Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Saturday, July 5
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Breaking News»झामुमो के नारायण यादव और माले नेता शंकर यादव समर्थकों के साथ आजसू में शामिल
    Breaking News

    झामुमो के नारायण यादव और माले नेता शंकर यादव समर्थकों के साथ आजसू में शामिल

    azad sipahiBy azad sipahiMarch 16, 2022Updated:March 16, 2022No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    SUDESH MAHTO
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    रांची। झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) गिरिडीह के तिसरी प्रखंड अध्यक्ष नारायण यादव और माले नेता शंकर कुमार यादव बुधवार को अपने समर्थकों के साथ आजसू पार्टी में शामिल हो गये। आजसू पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष सुदेश महतो के कांके रोड स्थित आवास में आयोजित मिलन समारोह में महतो ने सभी को पार्टी की सदस्यता ग्रहण करायी।

    इस अवसर पर सुदेश महतो ने कहा कि आज झारखण्ड का हर नागरिक सड़कों पर आ गया है। झारखण्डी अपनी अस्मिता, अपनी पहचान के लिए, युवा रोज़गार के लिए, पोषण सखी एवं अन्य अनुबंधकर्मी स्थायीकरण के लिए सड़कों पर आंदोलन कर रहे हैं तथा टाना भगत अपनी मांगों को लेकर विधानसभा के समक्ष धरना दे रहे हैं। वर्तमान सरकार के खिलाफ जनता के बीच घोर निराशा है, प्रदेश का हर वर्ग दुःखी है।

    आजसू प्रवक्ता देवशरण भगत ने कहा कि झामुमो महागठबंधन की सरकार ने जनता के साथ-साथ अपने नेताओं के बीच भी विश्वास खो दिया है। उनके मंत्री और वरिष्ठ विधायक खुलकर अपनी ही सरकार के खिलाफ बोल रहें, कई ने तो अल्टीमेटम तक दे दिया है। सरकार जनमुद्दों को हल करने के लिए बिल्कुल भी गंभीर नहीं है। सरकारी कार्यालयों में लूट-खसोट और कमीशनखोरी व्याप्त है और अधिकारी मनमानी कर रहे हैं। राज्य सरकार की गलत नीतियों के कारण आदिवासी, दलित, पिछड़े, विस्थापित सभी सड़क पर हैं।

    आजसू पार्टी की सदस्यता ग्रहण करते हुए नारायण यादव ने कहा कि हेमंत सरकार ने झारखण्डियों के विश्वास का अपमान किया है। साथ ही शंकर कुमार यादव ने आजसू का दामन थामते हुए कहा कि हम सब मिलकर आजसू पार्टी को और मजबूत बनाएंगे।

    AJSU PARTY jharkhand news ranchi news sudesh mahto
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleबोकारो में ओवर टाइम ड्यूटी नहीं करने पर मजदूर की हत्या, दूसरा लापता
    Next Article गोवा के मुख्यमंत्री पद पर प्रमोद सावंत को मिलेगा दूसरा कार्यकाल
    azad sipahi

      Related Posts

      ईडी ने 730 करोड़ के जीएसटी घोटाले में चार आरोपितों के खिलाफ आरोप पत्र दायर किया

      July 5, 2025

      कांग्रेस प्रदेश प्रभारी के. राजू नौ को आएंगे झारखंड

      July 5, 2025

      अपनी जिम्मेदारियों से भागती है भाजपा : कांग्रेस

      July 5, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • भारत बना मेडिकल टूरिज़्म और फार्मा रिसर्च का वैश्विक केंद्र : ओम बिरला
      • ईडी ने 730 करोड़ के जीएसटी घोटाले में चार आरोपितों के खिलाफ आरोप पत्र दायर किया
      • कांग्रेस प्रदेश प्रभारी के. राजू नौ को आएंगे झारखंड
      • अपनी जिम्मेदारियों से भागती है भाजपा : कांग्रेस
      • झारखंड कांग्रेस के विधायकों की बैठक 10 को
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version