Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Thursday, March 5
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»देश»मुलायम के बेटे-बहू की गोशाला में पहुंचे CM योगी आदित्यनाथ, अफवाहों पर अपर्णा ने दिया यह जवाब
    देश

    मुलायम के बेटे-बहू की गोशाला में पहुंचे CM योगी आदित्यनाथ, अफवाहों पर अपर्णा ने दिया यह जवाब

    आजाद सिपाहीBy आजाद सिपाहीMarch 31, 2017No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    लखनऊ: उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ आज अपर्णा और प्रतीक यादव की लखनऊ स्थित गोशाला पहुंचे. इस गोशाला का नाम कान्हा उपवन है. यह 64 एकड़ में फैला हुआ है, इसमें करीब 2000 जानवर हैं. अपर्णा और प्रतीक पिछले 5 साल से गोशाला की देखभाल कर रहे हैं. आज योगी आदित्यनाथ गोशाला में आए और गायों को गुड़ और हरा चारा खिलाया. इससे पहले योगी आदित्यनाथ के सीएम बनते ही अपर्णा और प्रतीक यादव उनसे मिलने गए थे. यही नहीं अपर्णा और प्रतीक योगी से उनके गोरखपुर के आश्रम में भी मिलने जा चुके हैं. दरअसल अपर्णा और योगी आदित्यनाथ दोनों उत्तराखंड से आते हैं. दोनों ही पौड़ी के हैं. इस मुलाकात को लेकर राजनीति अटकलें तेज हो गई हैं, क्योंकि माना जाता है प्रतीक और अपर्णा के अखिलेश से अच्छे संबंध नहीं हैं.

    अपर्णा और प्रतीक मुलायम की दूसरी पत्नी साधना के बेटे हैं.

    वैसे, अपर्णा इससे पहले पीएम मोदी के कार्यक्रमों में भी शामिल होती रही हैं. लखनऊ में डॉ.अंबेडकर यूनिवर्सिटी के कार्यक्रम में जब पीएम मोदी आए तो अपर्णा हॉल में अगली कतार में बैठी थीं. पीएम मोदी जब दशहरे के प्रोग्राम में गए तब भी अपर्णा मौजूद थीं.

    इस बैकग्राउंड को देखते हुए राजनीति हल्कों में यह चर्चा है कि कहीं अपर्णा बीजेपी में तो नहीं जा रहीं. लेकिन एनडीटीवी से अपर्णा ने कहा कि अखिलेश भइया जब सीएम बने थे तो मैं उनको भी यहां ले आई थी. योगी भी यहां सीएम की हैसियत से ही आए हैं. मुख्यमंत्री पूरे प्रदेश का होता है, क्योंकि वह खुद गोशाला चलाते हैं और गायों की सेवा में उनकी रुचि है इसलिए हमने उनसे आग्रह किया था कि वे हमारी गौशाला में आएं और इसकी बेहतरी के कुछ उपाय बताएं.

    मुलायम के बेटे और 5 करोड़ की कार से चर्चा में आए प्रतीक यादव जिन्हें लोग कारों के शौकीन के तौर पर जानते हैं, उनकी गायों की दिलचस्पी के बारे में लोगों को आज पता चला. प्रतीक ने एनडीटीवी से कहा कि तमाम लावारिस जानवर जो सड़कों पर भूखे घूमते हैं, पॉलीथीन खाकर मौत की कगार पर पहुंच जाते हैं और तमाम बार गाड़ियों की चपेट में आकर जख्मी हो जाते हैं. हम उन्हें यहां पनाह देते हैं और उनके खाने-पीने और सेहत का ध्यान रखते हैं. योगी के गोशाला में आने का राजनीति से कोई ताल्लुख नहीं और मेरी राजनीति में दिलचस्पी नहीं.

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleअब 15 अप्रैल तक ले सकते हैं जियो प्राइम मेंबरशिप रजिस्ट्रेशन
    Next Article वार्डन ने मासिक धर्म की जांच के लिए स्कूल में 70 लड़कियों को कथित रूप से निर्वस्‍त्र होने पर मजबूर किया
    आजाद सिपाही
    • Website
    • Facebook

    Related Posts

    मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने किया राज्यसभा जाने का ऐलान

    March 5, 2026

    राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री सहित शीर्ष नेताओं ने देशवासियों को दी होली की शुभकामनाएं

    March 4, 2026

    दुबई से एयर इंडिया की पहली फ्लाइट पहुंची दिल्ली, 149 फंसे हुए यात्री घर लौटे

    March 3, 2026
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Recent Posts
    • मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने किया राज्यसभा जाने का ऐलान
    • गुमला के रायडीह में ऑटो पलटने से महिला की मौत, तीन घायल
    • राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री सहित शीर्ष नेताओं ने देशवासियों को दी होली की शुभकामनाएं
    • टाटा मेन अस्पताल गेट के बाहर नौ फुटपाथ दुकानों में लगी आग, लाखों का नुकसान
    • शराब दुकान पर अपराधियों ने की फायरिंग, जांच में जुटी पुलिस
    Read ePaper

    City Edition

    Follow up on twitter
    Tweets by azad_sipahi
    Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

    Palamu Division

    • Garhwa
    • Palamu
    • Latehar

    Kolhan Division

    • West Singhbhum
    • East Singhbhum
    • Seraikela Kharsawan

    North Chotanagpur Division

    • Chatra
    • Hazaribag
    • Giridih
    • Koderma
    • Dhanbad
    • Bokaro
    • Ramgarh

    South Chotanagpur Division

    • Ranchi
    • Lohardaga
    • Gumla
    • Simdega
    • Khunti

    Santhal Pargana Division

    • Deoghar
    • Jamtara
    • Dumka
    • Godda
    • Pakur
    • Sahebganj

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    © 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Go to mobile version