Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Monday, May 19
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»झारखंड»हजारीबाग»11 मुखिया पर 12 लाख रुपये के गबन का आरोप
    हजारीबाग

    11 मुखिया पर 12 लाख रुपये के गबन का आरोप

    आजाद सिपाहीBy आजाद सिपाहीMarch 4, 2017No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    बरही: हजारीबाग जिला के बरही में 14 वें वित्त अंतर्गत अधिकांश पंचायतों में पानी टैंकरों की खरीदारी में कमीशनखोरी हुई है। इसमें प्रखंड के अधिकारी, पंचायत सेवक और पंचायत के मुखिया की मिलीभगत सामने आ रही है। इस पानी टैंकर का वास्तविक मूल्य लगभग 76 हजार रुपये है, किंतु सभी की मिली भगत से इसका क्रय एक लाख 57 हजार 330 रुपये दिखाया गया है। इस बाबत आरटीआइ एक्टिविस्ट सिकंदर नवाज खान ने झारखंड सरकार पंचायती राज विभाग के प्रधान सचिव एनएन सिन्हा, सरकार के अवर सचिव उदय शंकर और मुख्यमंत्री झारखंड को आवेदन देकर मामले से अवगत कराया है।

    अवर सचिव ने हजारीबाग उपायुक्त को जांच करते हुए कार्रवाई करने का निर्देश दिया है। आरटीआइ एक्टिविस्ट सिकंदर नवाज खान ने बताया कि बरही प्रखंड की ग्यारह पंचायतों में कुल 12 लाख 22 हजार 740 रुपये का गबन किया गया है। इसमें करियातपुर पंचायत में एक लाख 63 हजार 32 रुपये, बरही पूर्वी पंचायत में 81 हजार पांच सौ 16 रुपये, कोनरा पंचायत में 81 हजार पांच सौ 16 रुपये, डपोक पंचायत में एक लाख 63 हजार 32 रुपये, रसोइयाधमना पंचायत में 81 हजार पांच सौ 216 रुपये, गौरियाकरमा पंचायत में 81 हजार पांच सौ 16 रुपये, रानीचुंवा पंचायत में एक लाख 63 हजार 32 रुपये, मलको पंचायत में एक लाख 63 हजार 32 रुपये, विजैया पंचायत में 81 हजार पांच सौ 16 रुपये, बरसोत पंचायत में 81 हजार पांच सौ 16 रुपये और भंडारों पंचायत में 81 हजार पांच सौ 16 रुपये का गबन मुखिया, पंचायत सेवक द्वारा किया गया है। सिकंदर नवाज खान ने आवेदन में कहा है कि संबंधित सभी मुखिया, संबंधित सभी पंचायत सेवक व संबंधित आपूर्तिकर्ता के विरुद्ध विधिसम्मत धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज करवाते हुए सभी दोषियों से कुल 12 लाख 22 हजार की वसूली करवायें।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleछह माह में अतिक्रमण मुक्त होंगे एनएच
    Next Article रांची में श्रीश्री रविशंकर ने बतायी जीने की कला !
    आजाद सिपाही
    • Website
    • Facebook

    Related Posts

    बस दुर्घटनाग्रस्त, छह घायल

    May 19, 2025

    हाइवा की टक्कर से एक व्यक्ति की मौत

    April 29, 2025

    महिला और पुरूष का शव बरामद, हत्या की आशंका

    April 25, 2025
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Recent Posts
    • सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव सहित तीन लोगों के विरूद्ध मानहानि का नोटिस
    • सर्राफा बाजार में चमका सोना, चांदी का भी बढ़ा भाव
    • शुरुआती कारोबार में उतार चढ़ाव के बीच सेंसेक्स और निफ्टी में मामूली तेजी
    • ग्लोबल मार्केट से मिले-जुले संकेत, एशिया में बिकवाली का दबाव
    • महिला से 40 हजार रुपये और जेवर की छिनतई
    Read ePaper

    City Edition

    Follow up on twitter
    Tweets by azad_sipahi
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Go to mobile version