रांची: राजधानी का बिरला मैदान मंगलवार को उस समय रणक्षेत्र में तब्दील हो गया, जब गुरुनानक सत्संग सभा के लोग चहारदीवारी करने पहुंचे। इसके बाद इसका विरोध कर रहे दूसरे पक्ष का गुस्सा फूट पड़ा। देखते ही देखते भीड़ हिंसक हो गयी। पत्थरों की बारिश होने लगी। हर तरफ अफरातफरी मच गयी। इसमें 50 से अधिक लोग घायल हुए हैं। इसमें छह की हालत गंभीर बतायी जा रही है। इनका इलाज सेवा सदन, रिम्स और गुरुनानक अस्पताल में चल रहा है।
ऐसे हुआ घटनाक्रम : सुखदेव नगर थाना क्षेत्र स्थित बिरला मैदान में एक पक्ष के लोग पूजा कर स्कूल की नींव रखने के लिए बिरला मैदान पहुंचे थे। तभी दूसरे पक्ष के लोगों ने इसका विरोध शुरू किया। बात बहस से शुरू हुई। धक्का-मुक्की तक पहुंच गयी। दोनों पक्षों की ओर से पथराव शुरू कर दिया गया। नींव रखने के लिए आये महिला, पुरुष और बच्चे पथराव में घायल हो गये। स्थानीय लोगों का कहना है कि दोनों ही समुदाय के बीच पहले से तनाव की आशंका थी और इसे लेकर पुलिस ने कोई पहल नहीं की। इसी वजह से यह मामला बढ़ गया। इस जमीन पर काफी दिनों से दोनों ही समुदाय के लोग अपना दावा करते रहे हैं। यहां एक गुट द्वारा स्कूल का निर्माण किये जाने की तैयारी थी।
इलाके में लगायी गयी धारा 144 : बिरला मैदान का पूरा इलाका पुलिस छावनी में तब्दील हो गया है। सुखदेव नगर थाना की पुलिस और सिटी एसपी समेत कई थानों की पुलिस हालात को कंट्रोल करने में लगी रही। फिलहाल स्थिति तनावपूर्ण, लेकिन नियंत्रण में है। तनाव को देखते हुए क्षेत्र में धारा 144 लगा दी गयी है। स्थिति का जायजा लेने मौके पर रांची के डीसी मनोज कुमार, एसएसपी कुलदीप द्विवेदी समेत सीनियर आॅफिसर्स पहुंचे।
Palamu Division
Kolhan Division
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
© 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.

