Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Saturday, June 7
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Top Story»अबुआ आवास योजना के 600 लाभुकों को कराया गया गृह प्रवेश
    Top Story

    अबुआ आवास योजना के 600 लाभुकों को कराया गया गृह प्रवेश

    shivam kumarBy shivam kumarFebruary 6, 2025Updated:February 6, 2025No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    घर में प्रवेश करते ही लाभुकों की आंखों में छलके खुशी के आंसू
    रामगढ़। घर का सपना हर परिवार के लिए सबसे महत्वपूर्ण होता है। हर इंसान अपने परिवार के लिए सिर पर दो कमरे का ही सही, एक अपना घर जरूर चाहता है। झारखंड सरकार की अबुआ आवास योजना से गरीबों का यह सपना साकार हो रहा है। जिला प्रशासन ने जब 600 गरीब परिवारों को एक साथ पक्के मकान में गृह प्रवेश कराया तो उनकी आंखों में खुशी के आंसू छलक आए। जब अधिकारी और जनप्रतिनिधि घर में प्रवेश करने के लिए अनाज और चाबी दे रहे थे, उस समय सभी लाभुकों की आंखों में चमक साफ दिखाई दे रही थी। डीसी चंदन कुमार के निर्देशानुसार जिले के सभी प्रखंडों के विभिन्न अलग-अलग पंचायतों में उत्साह के साथ गृह प्रवेश कार्यक्रम का हुआ आयोजन।

    गुरुवार को डीडीसी रोबिन टोप्पो ने बताया कि 600 आवास लाभुकों को एक साथ गृह प्रवेश कराया गया। वित्तीय वर्ष 2023-24 में रामगढ़ जिला को कुल 4236 आवास का लक्ष्य प्राप्त हुआ था। प्राप्त लक्ष्य के विरुद्ध लाभुकों का चयन कर 4236 आवास की स्वीकृति प्रदान किया गया। जिसके तहत प्रथम किस्त में 30 हजार, द्वितीय किस्त 50 हजार, तृतीया किस्त में एक लाख, चतुर्थ किस्त 20 हजार की राशि भुगतान किया गया। वित्तीय वर्ष 2023- 24 में लाभुकों को 50 करोड़ 1 लाख रुपए का भुगतान किया गया। डीडीसी ने बताया कि वित्तीय वर्ष 2024 – 25 में रामगढ़ जिले को कुल 6763 आवास का लक्ष्य प्राप्त हुआ है। प्राप्त लक्ष्य के विरुद्ध योग्य लाभुकों का चयन कर 5780 आवास की स्वीकृति प्रदान की गई है।

    गोला प्रखंड अंतर्गत बंदा पंचायत, चितरपुर प्रखंड अंतर्गत भूचुंगडीह पंचायत, दुलमी प्रखंड अंतर्गत सिकनी पंचायत, रामगढ़ प्रखंड अंतर्गत बरलोंग पंचायत, मांडू प्रखंड मांडूडीह पंचायत, पतरातू प्रखंड के लबगा पंचायत में 600 लाभुकों को गृह प्रवेश कराया गया।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleहाइवा ने बाइक सवार दाे काे कुचला
    Next Article कर्मियों ने घेरा शिक्षा परियोजना का कार्यालय
    shivam kumar

      Related Posts

      मुख्यमंत्री ने गुपचुप कर दिया फ्लाईओवर का उद्घाटन, ठगा महसूस कर रहा आदिवासी समाज : बाबूलाल

      June 6, 2025

      अलकतरा फैक्ट्री में विस्फोट से गैस रिसाव से कई लोग बीमार, सड़क जाम

      June 6, 2025

      लाभार्थियों के खातों में ट्रांसफर की गयी मंईयां सम्मान योजना की राशि

      June 5, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • प्रधानमंत्री ने चिनाब रेलवे पुल का किया उद्घाटन, वंदेभारत ट्रेन को दिखाई हरी झंडी
      • मुख्यमंत्री ने गुपचुप कर दिया फ्लाईओवर का उद्घाटन, ठगा महसूस कर रहा आदिवासी समाज : बाबूलाल
      • अलकतरा फैक्ट्री में विस्फोट से गैस रिसाव से कई लोग बीमार, सड़क जाम
      • लाभार्थियों के खातों में ट्रांसफर की गयी मंईयां सम्मान योजना की राशि
      • लैंड स्कैम : अमित अग्रवाल ने सुप्रीम कोर्ट से मांगी बेल
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version