रांची: राज्य के प्रस्वीकृति प्राप्त इंटर कॉलेजों, उच्च विद्यालयों, संस्कृत विद्यालयों एवं मदरसा के शिक्षाकर्मियों के लिए अच्छी खबर है। राज्य सरकार ने इनके लिए 91 करोड़ की राशि का आवंटन कर दिया है। इनके खाते में 31 मार्च तक पैसा चला जायेगा।
इंटर कॉलेजों को
60 करोड़ रुपये
राज्य के कुल 160 प्रस्वीकृति प्राप्त इंटर कॉलेजों को 60 करोड़ तथा 305 हाई स्कूलों को 29 करोड़ रुपये मिलेंगे। 305 हाई स्कूलों में 54 रांची के हैं। इसी तरह 30 संस्कृत विद्यालयों को 90 लाख रुपये तथा 37 मदरसों को 60 लाख रुपये मिलेंगे। हाई स्कूलों में सबसे अधिक राशि 14.40 लाख रुपये, संस्कृत विद्यालय को 7.20 लाख तथा मदरसा को भी 7.20 लाख का अनुदान मिलेगा।
सबसे अधिक मिलेंगे 60 लाख रुपये
कॉलेजों एवं स्कूलों को अनुदान की राशि स्लैब के अनुसार मिलेगी। सबसे अधिक 60 लाख रुपये मिलेंगे।
Previous Articleप्रेमिका को नदी में जिंदा दफनाया
Next Article रेल अफसर की कार से शराब बरामद
Related Posts
Add A Comment