Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Tuesday, May 26
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»देश»आयकर विधेयक 2025 की समीक्षा के लिए लोकसभा अध्यक्ष ने प्रवर समिति का किया गठन
    देश

    आयकर विधेयक 2025 की समीक्षा के लिए लोकसभा अध्यक्ष ने प्रवर समिति का किया गठन

    shivam kumarBy shivam kumarFebruary 15, 2025No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने आयकर विधेयक 2025 की गहन समीक्षा के लिए 31 सदस्यीय प्रवर समिति (सेलेक्ट कमिटी) का गठन किया है। इस समिति का नेतृत्व सांसद बैजयंत पांडा करेंगे। यह समिति विधेयक के विभिन्न प्रावधानों, उनके प्रभाव और संभावित सुधारों का अध्ययन कर अपनी सिफारिशें प्रस्तुत करेगी।

    इस 31 सदस्यीय समिति में विभिन्न दलों के सांसदों को शामिल किया गया है, जिनमें भाजपा, कांग्रेस, तृणमूल कांग्रेस (TMC), एनसीपी, डीएमके सहित अन्य दलों के प्रतिनिधि हैं। इनमें मुख्यतः बैजयंत पांडा (अध्यक्ष), डॉ. निशिकांत दुबे, जगदीश शेट्टार, पीपी चौधरी, दीपेंद्र सिंह हुड्डा, महुआ मोइत्रा, सुप्रिया सुले, भर्तृहरि महताब, नवीन जिंदल, अनुराग शर्मा, एनके प्रेमचंद्रन और रवींद्र दत्तराम वायकर शामिल हैं।

    इसके अलावा समिति में सुधीर गुप्ता, अनिल बलूनी, राजू बिस्ता, एटाला राजेंदर, विष्णु दयाल राम, मुकेश कुमार चन्द्रकान्त दलाल, शशांक मणि, बेनी बेहनन, विजयकुमार (विजय वसंत), डॉ अमर सिंह, गोवाल कागडा पदवी, मोहम्मद रकीबुल हुसैन, लालजी वर्मा, अधिवक्ता प्रिया सरोज, डॉ कलानिधि वीरस्वामी, दग्गुमल्ला प्रसाद राव, कौशलेन्द्र कुमार, अरविन्द गणपत सावंत और रिचर्ड वानलालहमंगइहा को शामिल किया गया है।

    दरअसल, वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने हाल ही में आयकर विधेयक 2025 को संसद में पेश किया था और इसे गहन समीक्षा के लिए लोकसभा अध्यक्ष से चयन समिति को भेजने का अनुरोध किया था। समिति को अगले संसदीय सत्र के पहले दिन अपनी रिपोर्ट पेश करनी होगी।

    इस विधेयक का उद्देश्य वर्तमान आयकर कानून को अधिक सरल, प्रभावी और करदाताओं के लिए अनुकूल बनाना है। सरकार ने बताया कि नया विधेयक मौजूदा कानून से लगभग 50% छोटा होगा और इसमें प्रावधानों को अधिक स्पष्ट व संक्षिप्त बनाया जाएगा, जिससे मुकदमेबाजी में कमी आएगी। साथ ही इससे अनुपालन लागत कम होगा और यह कर संबंधी अपराधों के लिए दंड प्रावधानों में संशोधन करेगा।

    ऐसे में नई गठित समिति इस विधेयक पर विस्तृत विचार-विमर्श कर अपनी सिफारिशें प्रस्तुत करेगी, जिसके आधार पर सरकार आवश्यक संशोधन कर सकती है। कैबिनेट की अंतिम स्वीकृति के बाद संशोधित विधेयक संसद में पारित करने के लिए पेश किया जाएगा।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleप्रयागराज के मेजा में तीर्थयात्रियों की बस और बोलेरो में टक्कर, 10 की मौत 
    Next Article मणिपुर में सुरक्षा बलों के तलाशी अभियान में  हथियार और विस्फोटक बरामद
    shivam kumar

      Related Posts

      असम विधानसभा में UCC विधेयक पेश, मुख्यमंत्री बोले-समय की जरूरत है यह विधेयक

      May 25, 2026

      केंद्र सरकार की आर्थिक नीतियों के विराेध में कर्नाटक कांग्रेस 30 मई काे हर जिले में करेगी प्रदर्शन

      May 25, 2026

      कर्नाटक में नेतृत्व परिवर्तन की अटकलों के बीच दिल्ली पहुंचे मुख्यमंत्री सिद्धारमैया

      May 25, 2026
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • असम विधानसभा में UCC विधेयक पेश, मुख्यमंत्री बोले-समय की जरूरत है यह विधेयक
      • ईरानी सांसद ने रखी कड़ी शर्तें, बोले- राष्ट्रीय हितों से समझौता स्वीकार नहीं
      • ट्रंप प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी का दावा-ईरान परमाणु कार्यक्रम रोकने को तैयार
      • नेपाल के गणतंत्र दिवस समारोह को संबोधित नहीं करेंगे प्रधानमंत्री बालेन्द्र शाह
      • बॉक्स ऑफिस पर ‘चांद मेरा दिल’ की रफ्तार बढ़ी
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

      Palamu Division

      • Garhwa
      • Palamu
      • Latehar

      Kolhan Division

      • West Singhbhum
      • East Singhbhum
      • Seraikela Kharsawan

      North Chotanagpur Division

      • Chatra
      • Hazaribag
      • Giridih
      • Koderma
      • Dhanbad
      • Bokaro
      • Ramgarh

      South Chotanagpur Division

      • Ranchi
      • Lohardaga
      • Gumla
      • Simdega
      • Khunti

      Santhal Pargana Division

      • Deoghar
      • Jamtara
      • Dumka
      • Godda
      • Pakur
      • Sahebganj

      Subscribe to Updates

      Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

      © 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.
      • Privacy Policy
      • Terms
      • Accessibility

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version