Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Sunday, May 25
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»देश»प्रधानमंत्री मोदी करेंगे ‘जल जन अभियान’ का वर्चुअल आगाज, दिसंबर तक चलेगा अभियान
    देश

    प्रधानमंत्री मोदी करेंगे ‘जल जन अभियान’ का वर्चुअल आगाज, दिसंबर तक चलेगा अभियान

    adminBy adminFebruary 15, 2023No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    सिरोही। ब्रह्माकुमारी संस्थान व जलशक्ति मंत्रालय के संयुक्त तत्वावधान में आठ माह तक जल जन अभियान देशभर में चलाया जाएगा। अभियान की शुरुआत गुरुवार सुबह 11.30 बजे शांतिवन के डायमंड हॉल में आयोजित समारोह में होगी। इसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वर्चुअल रूप से शामिल होंगे। समारोह में केंद्रीय जलशक्ति मंत्री गजेन्द्रसिंह शेखावत, प्रसिद्ध अभिनेता नाना पाटेकर व उदयपुर के पूर्व राजपरिवार के सदस्य लक्ष्यराज सिंह आदि अतिथि मौजूद होंगे।
    संस्थान के कार्यकारी सचिव बीके डॉ. मृत्युंजय ने बताया कि ब्रह्माकुमारी संस्थान व जल शक्ति मंत्रालय की ओर से दिसम्बर 2023 तक जल जन अभियान देशभर में चलाया जाएगा। इसमें संस्थान के सदस्य मेगा सिटी से लेकर गांव-गांव तक अभियान के तहत कार्यक्रम आयोजित कर लोगों को जल संरक्षण का संदेश देंगे। पर्यावरण विशेषज्ञ जल संरक्षण की तकनीक व विभिन्न उपायों से लोगों को मार्गदर्शन देंगे। अभियान में ऐतिहासिक महत्व के जलाशय, तालाब, कुंआ, बावड़ी आदि जलाशयों व जलस्रोतों का संरक्षण व जीर्णोद्धार किया जाएगा। इसमें जल शक्ति मंत्रालय की ओर से जरूरी संसाधन और सुविधाएं मुहैया करवाई जाएगी।
    अभियान के तहत दस हजार जागरूकता कार्यक्रम व पांच हजार जलाशयों के जीर्णोद्धार की योजना है। इस कार्य में संस्थान के एक लाख अनुयायी सारथी बनेंगे। अभियान के माध्यम से दस करोड़ लोगों तक जागरूकता संदेश पहुंचाने का लक्ष्य रखा गया है। संस्थान के अन्तर्राष्ट्रीय मुख्यालय शांतिवन व ज्ञान सरोवर समेत अनेक स्थानों पर जल संरक्षण के लिए इको फ्रेंडली सिस्टम का निर्माण किया गया है। शांतिवन परिसर में भूमिगत जलस्तर को बनाए रखने के लिए 32 लाख लीटर जल को स्टोरेज करने की व्यवस्था की गई है। साथ ही चेन फिल्टर विधि से 8 लाख लीटर जल का शुद्धिकरण किया जाता है। प्रयोग किए गए जल को रिसाइकिल विधि से पुन: स्वच्छ बनाकर पौधों की सिंचाई करके परिसर को हरा-भरा बनाया जाता है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleफेक नैरेटिव का डटकर मुकाबला करें आईआईएस अधिकारी – उपराष्ट्रपति
    Next Article प्रज्ञा ठाकुर ने सनातन बोर्ड बनाने के लिए उठाई आवाज
    admin

      Related Posts

      लालू यादव ने तेज प्रताप को पार्टी और परिवार से निकाला, कहा-‘इनके संस्कार हमारे अनुरूप नहीं’

      May 25, 2025

      गुजरात, केरल, पंजाब और बंगाल में उपचुनाव की तारीखों का ऐलान; 19 जून को वोटिंग, 23 को आएंगे नतीजे

      May 25, 2025

      मप्र में अगले चार दिन बदला रहेगा मौसम, इंदौर-उज्जैन समेत 40 जिलों में आज भी आंधी-बारिश का अलर्ट

      May 25, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • लालू यादव ने तेज प्रताप को पार्टी और परिवार से निकाला, कहा-‘इनके संस्कार हमारे अनुरूप नहीं’
      • राजतंत्र की समाप्ति के 19 साल बाद ज्ञानेन्द्र शाह ने किया राजदरबार में प्रवेश
      • डुमरियाघाट में कार-ट्रक की टक्कर में दो की मौत,चार गंभीर
      • अवैध बालू लदे हाइवा को खनन विभाग की टीम ने खदेड़ा, चालक फरार
      • गुजरात, केरल, पंजाब और बंगाल में उपचुनाव की तारीखों का ऐलान; 19 जून को वोटिंग, 23 को आएंगे नतीजे
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version