Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Sunday, January 18
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»देश»बंदियों का बवाल: फर्रुखाबाद जेल पर कब्जा, जेलर व 5 सिपाही निलंबित
    देश

    बंदियों का बवाल: फर्रुखाबाद जेल पर कब्जा, जेलर व 5 सिपाही निलंबित

    आजाद सिपाहीBy आजाद सिपाहीMarch 26, 2017No Comments5 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    फर्रूखाबाद स्थित फतेहगढ़ जिला जेल में रविवार को हुए बवाल में जेलर वीपी सिंह और पांच बंदी रक्षकों को निलंबित कर दिया गया है। यह जानकारी एडीजी जेल जीएल मीना ने दी। उल्लेखनीय है कि एक बीमार बंदी को ‘रेफर’ करने के बजाय जेल के अस्पताल में ले जाने से बंदियों में आक्रोश फैल गया। नाराज बंदियों ने हंगामा करते हुए छतों पर चढ़कर नारेबाजी शुरू कर दी। जब पुलिस मौके पर पहुंची तो बंदी और उग्र हो गए और पथराव करके पुलिस को जेल में घुसने से रोक दिया। जेल में हंगामे की खबर पर जेल अधीक्षक के अलावा एसपी व प्रभारी डीएम भी पहुंचे। पथराव की घटना में सीडीओ सहित कई सुरक्षाकर्मी भी घायल हो गए।

    फर्रुखाबाद जिला जेल में बंदी को लोहिया अस्पताल में रेफर करने को लेकर जिला जेल के डॉक्टर और बंदी रक्षक से बंदियों का विवाद हो गया।

    बंदी बैरकों से बाहर निकल आए और प्रांगण में आग लगा दी। अधीक्षक और जेलर के कक्ष की छतों पर कब्जाकर पथराव शुरू कर दिया जिससे भगदड़ मच गई।

    सूचना पर पहुंचे अधीक्षक, प्रभारी डीएम, एसपी, सिटी मजिस्ट्रेट, एडीएम ने बंदियों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन बंदी नहीं माने। पथराव में प्रभारी डीएम, जेल अधीक्षक समेत समेत कई लोग घायल हो गए। डीआईजी जेल भी दोपहर बाद पहुंचे।

    रविवार सुबह जेल में हुए बवाल पर एक नजर
    सुबह 8:15 बजे डाक्टर नीरज से बंदियों का विवाद हुआ।
    8:30 बजे बंदी रक्षक संतोष को मारपीट कर घायल किया।
    9:20 बजे कोतवाल फतेहगढ़ फोर्स के साथ पहुंचे।
    9:35 बजे एडीएम, सिटी मज्ट्रिरेट, एसडीएम आए।
    9:50 बजे एसपी स्वाट टीम को लेकर पहुंचे।
    10:00 बजे प्रभारी डीएम सीडीओ एनपी पांडेय पहुंचे।
    11:30 बजे फतेहगढ़ कोतवाल इलाज के लिए लोहिया गए।
    दोपहर 12:00 बजे घायल अधीक्षक राकेश कुमार को लोहिया अस्पताल भिजवाया गया।
    1:30 बजे सीडीओ एनपी पांडेय को उपचार के लिए भेजा गया।
    1:40 बजे बंदी सतीश को बेहोशी हालत में लोहिया पहुंचाया गया।
    2:00 बजे डीएम प्रकाश बिंदु जिला जेल में पहुंचे।
    3:15 बजे डीआईजी जेल आरपी सिंह जिला जेल के अंदर गए।
    3:45 पर डीएम, एसपी बाहर आए और प्रकरण की जानकारी दी।
    4:00 बजे डीएम, एसपी घायल अधीक्षक का हालचाल लेने पहुंचे।
    5:20 बजे डीआईजी जेल से निकले और अधीक्षक से मिलने आए।

    रविवार सुबह लगभग साढ़े आठ बजे जिल जेल के बंदी अतुल कुमार का डॉक्टर नीरज और बंदी रक्षक संतोष से विवाद हो गया। बंदी अपने साथी को लेाहिया इलाज के लिए रेफर करने की बात कह रहे थे जिसको लेकर कहासुनी हुई। इसी बीच बंदी उग्र हो गए और नारेबाजी करते हुए बैरिकों से बाहर निकल आए। बंदियों ने प्रांगण में आग लगाकर पथराव शुरू कर दिया।

    बंदी जेलर व अधीक्षक के कक्ष के ऊपर चढ़ आए और पथराव करने लगे। सूचना पर कोतवाल फतेहगढ़ अनूप कुमार निगम पहुंचे मगर पथराव के चलते पीछे हट आए। कुछ देर में एडीएम,सिटी मजिस्ट्रेट, एसडीएम भी पहुंचे, लेकिन अंदर जाने की हिम्मत नहीं जुटा पाए। एसपी सुभाष सिंंह बघेल फोर्स के साथ पहुंचे।

    उन्होंने बंदियों को समझाने का प्रयास किया। कुछ देर पथराव बंद हुआ इसके बाद बंदी फिर पत्थर फेंकने लगे। पत्थर जेल के बाहर आकर गिर रहे थे उसी दौरान प्रभारी डीएम एनपी पांडेय आए जो बाल बाल बच गए। उन्हें बॉडी प्रोटेक्टर व हेलमेट पहनाकर जेल के अंदर पहुंचाया गया। बंदी रुक-रुककर पथराव करते रहे। इसी बीच जेल अधीक्षक राकेश कुमार पत्थर लगने से गंभीर रूप से घायल हो गए।

    उन्हें इलाज के लिए लोहिया भेजा गया। बंदी रक्षक संतोष कुमार का भी सिर फूट गया। कोतवाल अनूप कुमार निगम एसपी को बचाने के चक्कर में घायल हो गए। उन्होंने प्राइवेट अस्पताल में उपचार कराया। पत्थर लगने से प्रभारी डीएम एनपी पांडेय के पैर में चोट आई। उन्हें भी लोहिया इलाज के लिए भेजा गया जहां प्रथम उपचार के बाद वह प्राइवेट अस्पताल में इलाज कराने चले गए।

    जेल में बवाल पर जेलर व पांच सिपाही निलंबित
    फर्रूखाबाद स्थित फतेहगढ़ जिला जेल में रविवार को हुए बवाल में जेलर वीपी सिंह और पांच बंदी रक्षकों को निलंबित कर दिया गया है। यह जानकारी एडीजी जेल जीएल मीना ने दी। उल्लेखनीय है कि एक बीमार बंदी को ‘रेफर’ करने के बजाय जेल के अस्पताल में ले जाने से बंदियों में आक्रोश फैल गया। नाराज बंदियों ने हंगामा करते हुए छतों पर चढ़कर नारेबाजी शुरू कर दी। जब पुलिस मौके पर पहुंची तो बंदी और उग्र हो गए और पथराव करके पुलिस को जेल में घुसने से रोक दिया। जेल में हंगामे की खबर पर जेल अधीक्षक के अलावा एसपी व प्रभारी डीएम भी पहुंचे। पथराव की घटना में सीडीओ सहित कई सुरक्षाकर्मी भी घायल हो गए।

    मांगें मानी गईं

    दोपहर बाद डीएम प्रकाश बिंदु भी लखनऊ जाते समय आधे रास्ते से वापस लौट आए। एसपी या डीएम ने कई चक्रों में बंदी रक्षकों से वार्ता की जिसके बाद उनकी मांगें मान ली गईं। जिला जेल के डाक्टर नीरज को हटाकर सीएमओ कार्यालय संबद्ध कर दिया गया। वहीं सेंट्रल जेल के डाक्टर विजय अनुरागी को यहां तैनात किया गया है। जेलर डीपी सिंह समेत चार बंदी रक्षकों को भी हटाने के निर्देश जारी कर दिए गए।

    बंदियों को शांत कराकर बैरकों में भेजा गया

    चार बजे बंदियों को शांत करके बैरकों में भेज दिया गया। डीएम व एसपी ने बताया कि पूरे प्रकरण की कमेटी से जांच कराई जाएगी जो दोषी होंगे उनके खिलाफ कार्रवाई होगी। बंदियों ने जो शिकायतें की हैं उनकी जांच होगी। जेलर डाक्टर समेत चार बंदियों को हटा दिया गया है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Article4990 के इस फोन में चला सकेंगे 2 whatsapp, 22 भाषाओं को करता है सपोर्ट
    Next Article यूपी सीएम आवास को गंगाजल से धुलवाने पर बोले लालू…
    आजाद सिपाही
    • Website
    • Facebook

    Related Posts

    बीजापुर के जंगलों में भीषण मुठभेड़, सुरक्षाबलों का नक्सल विरोधी अभियान जारी

    January 17, 2026

    राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु आज एक दिवसीय राजस्थान दौरे पर

    January 16, 2026

    शिक्षा केवल आजीविका नहीं, समाज और राष्ट्र सेवा का माध्यम: राष्ट्रपति

    January 15, 2026
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Recent Posts
    • बीजापुर के जंगलों में भीषण मुठभेड़, सुरक्षाबलों का नक्सल विरोधी अभियान जारी
    • सोमा मुंडा हत्याकांड के विरोध में झारखंड बंद, खूंटी में सड़कें जाम
    • एनटीपीसी हाईवा की चपेट में महिला की मौत, सड़क जाम
    • झारखंड में जारी है कड़ाके की ठंड, 6 जिलों में शीतलहर की चेतावनी
    • राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु आज एक दिवसीय राजस्थान दौरे पर
    Read ePaper

    City Edition

    Follow up on twitter
    Tweets by azad_sipahi
    Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

    Palamu Division

    • Garhwa
    • Palamu
    • Latehar

    Kolhan Division

    • West Singhbhum
    • East Singhbhum
    • Seraikela Kharsawan

    North Chotanagpur Division

    • Chatra
    • Hazaribag
    • Giridih
    • Koderma
    • Dhanbad
    • Bokaro
    • Ramgarh

    South Chotanagpur Division

    • Ranchi
    • Lohardaga
    • Gumla
    • Simdega
    • Khunti

    Santhal Pargana Division

    • Deoghar
    • Jamtara
    • Dumka
    • Godda
    • Pakur
    • Sahebganj

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    © 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Go to mobile version