमारे देश के लिए मुख्य चुनौती है औप मुझे विश्वास है कि अगर तमिलनाडु सरकार प्रभावी ढंग से काम करे तो फोन, शर्ट और बहुत सी चीजों के पीछे हम ‘मेड इन तमिलनाडु’ पाएंगे।”

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleआत्मनिर्भर भारत का मंत्र गांव-गांव पहुंच रहा है: पीएम
    Next Article पति-पत्नी के बीच नहीं आएगी दरार, अगर इन 5 बातों का रखेंगे ख्याल
    sonu kumar

      Related Posts

      लोहरदगा मे निकाली गई तिरंगा यात्रा

      May 16, 2025

      आकाशीय बिजली की चपेट में आया जवान, अस्पताल में तोड़ा दम

      May 16, 2025

      झारखंड में तापमान हुआ 43 डिग्री के पार, 17 से राहत की उम्मीद

      May 16, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • मणिपुर में आठ उग्रवादी गिरफ्तार, हथियार और विस्फोटक बरामद
      • अमेरिका में जन्मजात नागरिकता पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई शुरू, जून में फैसला संभव
      • मध्य पूर्व यात्रा ने ट्रंप को ‘बदलने’ पर मजबूर किया
      • काठमांडू में आज होगा तीन दिवसीय ‘सागरमाथा संवाद’ का आगाज
      • अमेरिकी प्रशासन को ट्रंप-पुतिन मुलाकात जल्द होने की उम्मीद
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version