Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Wednesday, June 11
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Breaking News»चम्पाई सोरेन सरकार कल हासिल करेगी विश्वासमत, 43 विधायकों के लिखित समर्थन का दावा
    Breaking News

    चम्पाई सोरेन सरकार कल हासिल करेगी विश्वासमत, 43 विधायकों के लिखित समर्थन का दावा

    azad sipahiBy azad sipahiFebruary 4, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    रांची। झारखंड की चम्पाई सरकार के लिए सोमवार का दिन काफी अहम है। इस दिन विधानसभा में सरकार बहुमत साबित करेगी। पांच और छह फरवरी को पंचम झारखंड विधानसभा का विशेष सत्र आहूत होगा। इसमें पहले ही दिन चम्पाई सोरेन को विश्वास मत हासिल करना होगा। माना जा रहा है कि सरकार को बहुमत साबित करने में कोई परेशानी नहीं होगी।

    विशेष सत्र सोमवार को राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन के अभिभाषण से शुरू होगा। इसके बाद विधायी कार्य आरंभ हो जाएंगे। फिर स्पीकर रबींद्र नाथ महतो को मुख्यमंत्री चम्पाई सोरेन विश्वास मत हासिल किए जाने संबंधी प्रस्ताव देंगे। स्पीकर फ्लोर टेस्ट के लिए मुख्यमंत्री को आमंत्रित करेंगे और चर्चा के बाद वोटिंग प्रक्रिया शुरू होगी। गठबंधन सरकार में शामिल सभी पार्टियों ने अपने-अपने विधायकों के लिए व्हिप जारी कर दिया है। झामुमो के केन्द्रीय महासचिव सुप्रियो भट्टाचार्य के अनुसार उनके पास 43 विधायकों का लिखित समर्थन प्राप्त है।

    उल्लेखनीय है कि 31 जनवरी को ईडी ने पूछताछ के बाद हेमंत सोरेन को जमीन घोटाला मामले में कस्टडी में ले लिया था। हेमंत सोरेन के इस्तीफे के बाद दो फरवरी को झारखंड के 12वें मुख्यमंत्री के तौर पर चम्पाई सोरेन ने शपथ ली थी। इसके बाद महागठबंधन (झामुमो, कांग्रेस) के विधायक चार्टर्ड प्लेन से हैदराबाद के लिए रवाना हो गए थे। वे पांच फरवरी को होने वाले फ्लोर टेस्ट में शामिल होंगे। अदालत ने पूर्व मुख्यमंत्री सह विधायक हेमंत सोरेन को भी फ्लोर टेस्ट में शामिल होने की इजाजत दे दी है।

    सात को मंत्रिमंडल विस्तार, नए चेहरों को मिल सकती है जगह

    झारखंड विधानसभा के विशेष सत्र और फ्लोर टेस्ट के बाद सात फरवरी को मंत्रिमंडल विस्तार की उम्मीद है। इसके लिए खाका तैयार कर लिए जाने की चर्चा है। झामुमो की तैयारी हो चुकी है। झारखंड में राहुल गांधी की न्याय यात्रा के बाद कांग्रेस के मंत्रियों की सूची पर सहमति दिए जाने की बात कही जा रही है। इस बार के मंत्रिमंडल में नये चेहरे शामिल किए जाने की जाने की संभावना है। हेमंत सोरेन के छोटे भाई और दुमका विधायक बसंत सोरेन और भाभी विधायक सीता सोरेन भी मंत्री बनाई जा सकती हैं।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleहेमंत मामले में कपिल सिब्बल ने कहा, शीर्ष कोर्ट को यह स्पष्ट करना चाहिए कि किस मामले को सुनेंगे
    Next Article आदिवासियों को बांटने वाले राजनीतिक दलों और संगठनों को मुंहतोड़ जवाब दिया जाएगा: बंधु तिर्की
    azad sipahi

      Related Posts

      डिटेंशन सेंटर से फरार तीन बांग्लादेशी नागरिक गिरफ्तार, हजारीबाग पुलिस को बड़ी कामयाबी

      June 10, 2025

      मां की हत्या का आरोपित गिरफ्तार

      June 10, 2025

      कांग्रेस नेता राजकुमार रजक का आकस्मिक निधन

      June 10, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • डिटेंशन सेंटर से फरार तीन बांग्लादेशी नागरिक गिरफ्तार, हजारीबाग पुलिस को बड़ी कामयाबी
      • बॉक्स ऑफिस पर ‘हाउसफुल-5’ का जलवा, 100 करोड़ के क्लब में शामिल
      • बॉक्स ऑफिस पर ‘ठग लाइफ’ की रफ्तार थमी, फिल्म को नहीं मिला दर्शकों का प्यार
      • भारत ए बनाम इंग्लैंड लायंस: कोटियन-कंबोज की शानदार साझेदारी, दूसरा अनौपचारिक टेस्ट ड्रॉ
      • एफआईएच प्रो लीग: रोमांचक मुकाबले में नीदरलैंड ने भारत को 3-2 से हराया
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version