Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Wednesday, May 21
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Breaking News»गोड्डा में विपक्ष पर बरसे भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह
    Breaking News

    गोड्डा में विपक्ष पर बरसे भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह

    azad sipahiBy azad sipahiMarch 5, 2019Updated:March 5, 2019No Comments5 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    आजाद सिपाही संवाददाता
    गोड्डा। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने कहा कि केंद्र और झारखंड में पूर्ण बहुमत बनने के बाद पता चला विकास कैसे होता है। राहुल गांधी ने झारखंड में कहा था कि गठबंधन की सरकार बनाइये। देश की जनता ने 10 साल का मौका दिया, लेकिन आपने क्या दिया। अमित शाह ने मंगलवार को गोड्डा में देवघर-मधुपुर गैस पाइप लाइन का शिलान्यास किया।
    छह गुना ज्यादा राशि झारखंड को केंद्र सरकार ने दी : अमित शाह ने कहा कि झारखंड में 2014 में पहली बार पूर्ण बहुमत की सरकार बनी। इसका परिणाम है कि झारखंड में काफी परिवर्तन आया है। कई क्षेत्रों में लाखों-करोड़ों की योजनाओं की शुरुआत की गयी है। 35 हजार करोड़ की लागत से गोड्डा में पावर प्लांट का निर्माण किया जा रहा है। इसके अलावा कई क्षेत्रों में ऐसे विकास कार्य हो रहे हैं। यूपीए-2 की सरकार ने झारखंड सरकार को 55 हजार 253 करोड़ विकास के लिए दिया था। रघुवर सरकार आयी, तो पांच साल में तीन लाख 12 हजार 80 करोड़ रुपये विकास के लिए दिया गया। छह गुना ज्यादा राशि झारखंड को भाजपा की सरकार ने दी। झारखंड की सभी मांगों को मोदी सरकार ने पांच साल के अंदर पूरा करने का काम किया है।

    कांग्रेस के शासन में कोई भी धमाका कर चला जाता था
    अमित शाह ने कहा कि भाजपा की सरकार गरीबों की सरकार है। आदिवासियों की सरकार है। आदिवासी भाइयों के लिए बजट को कई गुना ज्यादा बढ़ाने का काम किया गया है। विकास की नयी शुरुआत मोदी और रघुवर सरकार ने किया है। कांग्रेस के शासन में कोई भी देश में घुसता था और धमाका कर चला जाता था।

    गठबंधन का नेता कौन होगा? : अमित शाह ने कहा कि 2019 में विपक्ष गठबंधन के नाम पर खड़ा हो रहा है। ऐसे में गठबंधन का नेता कौन होगा? इसकी जानकारी उन्हें देनी चाहिए। न उनके पास नीति है न नेता है। 2019 में मोदी को एक और मौका झारखंड की जनता दे, तो आने वाले पांच साल में भारत को दुनिया का सिरमौर बनाने का गौरव दे सकते हैं।

    इनकी रही मौजूदगी : मंत्री राज पलिवार, रणधीर सिंह, लुइस मरांडी, प्रदेश अध्यक्ष लक्ष्मण गिलुआ, बिहार के मंत्री सह लोकसभा चुनाव प्रभारी मंगल पांडेय, सांसद निशिकांत दुबे समेत अन्य मौजूद थे।

    पाइप लाइन से घर-घर पहुंचेगी गैस: रघुवर
    मुख्यमंत्री रघुवर दास ने कहा कि मोदी सरकार की प्राथमकिता राष्ट्रवाद, विकास और सुशासन है। इसी के तहत मोदी के मार्गदर्शन में साढ़े चार वर्षों में भारत सरकार और राज्य सरकार की योजनाएं गांव, गरीब और नौजवानों पर केंद्रित हैं। अटल बिहारी वाजपेयी ने अलग राज्य दिया, नरेंद्र मोदी सपनों का झारखंड बना रहे हैं। कहा कि हजारीबाग, रांची, जमशेदपुर एवं अन्य जिलों में चरणबद्ध तरीके से भारत सरकार पाइप लाइन के द्वारा गैस पहुंचाने की शुरुआत हो चुकी है। योजना पूर्ण हो जायेगी, तो घरों में एलपीजी सिलेंडर की जरूरत नहीं होगी।

    वाजपेयी का सपना पूरा हो रहा : निशिकांत

    सांसद निशिकांत दुबे ने स्वागत करते हुए कहा कि पांच सालों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अध्यक्ष अमित शाह के सहयोग से जो देश को मिला है, वह अटल बिहारी वाजपेयी का सपना था। एक-दो हजार नहीं, पूरे एक लाख करोड़ की योजना सिर्फ गोड्डा लोकसभा की जनता को दिया है, यह पहली बार हुआ।

    जीत का अंतर इतना हो कि विरोधियों को दिल का दौरा पड़ जाये

    गोड्डा। भाजपा के राष्टय अध्यक्ष अमित शाह ने मंगलवार को गोड्डा में भाजपा कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि दो बार कार्यक्रम रद्द होने के बाद तीसरी बार कार्यक्रम हो रहा है। इसके बाद भी अपार भीड़ है। भाजपा सभी पार्टियों में मात्र एक पार्टी ही है, जहां नेता चुनाव नहीं जीतता है। यहां बूथ के कार्यकर्ता चुनाव जीतते हैं। 1980 में मैं भी पिछली पंक्ति में बैठकर भाषण सुनता था। आज राष्ट्रीय अध्यक्ष हूं। चाय बेचने वाला पीएम बना है। 2019 का चुनाव काफी महत्वपूर्ण है। एक बार फिर मोदी को पीएम बनाना चाहते हैं। भारत के लिए भी चुनाव महत्वपूर्ण है। एक ओर देशभक्तों की टोली, तो दूसरी ओर मिलावट करने वालों की पार्टी। झारखंड में एक निर्दलीय को सीएम बना दिया। बारह लाख करोड़ का घोटाला हुआ। अमित शाह ने कहा कि राहुल बाबा चार साल का हिसाब मांग रहे हैं।

    राहुल बाबा की चार पीढ़ी ने शासन किया। राहुल बाबा को जवाब नहीं देना है। राहुल बाबा कहते हैं कि छह हजार में क्या होगा। वह यह बता दें कि आलू जमीन के ऊपर होता है या नीचे या फैक्ट्री में। घुसपैठिए देश में दीमक की तरह हैं। विरोधी दलों के लोग चाहते हैं कि घुसपैठिए यहीं रहें। एक बार मौका दीजिए, देश से एक-एक घुसपैठिया को चुनकर निकालेंगे। देश की सुरक्षा सबसे बड़ा मुद्दा है। गठबंधन की सरकार देश को सही रास्ते पर नहीं ले जा सकती है। हमने दुनिया में सबसे परिश्रमी, दूरदर्शी प्रधानमंत्री देने का काम किया है। झारखंड की सभी 14 सीटें जीतनी होंगी। कहा कि जीत का अंतर इतना हो कि मतगणना के दिन विरोधियों को दिल का दौरा पड़ जाये।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleमाटी शिल्पकारों के उत्थान को लेकर सरकार संकल्पित : बाउरी
    Next Article लादेन इनका शांतिदूत था: नरेंद्र मोदी
    azad sipahi

      Related Posts

      शराब घोटाले में तत्कालीन उत्पाद सचिव विनय चौबे व संयुक्त आयुक्त गजेंद्र सिंह अरेस्ट

      May 20, 2025

      आदिवासी विरोधी सरकार की टीएससी बैठक में जाने का कोई औचित्य नहीं : बाबूलाल मरांडी

      May 20, 2025

      जेपीएससी में असिस्टेंट प्रोफेसर के पदों पर भर्ती के लिए इंटरव्यू 22 से

      May 20, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • शराब घोटाले में तत्कालीन उत्पाद सचिव विनय चौबे व संयुक्त आयुक्त गजेंद्र सिंह अरेस्ट
      • आदिवासी विरोधी सरकार की टीएससी बैठक में जाने का कोई औचित्य नहीं : बाबूलाल मरांडी
      • जेपीएससी में असिस्टेंट प्रोफेसर के पदों पर भर्ती के लिए इंटरव्यू 22 से
      • नये खेल प्रशिक्षकों की बहाली प्रक्रिया जल्द, प्राथमिक सूची तैयार
      • यूपीए सरकार ने 2014 में सरना धर्म कोड को किया था खारिज : प्रतुल शाह देव
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version