Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Friday, May 9
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»राज्य»1.48 करोड़ के सोने के साथ भारतीय तस्कर गिरफ्तार, बीएसएफ की बड़ी कार्रवाई
    राज्य

    1.48 करोड़ के सोने के साथ भारतीय तस्कर गिरफ्तार, बीएसएफ की बड़ी कार्रवाई

    shivam kumarBy shivam kumarFebruary 19, 2025No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    कोलकाता। बीएसएफ दक्षिण बंगाल सीमांत की 32वीं वाहिनी की सीमा चौकी बनपुर के सजग जवानों ने पश्चिम बंगाल के नदिया जिले में भारत-बांग्लादेश की अंतराष्ट्रीय सीमा पर सोने की तस्करी की बड़ी घटना को विफल करते हुए एक भारतीय तस्कर को सोने की चार बार, पांच बिस्कुट व एक छोटे टुकड़े के साथ उस समय गिरफ्तार किया जब वह इस अवैध सोने को बांग्लादेश से भारत में तस्करी करने की कोशिश कर रहा था। जब्त किये गए सोने का कुल वजन लगभग 1,745 ग्राम व अनुमानित कीमत एक करोड़ 48 लाख 93 हजार 575 रुपये है।

    बीएसएफ ने बुधवार को बताया कि कल दिनांक 18 फरवरी को बीएसएफ की 32वीं वाहिनी के जवानों को एक विश्वसनीय जानकारी मिली कि नदिया जिले के बनपुर गांव के तस्करों के एक गिरोह द्वारा बांग्लादेश से सोने की तस्करी की जा सकती है। इस सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए 32वीं वाहिनी के जवानों की एक छोटी पार्टी ने बनपुर सीमा क्षेत्र में घात लगा कर तस्करों को पकड़ने की योजना बनाई और तारबंदी के पास छिपकर तस्करों का इंतजार किया। कुछ समय बाद जवानों ने एक संदिग्ध भारतीय तस्कर को सीमावर्ती गांव फूलबाड़ी (बनपुर) की तरफ से आते हुए देखा। संदिग्ध तस्कर ने अंतरराष्ट्रीय सीमा के पास पहुंच कर बांग्लादेश की तरफ से फेंके गए दो पैकेटों को उठा लिया।

    जैसे ही संदिग्ध तस्कर पैकेटो को लेकर वापस लौटने लगा, जवानों ने उसे घेर लिया और रुकने के लिए कहा लेकिन खुद को बीएसएफ जवानों द्वारा घिरता देख तस्कर भागने की कोशिश करने लगा, इस दौरान जवानों ने तस्कर को रुकने की चेतावनी देते हुए सुरक्षित दिशा में पीएजी का एक राउंड चलाया, जिससे संदिग्ध तस्कर घबरा गया ओर बीएसएफ जवानों ने त्वरित कार्रवाई करते हुए उसे पकड़ लिया।

    पकड़े गए तस्कर के पास से दो छोटे पैकेट बरामद हुए, जिनके अंदर से सोने की चार बार, पांच सोने के बिस्कुट व सोने का एक छोटा टुकड़ा मिला, जिनका कुल वजन लगभग 1745 ग्राम है। पकड़े गए तस्कर को जब्त किए गए सोने के साथ सम्बंधित विभाग को सौंप दिया गया है।

    बीएसएफ दक्षिण बंगाल सीमान्त के जनसंपर्क अधिकारी एन.के. पांडे, डीआईजी ने बताया कि बीएसएफ तस्करी और अवैध घुसपैठ को रोकने के लिए लगातार कड़े कदम उठा रही है। आगे उन्होंने जवानों की सराहना करते हुए कहा कि बीएसएफ की यह कार्रवाई सीमा सुरक्षा और तस्करी की रोकथाम के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleकबाड़ की आड़ में ड्रग्स का धंधा, आरोपित गिरफ्तार
    Next Article विधानसभा के बाहर एबीवीपी का प्रदर्शन, ममता सरकार पर तुष्टीकरण की राजनीति का आरोप
    shivam kumar

      Related Posts

      मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला हालात का जायजा लेने जम्मू पहुंचे

      May 9, 2025

      सांबा जिले में अंतर्राष्ट्रीय सीमा पर एक बड़ी घुसपैठ की कोशिश नाकाम

      May 9, 2025

      छेड़ने वालों को मांद में घुसकर मारता है नया भारत: योगी आदित्यनाथ

      May 8, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय का नाम बदलना दुर्भाग्यपूर्ण: बाबूलाल मरांडी
      • बूटी मोड़ में मिलिट्री इंटेलिजेंस और झारखंड एटीएस का छापा, नकली सेना की वर्दी बरामद
      • कर्नल सोफिया ने बताया- तुर्की के ड्रोन से पाकिस्तान ने किया हमला, भारतीय सेना ने मंसूबों को किया नाकाम
      • गृह मंत्रालय ने राज्यों को आपातकालीन शक्तियों का इस्तेमाल करने का निर्देश दिया
      • मप्र में सरकारी कर्मचारियों की छुट्टियों पर रोक, मुख्यमंत्री ने बुलाई उच्च स्तरीय बैठक
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version