Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Friday, May 9
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Jharkhand Top News»एनआरएचएम घोटाला मामले में प्रमोद सिंह को इडी ने किया गिरफ्तार
    Jharkhand Top News

    एनआरएचएम घोटाला मामले में प्रमोद सिंह को इडी ने किया गिरफ्तार

    shivam kumarBy shivam kumarFebruary 19, 2025Updated:February 19, 2025No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    रांची। नेशनल रुरल हेल्थ मिशन (एनआरएचएम) घोटाले के आरोपी प्रमोद सिंह को इडी ने गिरफ्तार कर लिया है। प्रमोद कुमार सिंह धनबाद का रहने वाला है। एनआरएचएम में हुए जिस घोटाला मामले में इडी ने प्रमोद कुमार सिंह को गिरफ्तार किया है, वह 6 करोड़ से अधिक रुपये का है। जानकारी के मुताबिक, एजेंसी की ओर से प्रमोद को 12 समन दिया जा चुका था। लेकिन वह एजेंसी के समक्ष प्रस्तुत नहीं हुआ। जिसके बाद इडी ने उसे गिरफ्तार कर लिया।

    तीन दिन रिमांड पर लेकर पूछताछ करेगी इडी
    प्रमोद को गिरफ्तार करने के बाद इडी की टीम ने उसे रांची पीएमएलए (प्रीवेंशन ऑफ मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट) की विशेष कोर्ट में पेश किया। जहां इडी ने कोर्ट से प्रमोद को सात दिनों की रिमांड पर लेकर पूछताछ की इजाजत मांगी। लेकिन कोर्ट ने सिर्फ तीन दिनों की रिमांड की मंजूरी दी।

    घोटाले का किंगपिन बताया जाता है प्रमोद सिंह
    झारखंड नेशनल रूरल हेल्थ मिशन घोटाले से जुड़े इस केस में इडी ने धनबाद में छापेमारी भी की थी। एजेंसी ने प्रमोद सिंह के ड्राइवर अजीत सिंह के भूली स्थित आवास की भी तलाशी ली थी। प्रमोद सिंह पहले स्वास्थ विभाग में कार्यरत था। लेकिन अब वह कोयले का बड़ा कारोबारी है और वह घोटाले का किंगपिन बताया जाता है।

    प्राइमरी हेल्थ सेंटर के लिए आवंटित पैसे का किया गबन
    झारखंड के एंटी करप्शन ब्यूरो ने नेशनल रूरल हेल्थ मिशन में प्राइमरी हेल्थ सेंटर के लिए 2011-12 में आवंटित 6 करोड़ 97 लाख 43 हजार रुपये से अधिक के गबन का मामला पकड़ा। इस मामले में एसीबी ने 10 लोगों के खिलाफ एफआइआर दर्ज की थी। इस केस को इडी ने टेकोवर किया है।

    प्रमोद सिंह पर आरोप है कि उसने पीएचसी के लिए मिली राशि को अपने खाते में मंगवा लिया और खर्च किया। उसके खाते में पीएचसी के 10 अकाउंट की राशि ट्रांसफर की गयी थी। प्रमोद की पत्नी प्रिया सिंह के खाते में भी गलत तरीके से पैसे ट्रांसफर किये गये। घोटाला सामने आने के बाद प्रमोद को बर्खास्त कर दिया गया, जिसके बाद वह कोयले के कारोबार से जुड़ गया था।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleघुसपैठिये आदिवासियों की जमीन पर कर रहे कब्जा : चंपाई सोरेन
    Next Article बाबूलाल मरांडी ने संगम में लगाई आस्था की डुबकी
    shivam kumar

      Related Posts

      गृह मंत्रालय ने राज्यों को आपातकालीन शक्तियों का इस्तेमाल करने का निर्देश दिया

      May 9, 2025

      रांची एयरपोर्ट और रेलवे स्टेशन पर बरती जा रही विशेष सतर्कता

      May 9, 2025

      फायरिंग मामले में तीन अपराधी गिरफ्तार, हथियार बरामद

      May 9, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • गृह मंत्रालय ने राज्यों को आपातकालीन शक्तियों का इस्तेमाल करने का निर्देश दिया
      • मप्र में सरकारी कर्मचारियों की छुट्टियों पर रोक, मुख्यमंत्री ने बुलाई उच्च स्तरीय बैठक
      • भारत-पाकिस्‍तान तनाव के बीच 8 राज्यों के 29 एयरपोर्ट्स 10 मई तक बंद, कई उड़ानें रद्द
      • भारत-पाकिस्तान संघर्ष के बीच आईपीएल 2025 स्थगित
      • बॉलीवुड हस्तियाें ने की भारतीय सेना की तारीफ
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version