Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Wednesday, April 15
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»देश»थाने में शराब की बोतल देख भडकीं मंत्री अनुपमा
    देश

    थाने में शराब की बोतल देख भडकीं मंत्री अनुपमा

    आजाद सिपाहीBy आजाद सिपाहीMarch 25, 2017No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    “उत्तर प्रदेश सरकार की मंत्री अनुपमा जायसवाल आज बहराइच के एक थाना परिसर में शराब की बोतल देख भड़क उठीं। उन्होंने इसे गंभीर मामला बताते हुए पुलिस अधीक्षक से जांच करने को कहा।”

    प्रदेश की बेसिक शिक्षा, बाल विकास एवं पुष्टाहार राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) अनुपमा जायसवाल ने अचानक जिला अस्पताल व दरगाह थाना पहुंचकर औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान दरगाह थाना परिसर में शराब की बोतल देखकर मंत्री ने पुलिसकर्मियों को जमकर फटकार लगाई तथा पुलिस अधीक्षक से इसकी जांच करने को कहा।

    उन्होंने कहा कि थाने में शराब की बोतल पाया जाना एक गंभीर मामला है। वहां मौजूद कर्मियों ने हालांकि सफाई दी कि थाने में पेंटिंग का काम चल रहा है और बोतल में पेंट से संबंधित सामग्री आई हो सकती है।

    फिलहाल पुलिस अधीक्षक से मामले की जांच कर अधिकारियों से इस बार केवल चेतावनी देते हुए यह ध्यान रखने को कहा गया है कि आगे से इसकी पुनरावृत्ति ना हो।

    अनुपमा ने कहा कि प्रदेश में एक नई तरह की कार्य संस्कृति का आगाज हो चुका है। अट्ठारह घंटे काम करने वाले मुख्यमंत्री ने अपने अधीनस्थ मंत्रियों से भी 16 से 18 घंटे काम करने को कहा है। उन्होंने कहा कि सरकार की नीति और नीयत पहले दिन से ही साफ है। हमारी नीयत प्रदेश में भ्रष्टाचार की सबसे बड़ी जड़ तबादला-पोस्टिंग का खेल समाप्त करने की है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने पहले ही सांसदों से टांसफर पोस्टिंग में हस्तक्षेप न करने की हिदायत देकर सरकार की मंशा को स्पष्ट कर दिया है।

    मंत्री ने कहा कि अक्सर देखा गया है कि विभागों के अधिकारी व इंजीनियर घरों पर फाइलें मंगवाकर निस्तारित करते हैं। यह परंपरा अब समाप्त करनी होगी। प्रदेश भर के अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं कि वह अपने कार्यालय घर से न संचालित कर दफ्तरों में ही सारा काम निपटाएं। किसी कार्यवश यदि दफ्तर छोड़ना पड़े तो अपने कनिष्ठ अधिकारी को जिम्मेदारी देकर जाएं।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleडीडीसीए मामला: केजरीवाल सहित पांच नेताओं पर आरोप तय
    Next Article पूजा करने गयी युवती की इज्जत लूटने की कोशिश, चार गिरफ्तार
    आजाद सिपाही
    • Website
    • Facebook

    Related Posts

    प्रधानमंत्री ने उपराष्ट्रपति से मुलाकात कर पुथांडु की शुभकामनाएं दी

    April 14, 2026

    राष्ट्रपति और गुजरात के राज्यपाल ने डॉ. भीमराव आम्बेडकर की जयंती पर पुष्पांजलि अर्पित की

    April 14, 2026

    कांग्रेस पवन खेड़ा के साथ खड़ी, हम डरेंगे नहीं: राहुल गांधी

    April 13, 2026
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Recent Posts
    • बिहार के अगले सीएम होंगे सम्राट चौधरी, बीजेपी ने विधायक दल का नेता चुना
    • नीतीश कुमार का ‘सुशासन मॉडल’ पूरे देश के लिए अनुकरणीय : उमेश सिंह कुशवाहा
    • प्रधानमंत्री ने उपराष्ट्रपति से मुलाकात कर पुथांडु की शुभकामनाएं दी
    • राष्ट्रपति और गुजरात के राज्यपाल ने डॉ. भीमराव आम्बेडकर की जयंती पर पुष्पांजलि अर्पित की
    • मकान में लगी आग,आठ लाख रुपये की संपत्ति जलकर नष्ट
    Read ePaper

    City Edition

    Follow up on twitter
    Tweets by azad_sipahi
    Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

    Palamu Division

    • Garhwa
    • Palamu
    • Latehar

    Kolhan Division

    • West Singhbhum
    • East Singhbhum
    • Seraikela Kharsawan

    North Chotanagpur Division

    • Chatra
    • Hazaribag
    • Giridih
    • Koderma
    • Dhanbad
    • Bokaro
    • Ramgarh

    South Chotanagpur Division

    • Ranchi
    • Lohardaga
    • Gumla
    • Simdega
    • Khunti

    Santhal Pargana Division

    • Deoghar
    • Jamtara
    • Dumka
    • Godda
    • Pakur
    • Sahebganj

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    © 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Go to mobile version