Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Tuesday, January 13
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Breaking News»मुख्यमंत्री पलामू में 436 करोड़ की पाइपलाइन परियोजना की रखेंगे आधारशिला
    Breaking News

    मुख्यमंत्री पलामू में 436 करोड़ की पाइपलाइन परियोजना की रखेंगे आधारशिला

    azad sipahiBy azad sipahiFebruary 9, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    पलामू मुख्यमंत्री बनने के बाद चंपाई सोरेन पहली बार पलामू आयेंगे। 10 फरवरी को पूर्वाहन 11 बजे उनका आगमन होगा। मुख्यमंत्री के कार्यक्रम को लेकर प्रशासनिक अमला तैयारियों में जुटा हुआ है। शिवाजी मैदान में समारोह का आयोजन किया जायेगा, जहां मुख्यमंत्री शामिल होंगे और कई तरह की योजनाओं का शिलान्यास, उदघाटन एवं परिसंपत्तियों का वितरण करेंगे।

    मुख्यमंत्री पलामू में सोन, कोयल, औरंगा, पाइपलाइन परियोजना की आधारशिला रखेंगे। इस योजना को 436 करोड़ रूपए से पूरा किया जाना है। इस परियोजना के पूर्ण होने से पलामू के प्रमुख जलाशयों में सालों भर पानी रहेगा। सोन, कोयल, औरंगा नदी से पाइपलाइन के माध्यम से पानी लाकर इन जलाशयों में छोड़ा जायेगा। गर्मी के दिनों में जिले के कई जलाशय सुख जाया करते हैं, लेकिन योजना के पूर्ण होने से पानी की उपलब्धता रहेगा।

    उपायुक्त शशि रंजन एवं पुलिस अधीक्षक रीष्मा रमेशन ने शुक्रवार को शिवाजी मैदान और चियांकी हवाई अड्डा पर तैयारियों का अवलोकन किया। बाद में उपायुक्त ने बताया कि मुख्यमंत्री हेलीकॉप्टर से चियांकी हवाई अड्डा पर उतरेंगे और सड़क मार्ग से शिवाजी मैदान पहुंचेंगे। यहां सोन, कोयल, औरंगा, पाइपलाइन परियोजना की आधारशिला रखेंगे। इस योजना से 11 प्रखंडों को सीधे लाभ मिलेगा।

    राज्य सरकार ने सोन-कोयल-औरंगा पाइपलाइन परियोजना के लिए 436 करोड़ रुपये की मंजूरी दी है। इस प्रोजेक्ट पर पिछले चार साल से काम चल रहा है। इस परियोजना के तहत जुलाई से अक्टूबर तक सोन, कोयल और औरंगा नदी से पानी उठाकर पलामू के विभिन्न जलाशयों को भरा जायेगा। इस परियोजना के तहत जिले के 11 प्रखंडों को सीधा लाभ मिलेगा। 13 विभिन्न जलाशयों को पानी से भरा जाना है। तीनों नदियों से 31.397 एमसीएम पानी उठाया जाएगा। सिंचाई एवं पेयजल के लिए पानी का इस्तेमाल होगा।

    देवरी में सोन नदी से पानी लिफ्ट कर छतरपुर क्षेत्र के बटाने, सुखनदिया, करमाकला, विश्रामपुर में धनकाई और ताली बांध में पानी भरा जायेगा। कोयल नदी से चैनपुर के कल्याणपुर तक पाइपलाइन के जरिये पानी पहुंचाया जायेगा और टेमराई, बुटनडुबा और मेदिनीनगर के कई जलाशयों को भरा जायेगा। वहीं मलय, कुन्देलवा, कचरवा, पनघटवा बांध को औरंगा नदी के पानी से भरा जाएगा।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleगुमला में जमीन विवाद में चार लोगों को कुल्हाड़ी से काटा, तीन की मौत, एक गंभीर
    Next Article डीपीएस में आशीर्वाद एवं विदाई समारोह का आयोजन
    azad sipahi

      Related Posts

      झारखंड नगर निकाय चुनाव का रास्ता साफ: फरवरी में होगा मतदान, राज्यपाल ने शेड्यूल को दी हरी झंडी

      January 12, 2026

      रांची से लापता मासूम भाई-बहन की तलाश तेज, सूचना देने वाले को मिलेगा दो लाख का इनाम

      January 12, 2026

      लापता अंश–अंशिका के परिजनों से मिलीं केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी, पुलिस की कार्यशैली पर उठाए सवाल

      January 12, 2026
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • 2
      • झारखंड नगर निकाय चुनाव का रास्ता साफ: फरवरी में होगा मतदान, राज्यपाल ने शेड्यूल को दी हरी झंडी
      • रांची से लापता मासूम भाई-बहन की तलाश तेज, सूचना देने वाले को मिलेगा दो लाख का इनाम
      • लापता अंश–अंशिका के परिजनों से मिलीं केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी, पुलिस की कार्यशैली पर उठाए सवाल
      • स्वामी विवेकानंद की जयंती पर प्रधानमंत्री ने दी श्रद्धांजलि
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2026 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version