Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Thursday, January 22
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»दुनिया»भारत में मेरी मां को जज के तौर पर पीठ में जगह नहीं दी गई : निक्की हेली
    दुनिया

    भारत में मेरी मां को जज के तौर पर पीठ में जगह नहीं दी गई : निक्की हेली

    आजाद सिपाहीBy आजाद सिपाहीMarch 30, 2017No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    “संयुक्त राष्ट्र में अमेरिका की राजदूत निक्की हेली ने दावा किया है कि वकालत की पढ़ाई करने वाली उनकी मां को उस समय भारत में महिलाओं की स्थिति के कारण अदालत में न्यायाधीश के तौर पर पीठ में शामिल नहीं किया गया था।”

    न्यूयार्क में काउंसिल ऑन फोरेन रिलेशंस में कल यहां निक्की के भाषण के बाद उनसे महिलाओं की भूमिका के बारे में पूछा गया था। इसके जवाब में निक्की ने कहा कि मैं महिलाओं की बड़ी प्रशंसक हूं। मुझे लगता है कि ऐसा कुछ भी नहीं है जो महिलाएं न कर सकें। मुझे लगता है कि जब भी किसी लोकतंत्र ने वाकई में महिलाओं का उत्थान चाहा है, तो उसे इसका लाभ भी मिला है।

    उन्होंने भारत में अपनी मां के जीवन की कहानी को संक्षिप्त रूप से बयान किया और कहा कि उनकी मां भारत की पहली महिला न्यायाधीशों में शामिल थीं लेकिन महिला होने के कारण उन्हें कभी पीठ में जगह नहीं दी गई।

    निक्की ने कहा कि यह बात मेरे दिल के बहुत करीब है। आप जानते हैं कि जब भारत में ज्यादा लोग शिक्षित नहीं हुआ करते थे, तब मेरी मां लॉ स्कूल गईं। उन्हें भारत की पहली महिला न्यायाधीशों में शामिल होने के लिए वास्तव में चुना गया था लेकिन तब महिलाओं की स्थिति के कारण उन्हें पीठ में जगह नहीं दी गई। उनके लिए यह देखना कितना शानदार रहा होगा कि उनकी बेटी दक्षिण कैरोलिना की गवर्नर और संयुक्त राष्ट्र में अमेरिका की राजदूत बनी।

    निक्की के पिता का नाम अजीत सिंह रंधावा और मां का नाम राज कौर रंधावा है। जन्म के समय निक्की का नाम निम्रता रंधावा रखा गया था। निक्की के माता-पिता भारत से कनाडा आकर बस गए थे। फिर 1960 के दशक में वह अमेरिका आ गए थे।

    निक्की ने कहा कि देशों का लक्ष्य हमेशा ही महिलाओं को सशक्त बनाना और यह दिखाना होना चाहिए कि वह कितनी शानदार नेता बन सकती हैं। उनका लक्ष्य उन्हें वहां पहुंचने में मदद करना और जब वे सफल हों तो उन्हें समर्थन देना और प्रोत्साहित करना होना चाहिए।

    उन्होंने इस बात को रेखांकित किया कि वैध आव्रजन अमेरिका का ताना-बाना है। उन्होंने कहा कि उन्हें भारतीय प्रवासियों की बेटी होने पर गर्व है। उन्होंने कहा कि अन्य देशों के लोगों पर उनके धर्म के कारण प्रतिबंध नहीं लगाए जाने चाहिए।

    निक्की ने कहा कि मुझे भारतीय प्रवासियों की बेटी होने का गर्व है जिन्होंने मेरे भाइयों, मेरी बहन और मुभुो हर रोज यह याद दिलाया कि हम सौभाग्यशाली हैं कि हम इस देश में रह रहे हैं।

    ट्रंप के यात्रा प्रतिबंध संबंधी शासकीय आदेश से जुड़े प्रश्न के जवाब में निक्की ने कहा कि धर्म के आधार पर कभी प्रतिबंध नहीं लगाया जाना चाहिए। यह यात्रा प्रतिबंध धर्म के आधार पर नहीं लगाया गया यदि ऐसा होता तो दर्जनों ऐसे अन्य मुस्लिम बहुल देश हैं जो उन देशों की सूची में शामिल हो सकते थे जिन पर प्रतिबंध लगाया गया है।

    उन्होंने कहा कि हम अमेरिका के दरवाजे कभी बंद नहीं करेंगे लेकिन हमने जो किया, वह कुछ देर रूककर सोचने और यह कहने के लिए किया कि हम हमारे लोगों को किस तरह सुरक्षित रखने वाले हैं।

    निक्की ने कहा कि टंप के यात्रा प्रतिबंध का मकसद यह सुनिश्चित करना है कि देश में किसी प्रकार का खतरा प्रवेश ना कर सके।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleनकल पर नकेल: नकल करते पकड़े गए 1419 छात्र, 54 सेंटरों पर एग्जाम रद्द
    Next Article सरकार का चला चाबुक, अश्लील सामग्री वाली 3000 वेबसाइट ब्लॉक
    आजाद सिपाही
    • Website
    • Facebook

    Related Posts

    बालेन शाह ने प्रतिनिधि सभा का उम्मीदवार बनने के लिए मेयर पद से दिया इस्तीफा

    January 18, 2026

    बांग्लादेश में छात्र संघ चुनाव पर बवाल, जेसीडी का चुनाव आयोग के बाहर धरना

    January 18, 2026

    नेपाली कांग्रेस में गुटबाजी, चुनावी प्रक्रिया स्थगित करने की मांग

    January 18, 2026
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Recent Posts
    • पलामू में गूंजा ‘शिक्षा के लिए भिक्षा’ का नारा, छात्रवृत्ति को लेकर आजसू ने किया डीसी दफ्तर का घेराव
    • 86वां अखिल भारतीय पीठासीन अधिकारी सम्मेलन संपन्न, मुख्यमंत्री योगी ने सदन काे बताया समग्र विकास का मंच
    • इंदौर में दूषित पानी का कहर जारी, एक और मौत के बाद मृतकों की संख्या 25
    • सेना का ट्रेनी विमान तालाब में गिरा, दोनों पायलट सुरक्षित, विमान काे निकालने की कवायद शुरू
    • दावोस वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम में बनी सहमति, इंफोसिस ग्लोबल के साथ टेक्नोलॉजी और एआई के क्षेत्र में झारखंड बढायेगा कदम
    Read ePaper

    City Edition

    Follow up on twitter
    Tweets by azad_sipahi
    Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

    Palamu Division

    • Garhwa
    • Palamu
    • Latehar

    Kolhan Division

    • West Singhbhum
    • East Singhbhum
    • Seraikela Kharsawan

    North Chotanagpur Division

    • Chatra
    • Hazaribag
    • Giridih
    • Koderma
    • Dhanbad
    • Bokaro
    • Ramgarh

    South Chotanagpur Division

    • Ranchi
    • Lohardaga
    • Gumla
    • Simdega
    • Khunti

    Santhal Pargana Division

    • Deoghar
    • Jamtara
    • Dumka
    • Godda
    • Pakur
    • Sahebganj

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    © 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Go to mobile version