Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Friday, April 24
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»झारखंड»गढ़वा»सरेंडर करें, वरना पुलिस लगा देगी ठिकाने
    गढ़वा

    सरेंडर करें, वरना पुलिस लगा देगी ठिकाने

    आजाद सिपाहीBy आजाद सिपाहीMarch 26, 2017No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    गढ़वा, वंशीधर नगर: मुख्यमंत्री रघुवर दास ने कहा कि माओवादी मुख्यधारा से जुड़ें नहीं तो वे बख्शे नहीं जायेंगे। वे मुख्यधारा से जुड़ें, वरना पुलिस ठिकाने लगाने के लिए तैयार है। उन्होंने कहा कि बंदूक किसी की जान ले सकती है, किसी में जान नहीं फूंक सकती। मुख्यमंत्री रविवार को नगरऊंटारी के गोसाईबाग में आयोजित वंशीधर महोत्सव के अवसर पर कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। इस अवसर पर उन्होंने नगरऊंटारी को लोगों की चिर परिचित मांग के अनुसार वंशीधर नगर नाम की घोषणा की। कहा कि सोमवार 27 मार्च से नगऊंटारी को वंशीधर नगर के नाम से जाना जायेगा।
    मथुरा और वृंदावन की तर्ज पर विकसित होगा वंशीधरनगर
    सीएम ने कहा कि पर्यटन के क्षेत्र में झारखंड को विकसित किया जायेगा। इसके लिए राज्य की सभी पवित्र भूमि पर अवस्थित देवस्थलों को पर्यटन क्षेत्र के रूप में विकसित किया जायेगा। इससे प्रत्यक्ष और परोक्ष रूप से झारखंड के बेरोजगारों को रोजगार मिलेगा। उन्होंने कहा कि वंशीधर नगर को मथुरा और वृंदावन की तर्ज पर विकसित किया जायेगा। इससे झारखंड को विदेशी मुद्रा भी मिलेगी। उन्होंने कहा कि सरकार सभी वर्ग, धर्म और समुदाय को एक साथ लेकर विकास करना चाहती है। इसी के तहत रांची के कडरू में 67 करोड़ की लागत से हज हाउस का शिलान्यास 2 अप्रैल को राष्ट्रपति करेंगे। उसी दिन 132 करोड़ की लागत से रवींद्र भवन का शिलान्यास किया जायेगा। उन्होंने कहा कि झारखंड की एक लाख उद्यमी महिलाओं को स्मार्ट पोन दिये जायेंगे।

    सीएम ने कहा कि 4.80 लाख महिलाओं को स्किल्ड किया जा रहा है। इसके लिए सरकार ने 7000 करोड़ का बजट बनाया है। उन्होंने कहा कि झारखंड के समग्र और समावेशी विकास के प्रति वे गंभीर हैं। राज्य के प्राकृतिक सौंदर्य को देश-दुनिया के सामने लाना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि पलामू और गढ़वा जिला को 2020-21 तक जल संकट से निजात दिलाने के लिए 4000 करोड़ की योजना बनायी गयी है। इसके तहत पलामू और गढ़वा के खेतों में पानी पहुंचायेंगे। उन्होंने कहा कि राज्य का विकास करना है, तो गांव का विकास करना आवश्यक है। उन्होंने कहा कि गत 16 और 17 फरवरी को ग्लोबल समिट के दौरान निवेशक झारखंड में आये,  जिनमें 173 निवेशकों के द्वारा एमओयू किया जा चुका है। मई-जून से जमीन पर कार्य शुरू हो जायेगा।

    राज्य से गरीबी हटाना संकल्प
    सीएम ने कहा कि राज्य से गरीबी हटाना उनका संकल्प है। इसी को लेकर उन्होंने वंशीधर नगर में पूजा अर्चना की है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में महिलाओं की बड़ी संख्या है। इस महिला शक्ति को वे सशक्तिकरण के रूप में बदलना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि इस विकासशील राज्य को विकसित राज्य बनाकर रहेंगे। विकास कार्यों में बिचैलियगररी करनेवालों को ललकारते हुए सीएम ने कहा कि वे बिचैलियागीरी बंद करें। ऐसे जेब कतरों से गरीब जनता छली जाती है। उन्होंने कहा कि आठ वर्षों में झारखंड को विकसित राज्य बनायेंगे। हमारी सरकार सभी क्षेत्रों मे काम कर रही है। अंतरराष्टÑीय हवाई अड्डा बनाने के लिए एमओयू हो चुका है। उन्होंने कहा कि झारखंड को एयर कनक्टिविटी से जोड़ने के लिए हजारीबाग, दुमका और पलामू मं हवाई यात्रा शुरू की जायेगी। उन्होंने नगरऊंटारी स्थित राजा पहाड़ी के शिव मंदिर को विकसित किये जाने की बात कही। कार्यक्रम को स्वास्थ्य मंत्री रामचंद्र चंद्रवंशी, सांसद बीडी राम, स्थानीय विधायक भानु प्रताप शाही ने संबोधित किया। कार्यक्रम का संचालन उपायुक्त डॉ नेहा अरोड़ा ने किया। धन्यवाद ज्ञापन पलामू आयुक्त राजीव अरुण एक्का ने किया। इस अवसर पर गढ़वा विधायक सत्येंद्रनाथ तिवारी, हुसैनाबाद के विधायक कुशवाहा शिवपूजन मेहता, मेदिनीनगर के विधायक आलोक चैरसिया, पूर्व विधायक अनंत प्रताप देव सहित काफी संख्या मे लोग उपस्थित थे।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleरिव्यू: शो से गए ‘मशहूर गुलाटी’, उड़ी कपिल शर्मा के चेहरे की हंसी
    Next Article पति के हत्यारे से एक बार बात करना चाहती हैं सुमन
    आजाद सिपाही
    • Website
    • Facebook

    Related Posts

    गढ़वा के भाजपा विधायक के पैतृक आवास में चोरी, जांच में जुटी पुलिस

    April 15, 2026

    होली और रामनवमी को लेकर गढ़वा के परेड ग्राउंड में मॉक ड्रिल का आयोजन

    March 3, 2026

    धनबाद में प्रिंस खान गैंग पर पुलिस का बड़ा एक्शन, कई गिरफ्तारियां

    January 12, 2026
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Recent Posts
    • जैक 10वीं रिजल्ट के बाद CM हेमंत ने दी बधाई- बच्चों आगे बढ़ने का दिया संदेश
    • विधानसभा चुनाव : बंगाल में दोपहर 1 बजे तक 62% और तमिलनाडु में 56% वोटिंग; मुर्शिदाबाद और नौदा में बम धमाके
    • सूचना आयुक्त नियुक्ति पर फिर अटका मामला, राज्यपाल ने लौटाई फाइल
    • रिम्स में एंबुलेंस सेवाओं पर सख्ती, हर वाहन की होगी निगरानी
    • आईपीएल 2026 : अभिषेक शर्मा का तूफानी शतक, हैदराबाद ने दिल्ली को 47 रन से हराया
    Read ePaper

    City Edition

    Follow up on twitter
    Tweets by azad_sipahi
    Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

    Palamu Division

    • Garhwa
    • Palamu
    • Latehar

    Kolhan Division

    • West Singhbhum
    • East Singhbhum
    • Seraikela Kharsawan

    North Chotanagpur Division

    • Chatra
    • Hazaribag
    • Giridih
    • Koderma
    • Dhanbad
    • Bokaro
    • Ramgarh

    South Chotanagpur Division

    • Ranchi
    • Lohardaga
    • Gumla
    • Simdega
    • Khunti

    Santhal Pargana Division

    • Deoghar
    • Jamtara
    • Dumka
    • Godda
    • Pakur
    • Sahebganj

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    © 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Go to mobile version