Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Thursday, April 16
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»स्पोर्ट्स»क्रिकेट»बेंगलुरु टेस्ट से करेंगे नए सिरे से शुरुआत : स्मिथ
    क्रिकेट

    बेंगलुरु टेस्ट से करेंगे नए सिरे से शुरुआत : स्मिथ

    आजाद सिपाहीBy आजाद सिपाहीMarch 3, 2017No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    “ऑस्टेलियाई कप्तान स्टीव स्मिथ ने आज कहा कि पुणे में भारत के खिलाफ श्रृंखला के शुरुआती मैच में बड़ी जीत बीती बात है और उनकी टीम कल से बेंगलुरु शुरू होने वाले दूसरे टेस्ट क्रिकेट मैच नए सिरे से शुरुआत करेगी।”

    ऑस्टेलिया ने श्रृंखला में अंडरडॉग के रूप में शुरूआत की और पुणे में 333 रन से जीत दर्ज करके पांच मैचों की श्रृंखला में 1-0 से बढ़त हासिल की। लेकिन स्मिथ ने कहा कि जो कुछ हुआ वे उस पर नहीं इतरा सकते हैं।

    स्मिथ ने चिन्नास्वामी स्टेडियम में मैच की पूर्व संध्या पर संवाददाता सम्मेलन में कहा कि पिछले सप्ताह हमने जिस तरह का खेल दिखाया उससे हमारा काफी मनोबल बढ़ा है।

    परिस्थितियां काफी मुश्किल थी और हमारे खिलाड़ियों ने जिस तरह से उन्हें अपनाया वह काबिलेतारीफ है। लेकिन यह नया मैच है और हमें नए सिरे से शुरुआत करनी होगी। हमें पहली गेंद से नई शुरुआत करनी पड़ेगी।

    पुणे की जीत से ऑस्टेलिया ने भारत के 19 मैच के अजेय अभियान पर रोक लगाई। स्मिथ ने हालांकि अपने खिलाडि़यों को आत्ममुग्धता से बचने के लिए कहा। उन्होंने कहा कि हम जानते हैं कि भारत दमदार वापसी करने की कोशिश करेगा। इसमें कोई संदेह नहीं है। वे अपनी सरजमीं पर अच्छा खेलते हैं।

    स्मिथ ने उम्मीद जताई कि बेंगलुरु की पिच पुणे की तुलना में भिन्न होगी। उन्होंने कहा कि आगामी टेस्ट में पहली पारी में बल्लेबाजी प्रदर्शन से उनकी टीम की राह तय होगी। आस्टेलियाई कप्तान ने कहा कि वह (पुणे) मुश्किल विकेट था और हमने उन्हें दिखाया कि हम इस तरह की परिस्थितियों में जीत सकते हैं और सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि हमने खुद को यह दिखाया।

    स्मिथ ने कहा कि उनका रवैया आसान होगा लंबे समय तक बल्लेबाजी करना और बड़ी साझेदारी करके पहली पारी में बड़ा स्कोर बनाना। उन्होंने कहा कि मुझे लगता है कि यहां का विकेट वैसा ही होगा जैसा कि इंग्लैंड मैच के लिए तैयार किया गया था। पहली पारी का स्कोर महत्वपूर्ण होगा। हमें लंबी पारियां खेलने और पहली पारी में बड़ा स्कोर करने की जरूरत होगी।

    स्मिथ ने कहा कि पिछले मैच के विकेट पर हमने सोचा था कि 250 का स्कोर अच्छा होगा लेकिन यहां मेरा मानना है कि हमें पहली पारी उससे कहीं अधिक रन बनाने होंगे। विकेट को देखते हुए पहली पारी में बड़ा स्कोर अहम साबित होगा। स्मिथ का मानना है कि चिन्नास्वामी का विकेट खेल आगे बढ़ने के समय टूटने लगेगा और मैच में बाद में स्पिनर भी भूमिका निभाएंगे।

    उन्होंने कहा कि हमने इंग्लैंड के खिलाफ भारत की आखिरी श्रृंखला के मैच देखे थे। उस श्रृंखला में पहली पारी में बड़े स्कोर बने लेकिन बाद में पिच टूट गई और स्पिनरों ने बाद में अहम भूमिका निभाई। पुणे की पिच की आईसीसी सहित कई ने आलोचना की लेकिन स्मिथ को उससे कोई शिकायत नहीं है। उन्होंने कहा कि मेरा मानना है कि दुनिया भर में क्यूरेटर अपनी भूमिका निभाते हैं और मेरी विकेट को लेकर कोई शिकायत नहीं रहती क्योंकि दोनों टीमें उसी पर खेलती है। यह 22 गज की दुनिया है जिसमें दोनों टीमों को प्रदर्शन करना होगा। इसलिए मेरे लिए यह कोई मसला नहीं है।

    स्मिथ ने दूसरे टेस्ट मैच के लिए टीम में किसी तरह की बदलाव की संभावना से इनकार किया। उन्होंने कहा कि वह पहले बल्लेबाजी करना पसंद करेंगे। उन्होंने कहा कि हम उसी टीम के साथ उतरेंगे। यह दो तेज गेंदबाजों, एक आलराउंडर और दो अच्छे स्पिनरों का अच्छा मिश्रण है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleगुरमेहर के मुद्दे पर हरियाणा विधानसभा में हुई तीखी नोंकझोंक
    Next Article अमेरिका में भारतीय लड़की से नस्ली दुर्व्यवहार
    आजाद सिपाही
    • Website
    • Facebook

    Related Posts

    रांची को मिली भारत-वेस्टइंडीज टी-20 और भारत-ऑस्ट्रेलिया टेस्ट मैच की मेजबानी

    March 26, 2026

    भारतीय टीम जून में करेगी आयरलैंड का दौरा, खेलेगी 2 टी 20 मैचों की सीरीज

    March 21, 2026

    आईपीएल 2026 से पहले आरसीबी और एसआरएच को बड़ा झटका, हेजलवुड और कमिंस शुरुआती मुकाबलों से बाहर

    March 17, 2026
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Recent Posts
    • भारत की सांस्कृतिक, आध्यात्मिक परंपराएं हमारी ताकत: प्रधानमंत्री
    • मायावती ने किया महिला आरक्षण विधेयक का समर्थन, कांग्रेस को घेरा
    • राजनीतिक दल मुसलमान को वोट बैंक की तरह इस्तेमाल करती आ रही है : ओवैसी
    • बंगाल में बनी भाजपा सरकार तो महिलाओं को मिलेगी वित्तीय मदद : स्मृति ईरानी
    • सीबीएसई ने जारी किया 10वीं का रिजल्ट
    Read ePaper

    City Edition

    Follow up on twitter
    Tweets by azad_sipahi
    Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

    Palamu Division

    • Garhwa
    • Palamu
    • Latehar

    Kolhan Division

    • West Singhbhum
    • East Singhbhum
    • Seraikela Kharsawan

    North Chotanagpur Division

    • Chatra
    • Hazaribag
    • Giridih
    • Koderma
    • Dhanbad
    • Bokaro
    • Ramgarh

    South Chotanagpur Division

    • Ranchi
    • Lohardaga
    • Gumla
    • Simdega
    • Khunti

    Santhal Pargana Division

    • Deoghar
    • Jamtara
    • Dumka
    • Godda
    • Pakur
    • Sahebganj

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    © 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Go to mobile version