Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Saturday, June 7
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Jharkhand Top News»सीएम आज पलामू को देंगे सौगात, 436 करोड़ की पाइपलाइन परियोजना की रखेंगे आधारशिला
    Jharkhand Top News

    सीएम आज पलामू को देंगे सौगात, 436 करोड़ की पाइपलाइन परियोजना की रखेंगे आधारशिला

    SUNIL SINGHBy SUNIL SINGHFebruary 9, 2024Updated:February 9, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    रांची। मुख्यमंत्री बनने के बाद चंपाई सोरेन पहली बार पलामू जायेंगे। 10 फरवरी को 11 बजे पहुंचेंगे। मुख्यमंत्री के कार्यक्रम को लेकर प्रशासनिक अमला तैयारियों में जुटा है। शिवाजी मैदान में समारोह का आयोजन किया जायेगा, जहां मुख्यमंत्री शामिल होंगे और कई तरह की योजनाओं का शिलान्यास, उद्घाटन और परिसंपत्तियों का वितरण करेंगे।
    मुख्यमंत्री पलामू में सोन, कोयल, औरंगा, पाइपलाइन परियोजना की आधारशिला रखेंगे। इस योजना को 436 करोड़ से पूरा किया जाना है। इस परियोजना के पूर्ण होने से पलामू के प्रमुख जलाशयों में सालों भर पानी रहेगा। सोन, कोयल, औरंगा नदी से पाइपलाइन के माध्यम से पानी लाकर इन जलाशयों में छोड़ा जायेगा। गर्मी के दिनों में जिले के कई जलाशय सूख जाया करते हैं, लेकिन योजना के पूर्ण होने से पानी की उपलब्धता रहेगा।
    उपायुक्त शशि रंजन और पुलिस अधीक्षक रीष्मा रमेशन ने शुक्रवार को शिवाजी मैदान और चियांकी हवाई अड्डा पर तैयारियों का अवलोकन किया। बाद में उपायुक्त ने बताया कि मुख्यमंत्री हेलीकॉप्टर से चियांकी हवाई अड्डा पर उतरेंगे और सड़क मार्ग से शिवाजी मैदान पहुंचेंगे। यहां सोन, कोयल, औरंगा, पाइपलाइन परियोजना की आधारशिला रखेंगे। इस योजना से 11 प्रखंडों को सीधे लाभ मिलेगा।
    राज्य सरकार ने सोन-कोयल-औरंगा पाइपलाइन परियोजना के लिए 436 करोड़ रुपये की मंजूरी दी है। इस प्रोजेक्ट पर पिछले चार साल से काम चल रहा है। इस परियोजना के तहत जुलाई से अक्टूबर तक सोन, कोयल और औरंगा नदी से पानी उठाकर पलामू के विभिन्न जलाशयों को भरा जायेगा। इस परियोजना के तहत जिले के 11 प्रखंडों को सीधा लाभ मिलेगा। 13 विभिन्न जलाशयों को पानी से भरा जाना है। तीनों नदियों से 31.397 एमसीएम पानी उठाया जायेगा। सिंचाई और पेयजल के लिए पानी का इस्तेमाल होगा।
    देवरी में सोन नदी से पानी लिफ्ट कर छतरपुर क्षेत्र के बटाने, सुखनदिया, करमाकला, विश्रामपुर में धनकाई और ताली बांध में पानी भरा जायेगा। कोयल नदी से चैनपुर के कल्याणपुर तक पाइपलाइन के जरिये पानी पहुंचाया जायेगा और टेमराइ, बुटनडुबा और मेदिनीनगर के कई जलाशयों को भरा जायेगा। वहीं मलय, कुंदेलवा, कचरवा, पनघटवा बांध को औरंगा नदी के पानी से भरा जायेगा।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleचौ. चरण सिंह, पीवी नरसिम्हा राव और एमएस स्वामीनाथन को भारत रत्न दिए जाने पर शाह ने जताई खुशी
    Next Article लैंड स्कैम के आरोपी अमित अग्रवाल की जमानत पर फैसला सुरक्षित
    SUNIL SINGH

      Related Posts

      राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु का देवघर दौरा स्थगित

      June 7, 2025

      प्रधानमंत्री ने चिनाब रेलवे पुल का किया उद्घाटन, वंदेभारत ट्रेन को दिखाई हरी झंडी

      June 6, 2025

      मुख्यमंत्री ने गुपचुप कर दिया फ्लाईओवर का उद्घाटन, ठगा महसूस कर रहा आदिवासी समाज : बाबूलाल

      June 6, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु का देवघर दौरा स्थगित
      • प्रधानमंत्री ने चिनाब रेलवे पुल का किया उद्घाटन, वंदेभारत ट्रेन को दिखाई हरी झंडी
      • मुख्यमंत्री ने गुपचुप कर दिया फ्लाईओवर का उद्घाटन, ठगा महसूस कर रहा आदिवासी समाज : बाबूलाल
      • अलकतरा फैक्ट्री में विस्फोट से गैस रिसाव से कई लोग बीमार, सड़क जाम
      • लाभार्थियों के खातों में ट्रांसफर की गयी मंईयां सम्मान योजना की राशि
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version