Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Sunday, May 25
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»मनोरंजन»टीवी जगत»कपिल शर्मा ने लिखा, ‘यह हमारा आपसी मामला है..हम इसे निबटा लेंगे
    टीवी जगत

    कपिल शर्मा ने लिखा, ‘यह हमारा आपसी मामला है..हम इसे निबटा लेंगे

    azad sipahiBy azad sipahiMarch 20, 2017No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    मुंबई: स्टैंड-अप कमेडियन एवं अभिनेता कपिल शर्मा ने अपने दोस्त सुनील ग्रोवर के साथ झगड़े की सारी अफवाहों पर विराम लगाते हुए कहा कि वह एक कलाकार के तौर पर वह सुनील ग्रोवर को प्यार करते हैं और उन्हें अपने बड़े भाई की तरह मानते हैं.‘द कपिल शर्मा शो’ के प्रस्तोता कपिल शर्मा (35) ने विमान में सुनील ग्रोवर के साथ यात्रा करते वक्त दोनों के बीच हुए झगड़े की अफवाहों को सोशल मीडिया फेसबुक में खारिज किया. उन्होंने लिखा, ‘मैं अच्छा समय गुजार रहा था कि अचानक मैंने अपने और सुनील के बीच झगड़े से संबंधित एक खबर सुनी. पता नहीं यह खबर कहां से आयी और इसके पीछे लोगों की क्या नीयत है. यदि मैंने विमान में उनसे झगड़ा किया, तो इसे किसने देखा और किसने आपको बताया..क्या वह भरासेमंद है.’

    कपिल ने लिखा..ज्यादा मजे मत लिया करो

    कपिल ने लिखा, ‘कुछ लोगों को इस प्रकार की बातों में मजा आता है. हम एक साथ खाना खाते हैं, साथ में यात्रा करते हैं. मैं साल में एक बार अपने भाई से मिलता हूं और लगभग रोज ही अपनी टीम के साथ, विशेष तौर पर सुनील के साथ समय गुजारता हूं..मैं उसे प्यार करता हूं.. और उसका सम्मान करता हूं.’हालांकि उन्होंने स्वीकार किया कि सुनील के साथ उनकी कहासुनी हो गयी थी, साथ ही कहा कि वह लोग आम इंसानों की तरह ही लड़े थे और अब दोनों के बीच सबकुछ ठीक है उन्होंने लिखा, ‘हां मेरी उनसे कहासुनी हो गयी थी. लेकिन क्या हम सामान्य लोग नहीं हैं? मैं पांच साल में पहली बार उनके उपर चिल्लाया…इतना तो चलता है भाई’ हम लोगों ने बैठकर बात की, कि क्या समस्या है. मैं उनसे एक कलाकार और एक इंसान के तौर पर प्यार करता हूं. वह मेरे बड़े भाई की तरह हैं.’ उन्होंने लिखा, ‘यह हमारा आपसी मामला है..हम इसे निबटा लेंगे..ज्यादा मजे मत लिया करो.’

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleखराब तरीके से बर्ताव कर रहा है नॉर्थ कोरिया: ट्रंप
    Next Article Xiaomi ने रेडमी 4ए पेश किया, कीमत 5999 रुपये
    azad sipahi

      Related Posts

      ऑनलाइन लीक हुई फिल्म ‘भूल चूक माफ’, मेकर्स को बड़ा झटका

      May 23, 2025

      सलमान खान ने सूरज पंचोली के साथ शेयर की तस्वीरें

      May 23, 2025

      पूर्व राष्ट्रपति एपीजे अब्दुल कलाम पर बनेगी फिल्म

      May 22, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • भारत के ‘कूटनीतिक स्ट्राइक’ से बिलबिलाया पाकिस्तान
      • केंद्र और राज्य टीम इंडिया की तरह मिलकर काम करें तो कोई भी लक्ष्य असंभव नहीं : प्रधानमंत्री
      • राहुल गांधी ने पुंछ में गोलाबारी के पीड़ितों से की मुलाकात, नुकसान को बताया एक बड़ी त्रासदी
      • नीति आयोग की बैठक में हर घर नल योजना और यमुना के मुद्दे पर भी हुई चर्चाः रेखा गुप्ता
      • आतंकवादियों को नहीं पढ़ाई जाएगी जनाजा नमाज, भारत में दफनाया भी नहीं जाएगा : डॉ इलियासी
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version