Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Sunday, June 15
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Top Story»अंबिकापुर से आरा जा रही बस हरिहरगंज में पलटी, 24 यात्री जख्मी
    Top Story

    अंबिकापुर से आरा जा रही बस हरिहरगंज में पलटी, 24 यात्री जख्मी

    shivam kumarBy shivam kumarFebruary 10, 2025No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    पलामू। छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर से यात्रियों को लेकर बिहार के आरा जा रही एक यात्री बस सोमवार अहले सुबह हरिहरगंज में पलट गई, जिससे लगभग 24 यात्री जख्मी हो गए। एक दर्जन की हालत गंभीर बताई गई है। इनमें से छह यात्रियों को बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया गया है। हरिहरगंज के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में सभी का प्रारंभिक इलाज किया गया। किसी का पैर टूट गया है तो किसी के सिर में गंभीर चोट आई है। जख्मी ज्यादातर यात्री बिहार के रहने वाले हैं। घटनास्थल पर चीख पुकार मची रही। सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई है। चालक मौके से फरार बताया जाता है। बस स्लीपर थी।

    जानकारी के अनुसार नेशनल हाईवे 139 पडवामोड- औरंगाबाद मुख्य पथ पर सोमवार सुबह अंबिकापुर से शिवम बस यात्रियों को लेकर बिहार के आरा जा रही थी। बस में लगभग 60 यात्री सवार थे। यात्रियों के अनुसार बस कई किलोमीटर पहले से अनियंत्रित होकर चल रही थी। कभी दांए कभी बाएं हो रही थी। ऐसा लग रहा था कि चालक नींद में गाड़ी चला रहा है। जैसे ही बस हरिहरगंज के सुल्तानी गांव में शिवालिया कंस्ट्रक्शन कंपनी के कैंप के सामने पहुंची कि अचानक डिवाइडर पर चढ़कर पलट गई। बस के दो तल्ला रहने के कारण नीचे ऊपर यात्री सवार थे। कुछ यात्री स्लीपर में सो रहे थे। बस के पलटते ही यात्रियों में चीख पुकार मच गई। कंस्ट्रक्शन कंपनी के कर्मी और स्थानीय लोगों ने जख्मी यात्रियों को बस से बाहर निकाला और फिर 108 और कंस्ट्रक्शन कंपनी की एंबुलेंस से इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हरिहरगंज में भेजा। यहां इलाज के क्रम में लगभग 12 यात्री गंभीर रूप से जख्मी पाए गए। इनमें से छह की हालत गंभीर देखते हुए उन्हें रेफर कर दिया गया।

    जख्मी यात्रियों में शिकारहोरा की रमवती देवी , रसरपुर के पंकज कुमार सिंह, पर्वतपुर की कंचन देवी , बतरीखराव की सुमित्रा देवी, हसनबाजार के प्रेम कुमार एवं भरत कुमार गुप्ता सभी आरा जिला, बिसैनीकला रोहतास की तैमून निशा, बचरीथीरु के गणेश कुमार और सहरार बिक्रमगंज भोजपुर की गमलावती देवी शामिल है। इनमें से कंचन, सुमित्रा, तैमून, प्रेम, भरत एवं रमवती देवी को रेफर कर दिया गया है।

    सूचना मिलने पर हरिहरगंज के थाना प्रभारी इंस्पेक्टर चंदन कुमार दलबल के साथ मौके पर मौजूद रहे। उन्होंने बताया कि जख्मी यात्रियों का इलाज कराया जा रहा है। यात्री बस को जब्त किया जाएगा। पूरे मामले की जांच की जा रही है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleरांची: खलारी में बाइक सवार अपराधियों ने सीसीएल कर्मी को मारी गोली
    Next Article महाकुंभ स्नान कर लौट रहे श्रद्धालुओं का वाहन दुर्घटनाग्रस्त, तीन की मौत
    shivam kumar

      Related Posts

      पंचायत सेवक खुदकुशी मामले में जांच का आदेश, डीसी ने जांच कमेटी का किया गठन

      June 15, 2025

      भूमि विवादों के समाधान को लेकर सोशल मीडिया से शिकायत भेजें लोग : मंत्री

      June 15, 2025

      पंचायत सेवक ने बीडीओ सहित चार लोगों पर मानसिक प्रताड़ना का आरोप लगाकर की खुदकुशी

      June 15, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • पंचायत सेवक खुदकुशी मामले में जांच का आदेश, डीसी ने जांच कमेटी का किया गठन
      • भूमि विवादों के समाधान को लेकर सोशल मीडिया से शिकायत भेजें लोग : मंत्री
      • केदारनाथ हेलिकॉप्टर हादसे में जयपुर के रिटायर्ड लेफ्टिनेंट कर्नल पायलट की मौत
      • पंचायत सेवक ने बीडीओ सहित चार लोगों पर मानसिक प्रताड़ना का आरोप लगाकर की खुदकुशी
      • स्लम बस्तियों में पुस्तक पढ़ने की संस्कृति को जगा रही है संस्कृति फाउंडेशन
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version