Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Thursday, June 5
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»देश»पीएम मोदी आज उत्तर प्रदेश में करेंगे 10 लाख करोड़ से अधिक की 14 हजार परियोजनाओं का शुभारंभ
    देश

    पीएम मोदी आज उत्तर प्रदेश में करेंगे 10 लाख करोड़ से अधिक की 14 हजार परियोजनाओं का शुभारंभ

    adminBy adminFebruary 19, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज (सोमवार) उत्तर प्रदेश के दौरे पर रहेंगे। वह सबसे पहले सुबह 10ः30 बजे संभल में श्रीकल्कि धाम की आधारशिला रखेंगे। इसके बाद यूपी ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2023 के चौथे ग्राउंड ब्रेकिंग समारोह में पूरे उत्तर प्रदेश में 10 लाख करोड़ रुपये से अधिक लागत की 14000 परियोजनाओं का शुभारंभ करेंगे। यह जानकारी भारत सरकार के पत्र सूचना कार्यालय (पीआईबी) ने विज्ञप्ति में दी। प्रधानमंत्री के इस दौरे की संक्षिप्त सचित्र सूचना भाजपा ने भी अपने एक्स हैंडल पर साझा की है।

    पीआईबी के अनुसार, सुबह करीब 10:30 बजे, प्रधानमंत्री संभल जिले में श्रीकल्कि धाम मंदिर का शिलान्यास करेंगे। इस अवसर पर प्रधानमंत्री श्रीकल्कि धाम मंदिर के मॉडल का अनावरण और सभा को संबोधित भी करेंगे। श्रीकल्कि धाम का निर्माण श्रीकल्कि धाम निर्माण ट्रस्ट करवा रहा है। इसके अध्यक्ष आचार्य प्रमोद कृष्णम हैं। इस कार्यक्रम में कई संत, धार्मिक नेता और अन्य गणमान्य लोग शामिल होंगे।

    विज्ञप्ति के अनुसार दोपहर लगभग 1:45 बजे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पिछले साल फरवरी में आयोजित यूपी ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2023 (यूपीजीआईएस 2023) के दौरान प्राप्त निवेश प्रस्तावों के चौथे ग्राउंड ब्रेकिंग समारोह में पूरे उत्तर प्रदेश में 10 लाख करोड़ रुपये से अधिक लागत की 14000 परियोजनाओं का शुभारंभ करेंगे। यह परियोजनाएं विनिर्माण, नवीकरणीय ऊर्जा, आईटी एवं आईटीईएस, खाद्य प्रसंस्करण, आवास एवं रियल एस्टेट, आतिथ्य एवं मनोरंजन और शिक्षा जैसे क्षेत्रों से संबंधित हैं। इस कार्यक्रम में लगभग 5000 प्रतिभागी भाग लेंगे। इनमें प्रसिद्ध उद्योगपति, शीर्ष वैश्विक व भारतीय कंपनियों के प्रतिनिधि, राजदूत, उच्चायुक्त और अन्य गणमान्य अतिथि शामिल होंगे।

    प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अपने उत्तर प्रदेश दौरे की पूर्व संध्या (रविवार) पर एक्स हैंडल में भावनात्मक संदेश जारी किया। उन्होंने कहा है, उत्तर प्रदेश के संभल में श्रीकल्कि धाम देशभर के श्रद्धालुओं की आस्था का प्रतीक है। कल सुबह करीब 10ः30 बजे यहां दिव्य-भव्य मंदिर के शिलान्यास का सौभाग्य मिलेगा। इसके बाद दोपहर करीब 1:45 बजे यूपी ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट के चौथे ग्राउंड ब्रेकिंग समारोह में राज्य के विकास से जुड़ी कई महत्वपूर्ण परियोजनाओं का शुभारंभ भी करूंगा।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleसीबीआई जांच में खुलासा: झारखंड में बन रहा फर्जी डोमेसाइल व जन्म प्रमात्र पत्र
    Next Article उमेश सिंघार और मीर की बात नहीं मानी कोंग्रेस विधायकों ने आलाकमान से मिलने पर अड़े
    admin

      Related Posts

      देश में कोरोना के मामले बढ़कर हुए 4,302, पिछले 24 घंटे में 7 लोगों को मौत

      June 4, 2025

      17 साल का सूखा खत्म, आरसीबी बनी आईपीएल चैंपियन, फाइनल में पंजाब को 6 रन से हराया

      June 4, 2025

      पाकिस्तान के खिलाफ दुनिया घूम कर स्वदेश लौटे अभिषेक, विदेशमंत्री की बैठक से बनाई दूरी

      June 4, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • देश में कोरोना के मामले बढ़कर हुए 4,302, पिछले 24 घंटे में 7 लोगों को मौत
      • आईपीएल खिताब जीतने पर कोहली ने कहा-ये जीत आत्मा को सुकून दे रही है
      • 17 साल का सूखा खत्म, आरसीबी बनी आईपीएल चैंपियन, फाइनल में पंजाब को 6 रन से हराया
      • पाकिस्तान के खिलाफ दुनिया घूम कर स्वदेश लौटे अभिषेक, विदेशमंत्री की बैठक से बनाई दूरी
      • गाजा में जीएचएफ ने मानवीय सहायता का वितरण रोका
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version