Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Monday, June 9
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»झारखंड»कोल इंडिया मैराथन 2024: महिला वर्ग में सोनिका और पुरुष वर्ग में अक्षय कुमार और ने मारी बाजी
    झारखंड

    कोल इंडिया मैराथन 2024: महिला वर्ग में सोनिका और पुरुष वर्ग में अक्षय कुमार और ने मारी बाजी

    adminBy adminFebruary 11, 2024Updated:February 11, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    रांची। कोल इंडिया लिमिटेड (सीसीएल) के तत्वावधान में रविवार को रांची में कोल इंडिया मैराथन का आयोजन किया गया। मोरहाबादी स्थित बिरसा मुंडा फुटबॉल स्टेडियम से मैराथन दौड़ सुबह 4:30 बजे शुरू हुई। कांके रोड होते हुए यह पुनः मोरहाबादी में आकर संपन्न हुई। फुल मैराथन (42 किमी) में पहले तीन स्थान पर अक्षय कुमार, हेमंत कुमार और अजय कुमार रहे। महिला वर्ग में सोनिया, रिणु और भारती पहले तीन स्थानों पर रही।

    इसके अलावा हाफ मैराथन (21 किमी) में पुनीत यादव, हेमंत सिंह और लोकेश चौधरी टॉपर तीन स्थानों पर आए। महिला वर्ग से पहला स्थान रेणु सिंह, दूसरा रेशमा और तीसरा छवि यादव को मिला। 10 किमी की रेस में महिला वर्ग में पहले तीन स्थानों पर रुबी कश्यप, पूनम और प्रिणू यादव रहीं। पुरुष वर्ग में पहले स्थान पर दिनेश, दूसरे पर बलराम और तीसरे पर आनंद सिंह रहे। इसके अलावा पांच किमी की रेस में भी महिला, पुरुष एथलीटों ने दमखम दिखाया। दौड़ के बाद विजयी प्रतिभागियों के बीच 33 लाख से अधिक की इनामी राशि बांटी गई।

    मैराथन दौड़ में देशभर के करीब 8000 प्रतिभागी शामिल हुए। इनमें 6100 पुरुष जबकि 1400 महिला एथलीट भी शामिल थीं। सीसीएल के भी 500 से अधिक गेस्ट ने इसमें उत्साह दिखाया। इस मैराथन दौड़ में देश की महानतम एथलीट पीटी उषा भी आकर्षण का केंद्र रही जो प्रतिभागियों को खास तौर पर सपोर्ट करते हुए दिखाई दीं।

    रांची में कोल इंडिया मैराथन दौड़ का आयोजन दूसरी बार हुआ। पिछले साल 2023 में इसका आयोजन पहली बार हुआ था। इस बार के आयोजन में भी कई प्रतिभागी भारत के कोने-कोने से आए। मैराथन दौड़ कार्यक्रम के दौरान आईओसी के अध्यक्ष पीटी उषा ने कहा कि झारखंड में टैलेंट की कमी नहीं। कोल इंडिया के चेयरमैन पीएम प्रसाद ने कहा कि यह आयोजन झारखंड में दूसरी बार है।

    Ranchi
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleकांग्रेस चुनाव समिति की पहली बैठक 12 फरवरी को, झारखंड प्रभारी भी रहेंगे मौजूद
    Next Article लाइफ सेविंग टेक्निक का प्रशिक्षण दिलाएगी राज्य सरकार, 23 तक लिए जाएंगे आवेदन
    admin

      Related Posts

      राज्यपाल ने भगवान बिरसा मुंडा की 125वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित की

      June 9, 2025

      भाजयुमो ने यातायात पुलिस के व्यवहार में सुधार की मांग को लेकर एसएसपी को सौंपा पत्र

      June 9, 2025

      बिरसा मुंडा का 125वां शहादत दिवस धूमधाम से मनाया गया

      June 9, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • भारत ने पिछले 11 वर्षों में विभिन्न क्षेत्रों में तेजी से परिवर्तन देखा: प्रधानमंत्री मोदी
      • ठाणे में चलती लोकल ट्रेन से गिरकर 6 यात्रियों की मौत, सात घायल
      • प्रधानमंत्री ने भगवान बिरसा मुंडा को उनके बलिदान दिवस पर श्रद्धांजलि दी
      • हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल ने श्री महाकालेश्वर भगवान के दर्शन किए
      • ‘हाउसफुलृ-5’ ने तीसरे दिन भी की जबरदस्त कमाई, तीन दिनों का कलेक्शन 87 करोड़
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version