Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Saturday, May 24
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Breaking News»मां और पत्नी के झगड़े के चलते होटल में रहने को मज़बूर हैं नवाजुद्दीन सिद्दीकी
    Breaking News

    मां और पत्नी के झगड़े के चलते होटल में रहने को मज़बूर हैं नवाजुद्दीन सिद्दीकी

    azad sipahiBy azad sipahiFebruary 6, 2023No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    मुंबई। अभिनेता नवाजुद्दीन सिद्दीकी की मां और पत्नी के बीच का झगड़ा दिन ब दिन बढ़ता जा रहा है। नवाजुद्दीन की पत्नी आलिया और उनकी मां मेहरुन्निसा के बीच पिछले कुछ दिनों से प्रॉपर्टी को लेकर अनबन चल रही है। नवाजुद्दीन की मां मेहरुन्निसा सिद्दीकी ने उनकी पत्नी जैनब उर्फ आलिया के खिलाफ जबरन घर में घुसने की शिकायत दर्ज कराई है। मेहरुन्निसा के मुताबिक आलिया नवाज की पत्नी नहीं हैं जबकि आलिया ने नवाज और उनके परिवार पर घरेलू हिंसा का आरोप लगाया है।

    ताजा जानकारी के मुताबिक अपनी मां और पत्नी के बीच चल रहे झगड़े के चलते नवाजुद्दीन अपना आलीशान घर छोड़कर एक होटल में रहने चले गए हैं। सूत्रों के अनुसार नवाजुद्दीन के एक करीबी दोस्त ने बताया कि वह तब तक होटल में रहेंगे, जब तक उनके वकील घर पर कानूनी समस्या का समाधान नहीं कर देते।

    नवाजुद्दीन ने अंधेरी के यारी रोड पर अपना आलीशान बंगला बनाया है। उन्होंने इस बंगले का नाम अपने पिता के नाम पर रखा है। इस आलीशान घर में छह बेडरूम, दो बड़े हॉल और दो लॉन हैं।

    इस बीच नवाजुद्दीन की मां ने आलिया पर कई आरोप लगाए हैं। इनमें एक गंभीर आरोप यह भी है कि वह नवाज की पत्नी नहीं हैं। उधर, आलिया ने कानूनी आधार पर नवाज और उनके परिवार के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। उसके बाद मुंबई की अंधेरी कोर्ट ने नवाज को उनकी पत्नी आलिया द्वारा दायर शिकायत के आधार पर नोटिस जारी किया है।

    नवाजुद्दीन और जैनब उर्फ आलिया की शादी साल 2010 में हुई थी। जैनब नवाजुद्दीन की दूसरी पत्नी हैं। दो साल पहले खुलासा हुआ था कि दोनों लड़ रहे हैं। दोनों के तलाक के चर्चे भी थे। साथ ही दोनों ने एक दूसरे पर काफी गंभीर आरोप भी लगाए थे। नवाजुद्दीन और जैनब के दो बच्चे हैं।

    नवाजुद्दीन की पहली शादी शीबा से हुई थी। नवाजुद्दीन ने शीबा से शादी की, जिसे उनकी मां ने चुना था। वह उत्तराखंड की रहने वाली थीं। नवाजुद्दीन भी शीबा को पसंद करते थे लेकिन शीबा के भाई उनकी निजी जिंदगी में दखलअंदाजी करते रहे। इस वजह से शीबा और नवाजुद्दीन का तलाक हो गया। इसके बाद नवाजुद्दीन ने अंजलि से दूसरी शादी कर ली। उसने शादी के लिए अपना धर्म बदल लिया था। शादी के समय उसका नाम बदलकर जैनब रख दिया गया था लेकिन बाद में उन्होंने ये नाम भी बदलकर आलिया रख लिया।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleसाहिबगंज डीसी रामनिवास यादव से इडी कार्यालय में 7 घंटे की पूछताछ
    Next Article तुर्किये और सीरिया में तीसरी बार 7.6 तीव्रता के झटके, 2000 से ज्यादा लोगों की मौत
    azad sipahi

      Related Posts

      ऑनलाइन लीक हुई फिल्म ‘भूल चूक माफ’, मेकर्स को बड़ा झटका

      May 23, 2025

      सलमान खान ने सूरज पंचोली के साथ शेयर की तस्वीरें

      May 23, 2025

      पूर्व राष्ट्रपति एपीजे अब्दुल कलाम पर बनेगी फिल्म

      May 22, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • सवाल कर राहुल ने स्वीकारा तो कि भारतीय सेना ने पाकिस्तान पर करवाई की
      • झारखंड की धोती-साड़ी योजना भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ गई : बाबूलाल
      • मुख्यमंत्री हेमंत साेरेन से दो मेजर जनरल ने की मुलाकात
      • मेगा टिकट चेकिंग अभियान में 1021 यात्रियों से वसूला गया 5.97 लाख
      • न्यूजीलैंड की ऑलराउंडर हेले जेनसेन ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से लिया संन्यास, 11 साल के करियर का अंत
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version