Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Wednesday, July 22
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Breaking News»मुंबई नगर निगम का करीब 53 हजार करोड़ का बजट पेश
    Breaking News

    मुंबई नगर निगम का करीब 53 हजार करोड़ का बजट पेश

    azad sipahiBy azad sipahiFebruary 4, 2023No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    तटीय (कोस्टल) रोड के लिए 3545 करोड़ का प्रावधान

    मुंबई। मुंबई नगर निगम के आयुक्त इकबाल सिंह चहल ने शनिवार को वर्ष 2023-24 का 52,619.07 करोड़ रुपये का बजट पेश किया है। यह बजट पिछले साल के मुकाबले 14.52 फीसदी ज्यादा है। चालू वित्त वर्ष में मुंबई नगर निगम को 30743.61 करोड़ रुपये का राजस्व मिलने का अनुमान था। जिसे संशोधित कर 28887.63 करोड़ रुपये कर दिया गया है। इसलिए मुंबई नगर निगम के अनुमानित राजस्व संग्रह में 1855.98 करोड़ रुपए की कमी आई है। दिसंबर 2022 तक मुंबई का वास्तविक राजस्व 18769.28 करोड़ था। 2023-24 में मुंबई को 33290.03 करोड़ रुपये का राजस्व मिलने की उम्मीद है। यह राशि पिछले वित्तीय वर्ष की तुलना में 2546.42 करोड़ रुपये अधिक है।

    मुंबई नगर निगम के बजट में कोस्टल रोड के लिए 3545 करोड़ रुपये की राशि आवंटित की गई है। पिछले साल प्रोजेक्ट को 2650 करोड़ रुपए मिले थे। इसके साथ ही गोरेगांव-मुलुंड लिंक रोड परियोजना के लिए 1060 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है। इस वर्ष के बजट में विभिन्न प्रमुख कार्यों पर कुल 27247.80 करोड़ का पूंजीगत व्यय का प्रावधान किया गया है।

    मुंबई नगर निगम के आयुक्त इकबाल सिंह चहल ने बजट में मुंबई की उन सभी सड़कों पर फुटपाथ बनाने की घोषणा की है जो नौ मीटर से अधिक चौड़ी हैं। इस उद्देश्य के लिए बजट में 200 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है। उन्होंने मुंबई में पार्किंग अथॉरिटी बनाने का ऐलान किया है। वर्ष 2023-24 के बजट में इस हेतु 2825.06 करोड़ का प्रावधान किया गया है। तिलक ब्रिज (दादर), रे रोड रेलवे ब्रिज और बायकुला ईस्ट ब्रिज के पुनर्निर्माण के लिए बजट में 2100 करोड़ रुपये आवंटित किए गए हैं। मीठी नदी के चौड़ीकरण और गहरीकरण का 95 प्रतिशत और सुरक्षा दीवार का 85 प्रतिशत पूरा होने से मीठी नदी की वहन क्षमता तीन गुना बढ़ गई है। नगर आयुक्त चहल ने यह जानकारी देते हुए मीठी नदी पैकेज-2 व पैकेज-3 कार्यों के लिए बजट में 654.44 करोड़ रुपये का प्रावधान किया है।

    इस साल मुंबई में जलभराव को रोकने के लिए बजट में बड़े नालों के लिए 90 करोड़, छोटे नालों के लिए 90 करोड़ और मीठी नदी से कीचड़ निकालने के लिए 46 करोड़ रुपये आवंटित किए गए हैं। इसके अलावा वर्षा जल नालों के विभिन्न पूंजीगत कार्यों के लिए 2570.65 करोड़ का प्रावधान किया गया है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleनिलंबित आइएएस पूजा सिंघल ने ईडी कोर्ट में किया सरेंडर
    Next Article मुख्यमंत्री होने के नाते ममता भ्रष्टाचार की जिम्मेदारियों से नहीं बच सकतीं: स्मॄति
    azad sipahi

      Related Posts

      रांची के सदर अस्पताल की लिफ्ट में फंसा युवक, दो घंटों की मशक्कत के बाद निकाला गया बाहर

      July 21, 2026

      पीएलएफआइ के पूर्व सदस्य राजन राम हत्याकांड में एक अगस्त को आयेगा फैसला

      July 21, 2026

      ऑपरेशन नारकोस: रांची रेलवे स्टेशन से 12 किलो गांजा बरामद, युवा तस्कर गिरफ्तार

      July 21, 2026
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • रांची के सदर अस्पताल की लिफ्ट में फंसा युवक, दो घंटों की मशक्कत के बाद निकाला गया बाहर
      • पीएलएफआइ के पूर्व सदस्य राजन राम हत्याकांड में एक अगस्त को आयेगा फैसला
      • नीट पेपर लीक मामले पर कांग्रेस का प्रधानमंत्री आवास के बाहर धरना, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग
      • सोनम वांगचुक की पत्नी ने दिल्ली हाई कोर्ट का आभार जताया
      • ऑपरेशन नारकोस: रांची रेलवे स्टेशन से 12 किलो गांजा बरामद, युवा तस्कर गिरफ्तार
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

      Palamu Division

      • Garhwa
      • Palamu
      • Latehar

      Kolhan Division

      • West Singhbhum
      • East Singhbhum
      • Seraikela Kharsawan

      North Chotanagpur Division

      • Chatra
      • Hazaribag
      • Giridih
      • Koderma
      • Dhanbad
      • Bokaro
      • Ramgarh

      South Chotanagpur Division

      • Ranchi
      • Lohardaga
      • Gumla
      • Simdega
      • Khunti

      Santhal Pargana Division

      • Deoghar
      • Jamtara
      • Dumka
      • Godda
      • Pakur
      • Sahebganj

      Subscribe to Updates

      Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

      © 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.
      • Privacy Policy
      • Terms
      • Accessibility

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version