Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Tuesday, November 18
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Breaking News»PM का छह महीने में राजस्थान में पांचवां कार्यक्रम, 12 को करेंगे सभा-एसपीजी ने लिया जायजा
    Breaking News

    PM का छह महीने में राजस्थान में पांचवां कार्यक्रम, 12 को करेंगे सभा-एसपीजी ने लिया जायजा

    azad sipahiBy azad sipahiFebruary 10, 2023No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    जयपुर। राजस्थान में चुनाव की रणभेरी बजने से पहले राजनीतिक दलों ने व्यूह रचना शुरू कर दी है। प्रधानमंत्री मोदी 12 फरवरी को प्रदेश के दौरे पर पहुंच रहे हैं। पिछले छह महीने में राजस्थान में यह उनका पांचवां कार्यक्रम होगा। 2023 में प्रधानमंत्री का यह तीसरा दौरा होगा।

    प्रधानमंत्री मोदी 12 फरवरी को दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे के सोहना-दौसा खंड का लोकार्पण करेंगे। इस मौके दौसा के समीप धनावड़ रेस्ट एरिया में जनसभा को संबोधित भी करेंगे। एसपीजी के उच्च अधिकारियों एवं आईजीपी उमेशदत्त मिश्रा ने जिले के अधिकारियों के साथ सभास्थल का जायजा लिया है।अधिकारियों ने हेलीपेड व हाइवे का भी जायजा लिया।

    एक्सप्रेस वे पर 35 पैसे प्रति किलोमीटर का शुल्क लगेगा। सोहना और दौसा के बीच की यात्रा की दूरी 200 किलोमीटर है। ऐसे में करीब 70 रुपये टोल टैक्स के रूप में चुकाने होंगे। यह टोल टैक्स जब आप हाइवे छोड़ने लगेंगे तब आप से लिया जाएगा। टोल टैक्स फास्टटैग में माध्यम से ही लिया जाएगा।

    उल्लेखनीय है कि प्रधानमंत्री पिछले साल 30 सितंबर को गुजरात चुनाव प्रचार के दौरान शक्तिपीठ अम्बाजी से आबूरोड आए थे। प्रधानमंत्री का यहां मानपुर हवाईपट्टी से वापसी का कार्यक्रम था। इस अवसर का उपयोग करने के लिए राजस्थान भाजपा को प्रधानमंत्री ने करीब आधा घंटे का समय दिया था। भाजपा ने यहां सिरोही, जालोर, पाली सहित पांच जिलों के जनप्रतिनिधियों को जुटाया था। प्रधानमंत्री रात 9 बजे पहुंचे थे। तब रात 10 बजे प्रधानमंत्री मंच पर पहुंचे। उन्होंने उपस्थित जनसमूह और संगठन की टीम को कहा कि आप लोगों ने इतना प्यार दिया कि मैं यहां दोबारा आऊंगा और इस प्यार को ब्याज सहित लौटाऊंगा।

    इसके बाद प्रधानमंत्री एक नवंबर को बांसवाड़ा जिले की मानगढ़ पहाड़ी पर आए। मानगढ़ पहाड़ी आदिवासियों का पवित्र स्थल है। यहां राजस्थान और गुजरात की राज्य सीमा मिलती है और मध्यप्रदेश भी मात्र 80 किलोमीटर है। कार्यक्रम में तीनों राज्यों के आदिवासी शामिल हुए। प्रधानमंत्री का 27 जनवरी को गुर्जर समाज के आराध्य भगवान देवनारायण के प्राकट्य दिवस पर भीलवाड़ा जिले के आसींद के निकट मालासेरी डूंगरी में आए। मोदी 5 फरवरी को फिर राजस्थान की जनता से मुखातिब हुए। इस बार वे यहां से वर्चुअली जुड़े। जयपुर ग्रामीण सांसद राज्यवर्धन सिंह राठौड़ की ओर से आयोजित जयपुर महाखेल के समापन समारोह में प्रधानमंत्री न केवल वर्चुअली जुड़े बल्कि उन्होंने एक कबड्डी मैच देखा और 20 मिनट तक संबोधन दिया।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleइसरो ने अपना सबसे छोटा रॉकेट एसएसएलवी-डी 2 लॉन्च किया
    Next Article 15 लाख के इनामी नक्सली दुर्याेधन महतो ने रांची में किया सरेंडर
    azad sipahi

      Related Posts

      एनसीपी की बैठक में नगर निकाय चुनाव की तैयारी तेज

      November 17, 2025

      एसकेएमयू का 9वां दीक्षांत समारोह सम्पन्न, राज्यपाल ने किया मेडल और उपाधि का वितरण

      November 17, 2025

      लालू परिवार में कलह! बेटी रोहिणी आचार्य ने कहा-किसी घर रोहिणी जैसी बेटी ना हो

      November 16, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • प्रधानमंत्री ने एशियाई तीरंदाजी चैंपियनशिप 2025 में भारतीय टीम के उत्कृष्ट प्रदर्शन पर दी बधाई
      • एनसीपी की बैठक में नगर निकाय चुनाव की तैयारी तेज
      • एसकेएमयू का 9वां दीक्षांत समारोह सम्पन्न, राज्यपाल ने किया मेडल और उपाधि का वितरण
      • जज के सरकारी ड्राइवर का शव धुर्वा डैम से बरामद, अबतक चार शव बरामद
      • बंद मकान से तीन लाख नगद और जेवरात की हुई चोरी
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version