Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Tuesday, June 3
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»देश»मार्च में ही लू की चपेट में आये 9 राज्य, महाराष्ट्र में 5 की मौत
    देश

    मार्च में ही लू की चपेट में आये 9 राज्य, महाराष्ट्र में 5 की मौत

    आजाद सिपाहीBy आजाद सिपाहीMarch 30, 2017No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    नयी दिल्ली: इस बार मार्च में ही गर्मी ने बेहाल कर दिया है। देश के कई राज्य लू की चेपट में आ चुके हैं। कई राज्यों में पारा 40 डिग्री सेल्सियस के पार है। खबरों के मुताबिक महाराष्ट्र में लू ने 5 लोगों की जान ले ली है। सोमवार के बाद से लू की चपेट में आनेवाले राज्यों की संख्या 3 से बढ़ कर 9 हो चुकी है। अगले कुछ दिनों में दिल्लीवासियों को भी लू का सामना करना पड़ेगा। मौसम विभाग ने अगले दो महीनों में पूरे देश में औसत से अधिक तापमान रहने की संभावना जतायी है। मार्च से मई के बीच कई राज्यों को लू के थपेड़े झेलने पड़ेंगे।
    मौसम विज्ञान विभाग के एक अधिकारी ने बताया, इन राज्यों के दूरदराज के इलाकों में लू सर्वाधिक तीखी है। इसकी तीव्रता सामान्य से प्रचंड के बीच है। अगले कुछ दिनों तक यही स्थिति रहने की उम्मीद है। महाराष्ट्र का मध्यवर्ती हिस्सा और पूर्वी विदर्भ का इलाका सर्वाधिक प्रभावित है। यहां अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से ऊपर पहुंच चुका है, जबकि न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
    मौसम वैज्ञानिकों ने आशंका जतायी है कि अगले कुछ ही दिनों में दिल्ली भी लू की चपेट में आ जायेगा। निजी मौसम विश्लेषक एजेंसी स्काइमेट के निदेशक महेश पालावत ने कहा, दिल्ली में बुधवार को अधिकतम तापमान 39.6 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से छह डिग्री अधिक
    है। मौसम के मौजूदा रुख को देखें तो कहा जा सकता है कि अगले कुछ ही दिनों में दिल्ली में भी लू चलने लगेगी।
    पालावत ने अनुमान जताया किया है कि 5 अप्रैल तक हरियाणा और पंजाब में मानसून पूर्व की हल्की बारिश हो सकती है, जिससे अस्थायी राहत मिलेगी। पालावत ने कहा, अप्रैल का महीना सर्वाधिक गर्म होगा। मानसून पूर्व की बारिश से राहत तो मिलेगी, लेकिन यह अस्थायी होगी। मई के महीने में भी हालांकि हल्की राहत रहेगी।
    मौसम के मौजूदा रुख के अनुसार, महाराष्ट्र के नागपुर में एक अप्रैल तक अधिकतम तापमान के 44 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच जाने का अनुमान है, जो इस समय 42 डिग्री है। गुजरात के अमरेली में अधिकतम तापमान 43 डिग्री, मध्य प्रदेश में ग्वालियर में 41.6 डिग्री और उत्तर प्रदेश के झांसी में 42.1 डिग्री सेल्सियस पहुंच चुका है।

    भोपाल में 12 बजे के बाद नहीं चलेंगे स्कूल
    गर्मी और लू के बढ़ते प्रकोप के चलते भोपाल के जिला प्रशासन ने तमाम सरकारी और अशासकीय विद्यालयों का संचालन दोपहर 12 बजे के बाद नहीं करने के आदेश जारी किये हैं। जिलाधिकारी निशांत बरवडे द्वारा गुरुवार को जारी आदेश के मुताबिक एक अप्रैल से स्कूल दोपहर 12 बजे के बाद नहीं चलेंगे। किसी भी कारण से बच्चों को दोपहर 12 बजे के बाद के लिए नहीं रोका जा सकता।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleसबसे बड़े सुरंग मार्ग का 2 अप्रैल को उद्घाटन करेंगे पीएम
    Next Article खूंटी से 50 हजार का इनामी नक्सली गिरफ्तार
    आजाद सिपाही
    • Website
    • Facebook

    Related Posts

    अहमदाबाद शहर में कोरोना से पहली मौत, पिछले 24 घंटे में 55 नए केस

    June 2, 2025

    राष्ट्रपति, उपराष्ट्रपति और प्रधानमंत्री ने तेलंगाना के स्थापना दिवस पर दी बधाई

    June 2, 2025

    प्रधानमंत्री मोदी आज वैश्विक विमानन सीईओ को करेंगे संबोधित

    June 2, 2025
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Recent Posts
    • 19 जून को रांची को मिलेगा पहला एलिवेटेड कॉरिडोर, रातू रोड को मिलेगा जाम से निजात
    • अहमदाबाद शहर में कोरोना से पहली मौत, पिछले 24 घंटे में 55 नए केस
    • राष्ट्रपति, उपराष्ट्रपति और प्रधानमंत्री ने तेलंगाना के स्थापना दिवस पर दी बधाई
    • प्रधानमंत्री मोदी आज वैश्विक विमानन सीईओ को करेंगे संबोधित
    • पराग्वे के राष्ट्रपति नई दिल्ली पहुंचे, गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया
    Read ePaper

    City Edition

    Follow up on twitter
    Tweets by azad_sipahi
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Go to mobile version