Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Friday, April 24
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»स्पोर्ट्स»फुटबॉल»अपराजित एफसी गोवा पर बढ़त बढ़ाने उतरेगी टेबल-टॉपर ओडिशा एफसी
    फुटबॉल

    अपराजित एफसी गोवा पर बढ़त बढ़ाने उतरेगी टेबल-टॉपर ओडिशा एफसी

    adminBy adminFebruary 9, 2024Updated:February 9, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    भुवनेश्वर। ओडिशा एफसी और एफसी गोवा आज रात भुवनेश्वर के कलिंगा स्टेडियम में खेले जाने वाले इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) 2023-24 के रोमांचक मुकाबले में भिड़ने के लिए तैयार हैं। इस मैच के परिणाम का असर अंक तालिका में शीर्ष स्थानों पर पड़ना तय है, जिसमें जगरनॉट्स इस समय 14 मैचों में 30 अंक लेकर टॉप पर हैं। हालांकि, गौर्स अब तक अपराजित चल रहे हैं और उनके 11 मुकाबलों में 27 अंक हैं।

    यह अंतिम अवसर होगा जब ये दोनों टीमें इस सीजन के लीग चरण में भिड़ेंगी, और इसलिए यह मुकाबला सर्जियो लोबेरा और उनके जगरनॉट्स के लिए अपने प्रतिद्वंद्वियों पर अंतर बढ़ाने का अच्छा अवसर है। दोनों के बीच सीजन की शुरुआत में फतोर्दा स्टेडियम में खेले गए मुकाबले ने रोमांच पैदा किया था, जिसमें जय गुप्ता अंतिम क्षणों में विजयी गोल करके मैनोलो मार्कुएज के गौर्स को पूरे तीन अंक दिलाए थे।

    यह एफसी गोवा की रक्षात्मक मजबूती और जगरनॉट्स की आक्रामक क्षमता के बीच मुकाबला होगा। ओडिशा एफसी ने आईएसएल 2023-24 में 27 गोल दागे हैं, जो कि सभी टीमों के बीच सबसे अधिक है। वहीं, गौर्स ने इस सीजन में केवल पांच गोल खाए हैं, जो कि सभी टीमों से सबसे कम हैं।

    ओडिशा एफसी के स्पेनिश हेड सर्जियो लोबेरा ने प्री-मैच प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, “इस मैच में जीत हमारा लक्ष्य है। हमने अलग-अलग संख्या में मुकाबले खेले हैं, और हम बहुत अच्छी स्थिति में हैं। मुझे लगता है कि एफसी गोवा भी दबाव महसूस कर रही है, अगर हम मुकाबला जीतते हैं और पूरे तीन अंक हासिल करते हैं, तो दोनों टीमों के बीच छह अंकों का अंतर हो जाएगा और प्रतिद्वंद्वी टीमों को भी जीत की जरूरत होती है और उनका भी यही लक्ष्य होता है। हम दोनों शायद इस लीग में सर्वश्रेष्ठ टीम बनने जा रहे हैं, क्योंकि वे बहुत प्रतिस्पर्धी हैं, उनका रक्षण व आक्रमण बहुत अच्छा रहा है और साथ ही वे रणनीतिक और प्रभावी फुटबॉल खेल रहे हैं, और उनके खिलाफ खेलना आसान नहीं है।”

    एफसी गोवा के स्पेनिश हेड कोच मैनोलो मार्कुएज ने मैच की पूर्व संध्या पर कहा, “मुझे लगता है कि हम उस टीम का सामना कर रहे हैं जो इस समय बहुत अच्छी फॉर्म में है। उनकी आखिरी हार को आए हुए काफी समय बीत गया है, जब वे लगातार दो मैच हारे थे। वे सभी प्रतियोगिताओं में बहुत सारे खेलों में अपराजित रहे हैं। उनके पास बहुत अच्छी टीम और कोच है। उनके पास बहुत अच्छा बेंच स्ट्रेंथ और कंडीशनिंग कोच भी है। मुझे लगता है कि वे बहुत अच्छे फॉर्म में चल रहे हैं और यह हमारे लिए एक कठिन खेल होगा, लेकिन उनके लिए भी।”

    दोनों टीमों के बीच अब तक 21 मुकाबले खेले गए हैं, जिसमें एफसी गोवा ने 13 में जीत दर्ज की है, जबकि ओडिशा एफसी ने तीन मैच जीते हैं, वहीं, 5 मैच ड्रा रहे हैं।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleभाजपा हर समाज के लोगों को एक समान समझकर कार्य करती है : बाबूलाल मरांडी
    Next Article जम्मू-कश्मीर के पहाड़ी समुदाय को अनुसूचित जनजाति संवर्ग में मिलेगा दस फीसदी आरक्षण : उपराज्यपाल
    admin

      Related Posts

      आईपीएल 2026 : अभिषेक शर्मा का तूफानी शतक, हैदराबाद ने दिल्ली को 47 रन से हराया

      April 22, 2026

      रांची को मिली भारत-वेस्टइंडीज टी-20 और भारत-ऑस्ट्रेलिया टेस्ट मैच की मेजबानी

      March 26, 2026

      भारतीय टीम जून में करेगी आयरलैंड का दौरा, खेलेगी 2 टी 20 मैचों की सीरीज

      March 21, 2026
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • जैक 10वीं रिजल्ट के बाद CM हेमंत ने दी बधाई- बच्चों आगे बढ़ने का दिया संदेश
      • विधानसभा चुनाव : बंगाल में दोपहर 1 बजे तक 62% और तमिलनाडु में 56% वोटिंग; मुर्शिदाबाद और नौदा में बम धमाके
      • सूचना आयुक्त नियुक्ति पर फिर अटका मामला, राज्यपाल ने लौटाई फाइल
      • रिम्स में एंबुलेंस सेवाओं पर सख्ती, हर वाहन की होगी निगरानी
      • आईपीएल 2026 : अभिषेक शर्मा का तूफानी शतक, हैदराबाद ने दिल्ली को 47 रन से हराया
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

      Palamu Division

      • Garhwa
      • Palamu
      • Latehar

      Kolhan Division

      • West Singhbhum
      • East Singhbhum
      • Seraikela Kharsawan

      North Chotanagpur Division

      • Chatra
      • Hazaribag
      • Giridih
      • Koderma
      • Dhanbad
      • Bokaro
      • Ramgarh

      South Chotanagpur Division

      • Ranchi
      • Lohardaga
      • Gumla
      • Simdega
      • Khunti

      Santhal Pargana Division

      • Deoghar
      • Jamtara
      • Dumka
      • Godda
      • Pakur
      • Sahebganj

      Subscribe to Updates

      Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

      © 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.
      • Privacy Policy
      • Terms
      • Accessibility

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version