Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Sunday, June 15
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»बिजनेस»ग्लोबल मार्केट से कमजोर संकेत, एशियाई बाजारों पर भी दबाव
    बिजनेस

    ग्लोबल मार्केट से कमजोर संकेत, एशियाई बाजारों पर भी दबाव

    adminBy adminFebruary 14, 2024Updated:February 14, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली। ग्लोबल मार्केट में से आज कमजोर संकेत मिल रहे हैं। अमेरिका में महंगाई दर में तेजी आने के कारण पिछले सत्र के दौरान वॉल स्ट्रीट के सूचकांक बड़ी गिरावट के साथ बंद हुए। डाउ जॉन्स फ्यूचर्स भी फिलहाल गिरावट के साथ कारोबार करता नजर आ रहा है। इसी तरह यूरोपीय बाजार में भी पिछले सत्र के दौरान कमजोरी देखी गई। एशियाई बाजारों में भी आज आमतौर पर गिरावट के साथ कारोबार हो रहा है।

    अमेरिका में महंगाई में तेजी आने के कारण एक बार फिर ब्याज दरों में बढ़ोतरी होने की आशंका बन गई है, जिसकी वजह से पिछले सत्र के दौरान वॉल स्ट्रीट के सूचकांक बुरी तरह से टूट गए। डाउ जॉन्स 525 अंक की गिरावट के साथ बंद हुआ। इसी तरह एस एंड पी 500 इंडेक्स ने भी 1.37 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 4,953.17 अंक के स्तर पर पिछले सत्र के कारोबार का अंत किया। इसके अलावा नैस्डेक 286.95 अंक यानी 1.80 प्रतिशत टूट कर 15,655.60 अंक के स्तर पर बंद हुआ। डाउ जॉन्स फ्यूचर्स भी फिलहाल 0.08 प्रतिशत की गिरावट के साथ 38,241.51 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा है।

    अमेरिकी बाजार की तरह ही यूरोपीय बाजार में भी पिछले सत्र के दौरान लगातार दबाव बना रहा। एफटीएसई इंडेक्स 0.82 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 7,512.28 अंक के स्तर पर बंद हुआ। इसी तरह सीएसी इंडेक्स ने 0.85 प्रतिशत की गिरावट के साथ 7,625.31 अंक के स्तर पर पिछले सत्र के कारोबार का अंत किया। इसके अलावा डीएएक्स इंडेक्स 156.52 अंक यानी 0.93 प्रतिशत टूट कर 16,880.83 अंक के स्तर पर बंद हुआ।

    एशियाई बाजारों में भी आज गिरावट का रुख नजर आ रहा है। एशिया के 9 बाजारों में से 5 के सूचकांक गिरावट के साथ लाल निशान में कर रहे हैं, जबकि सिर्फ 1 सूचकांक में मामूली तेजी नजर आ रही है। छुट्टी होने की वजह से ताइवान वेटेड इंडेक्स, जकार्ता कंपोजिट इंडेक्स और शंघाई कंपोजिट इंडेक्स में आज कोई कारोबार नहीं हो रहा है। आज के कारोबार में सिर्फ हैंग सेंग इंडेक्स 0.14 प्रतिशत की मामूली मजबूती के साथ 15,769.06 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा है।

    दूसरी ओर, गिफ्ट निफ्टी 195.50 अंक यानी 0.90 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 21,623 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा है। इसी तरह निक्केई इंडेक्स 337.88 अंक यानी 0.89 प्रतिशत की गिरावट के साथ 37,626.09 अंक तक लुढ़क गया है। कोस्पी इंडेक्स में भी आज बड़ी गिरावट दर्ज की गई है। फिलहाल ये सूचकांक 1.10 प्रतिशत टूट कर 2,620.47 अंक के स्तर पर कारोबार करता नजर आ रहा है। इसी तरह स्ट्रेट्स टाइम्स इंडेक्स 0.42 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 3,128.66 अंक के स्तर पर और सेट कंपोजिट इंडेक्स 0.54 प्रतिशत की गिरावट के साथ 1,384.19 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहे हैं।

    bse bse sensex nse
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleमोदी के स्वागत के लिए यूएई में जबरदस्त तैयारी पर मौसम का असर, भारी बारिश से कार्यक्रम छोटा किया गया
    Next Article लोकसभा में उठाये सवाल के बाद नवादा में होगा पुणे-जसीडीह ट्रेन का ठहराव
    admin

      Related Posts

      एयर इंडिया विमान दुर्घटना के राहत कार्यों में हर संभव मदद करेगी रिलायंस: अंबानी

      June 13, 2025

      शेयर बाजार में शुरुआती कारोबार में गिरावट, सेंसेक्‍स 769 अंक लुढ़का

      June 13, 2025

      सर्राफा बाजार में चमका सोना, चांदी में मामूली गिरावट

      June 12, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • पंचायत सेवक खुदकुशी मामले में जांच का आदेश, डीसी ने जांच कमेटी का किया गठन
      • भूमि विवादों के समाधान को लेकर सोशल मीडिया से शिकायत भेजें लोग : मंत्री
      • केदारनाथ हेलिकॉप्टर हादसे में जयपुर के रिटायर्ड लेफ्टिनेंट कर्नल पायलट की मौत
      • पंचायत सेवक ने बीडीओ सहित चार लोगों पर मानसिक प्रताड़ना का आरोप लगाकर की खुदकुशी
      • स्लम बस्तियों में पुस्तक पढ़ने की संस्कृति को जगा रही है संस्कृति फाउंडेशन
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version