Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Friday, July 25
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»राज्य»कुंभ मेला भगदड़ : पश्चिम बंगाल सरकार ने खोला हेल्पडेस्क, नियंत्रण कक्ष स्थापित
    राज्य

    कुंभ मेला भगदड़ : पश्चिम बंगाल सरकार ने खोला हेल्पडेस्क, नियंत्रण कक्ष स्थापित

    shivam kumarBy shivam kumarFebruary 2, 2025No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    कोलकाता। उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में चल रहे महाकुंभ मेले में भगदड़ की घटना के बाद पश्चिम बंगाल सरकार ने तीर्थयात्रियों की सहायता के लिए एक हेल्पडेस्क और 24×7 नियंत्रण कक्ष स्थापित किया है। इस हादसे में अब तक राज्य के कम से कम चार लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि नौ अन्य लापता हैं।

    राज्य सरकार के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि आपदा प्रबंधन और नागरिक सुरक्षा विभाग द्वारा इस नियंत्रण कक्ष का संचालन किया जा रहा है, जहां किसी भी आपात स्थिति में सहायता प्रदान की जाएगी।

    उन्होंने कहा कि राज्य से बड़ी संख्या में श्रद्धालु महाकुंभ मेले में जा रहे हैं। उनकी सहायता के लिए और किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए आपदा प्रबंधन और नागरिक सुरक्षा विभाग ने 24×7 नियंत्रण कक्ष चालू कर दिया है। इसके लिए हेल्पलाइन नंबर (033) 2214-3526 और टोल-फ्री नंबर 1070 जारी किया गया है।

    सचिवालय के एक अधिकारी ने रविवार को बताया कि पश्चिम बंगाल के जो भी श्रद्धालु कुंभ मेले में गए हुए हैं या जाने वाले हैं, उनके परिजन इस नंबर पर संपर्क कर उनके बारे में हर सुविधा असुविधा के बारे में जानकारी दे सकते हैं। सरकार मदद करेगी।

    उल्लेखनीय है कि महाकुंभ मेले में भगदड़ की इस घटना में पश्चिम बंगाल के चार श्रद्धालुओं की मौत हो चुकी है, जबकि नौ अन्य लापता हैं। प्रशासन राहत और बचाव कार्य में जुटा हुआ है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleकह रहा मिडिल क्लास, किसी ने तो समझी हमारी तकलीफ
    Next Article कालीगंज के विधायक नसीरुद्दीन अहमद का निधन
    shivam kumar

      Related Posts

      छत्तीसगढ़ के नारायणपुर में 33 लाख के इनामी आठ नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण

      July 24, 2025

      एसआईआर पर तेजस्वी यादव ने दी बिहार विधानसभा चुनाव का बहिष्कार करने की चेतावनी

      July 24, 2025

      बिहार की जीएसडीपी में 14.47 प्रतिशत की वृद्धि : सीएजी

      July 24, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • भारत-इंग्लैंड अंडर-19 दूसरा यूथ टेस्ट मैच ड्रा, आयुष म्हात्रे ने खेली धमाकेदार शतकीय पारी
      • आठ साल बाद टेस्ट क्रिकेट में वापसी पर लियाम डॉसन ने कहा, “अब मैं पहले से बेहतर गेंदबाज़ हूं”
      • भारत-ब्रिटेन के बीच मुक्त व्यापार समझौते पर हस्ताक्षर
      • रूस में अंगारा एयरलाइंस के विमान में आग लगी, सभी 46 लोगों की मौत
      • छत्तीसगढ़ के नारायणपुर में 33 लाख के इनामी आठ नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version