Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Friday, May 9
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»देश»नक्सली मुठभेड़ में जवान नरेश ध्रुव और वासित रावटे के बलिदान पर मुख्यमंत्री साय ने जताया दुख 
    देश

    नक्सली मुठभेड़ में जवान नरेश ध्रुव और वासित रावटे के बलिदान पर मुख्यमंत्री साय ने जताया दुख 

    shivam kumarBy shivam kumarFebruary 10, 2025No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    -जवानाें ने सर्चिंग के बाद भारी संख्या में एके-47, इंसास जैसे ऑटोमैटिक वेपंस बरामद
    रायपुर। छत्तीसगढ़ के बीजापुर नक्सल एनकाउंटर में रविवार को जहां सुरक्षाबलों ने 31 नक्सलियों को ढेर का दिया है वहीं बलौदाबाजार -भाटापारा के जवान प्रधान आरक्षक नरेश ध्रुव और बालोद के वासित रावटे बलिदान हो गए। बालोद से बलौदाबाजार तक और रायपुर से बीजापुर तक मातम पसर गया है। मारे गए नक्सलियों के शव और घटनास्थल से बरामद AK-47, इंसास जैसे ऑटोमैटिक वेपंस को बीजापुर जिला मुख्यालय लाया गया है और उनकी शिनाख्त की जा रही है। दोनों जवानों के बलिदान पर मुख्यमंत्री साय ने दुख जताया है। उन्होंने देर रात सोशल मीडिया साइट एक्स पर एक संदेश जारी कर दोनों जवानों के परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की है।

    जवान वासित रावटे के बलिदान की खबर मिलते ही बालोद जिले में और फागुनदाह गांव में मातम पसर गया।वासित रावटे अपने पीछे दो बेटियों, पत्नी और मां पिता को छोड़ गए हैं। बलिदानी वासित रावटे के भाई उत्तम कुमार ने बताया कि शाम को जब पहली खबर आई तो उनके अधिकारियों ने बताया कि वासित को गोली लगी है। उस दौरान वह बाहर गांव जा रहा था। थोड़ी देर बाद फिर से फोन आया तो बताया गया कि उनका भाई बलिदानी हो गया है। गांव में सभी दुखी हैं। वासित के दोस्तों ने बताया कि हम साथ स्कूल जाते थे। साथ खेलते और पढ़ते थे, हम किसान बन गए और वो जवान बन गया। आज जो खबर मिली उससे हम स्तब्ध हैं।

    दंतेवाड़ा के डीआईजी कमलोचन कश्यप ने बताया कि बीजापुर जिले के इंद्रावती टाइगर रिजर्व के अन्नापुर और बड़े काकलेर में हुए मुठभेड़ में 31 वर्दीधारी नक्सलियों मारे गए हैं। इनमें 20 पुरुष व 11 महिला नक्सली शामिल हैं। दो जवान बलिदान हुए हैं, दो जवान घायल है। जिन्हें एयरलिफ्ट कर रायपुर इलाज के लिए लाया गया है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleमणिपुर की भलाई के लिए बीरेन सिंह का इस्तीफा, आंतरिक मतभेद नहीं : भाजपा प्रदेश अध्यक्ष
    Next Article रूसी सुखोई-57 और अमेरिकी एफ-35 फाइटर जेट की गड़गड़ाहट से गूंजा बेंगलुरु का आसमान 
    shivam kumar

      Related Posts

      दिल्ली में इंडिया गेट को खाली कराया गया, सुरक्षा को लेकर लिया गया फैसला

      May 9, 2025

      पाकिस्तान का जम्मू, राजस्थान और पंजाब पर हमला:सुसाइड ड्रोन्स और मिसाइलें दागीं, S-400 ने सभी को मार गिराया; बॉर्डर इलाकों में ब्लैकआउट

      May 8, 2025

      देशभर में एयरपोर्ट पर अलर्ट, यात्रियों की होगी एसएलपीसी जांच, तैनात किए जा रहे एयर मार्शल

      May 8, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • दिल्ली में इंडिया गेट को खाली कराया गया, सुरक्षा को लेकर लिया गया फैसला
      • पाकिस्तान का जम्मू, राजस्थान और पंजाब पर हमला:सुसाइड ड्रोन्स और मिसाइलें दागीं, S-400 ने सभी को मार गिराया; बॉर्डर इलाकों में ब्लैकआउट
      • देशभर में एयरपोर्ट पर अलर्ट, यात्रियों की होगी एसएलपीसी जांच, तैनात किए जा रहे एयर मार्शल
      • पाकिस्तान के रडार सिस्टम को हमने निशाना बनाया… प्रेस कॉन्फ्रेंस में विदेश मंत्रालय ने बताया भारत ने क्यों लिया ये फैसला
      • राज्यपाल ने दिया निर्देश, झारखंड में 2,420 असिस्टेंट प्रोफेसर की भर्ती जल्द हो
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version