Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Monday, August 3
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Breaking News»सदन में विधायकों की बेइज्जती का मामला गरमाया, लालफीताशाही पर वार
    Breaking News

    सदन में विधायकों की बेइज्जती का मामला गरमाया, लालफीताशाही पर वार

    azad sipahiBy azad sipahiMarch 22, 2022Updated:March 22, 2022No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    रांची। झारखंड विधानसभा के बजट सत्र के दौरान मंगलवार को रांची के विधायक और भाजपा के वरिष्ठ नेता सीपी सिंह ने एडीजी एमएल मीणा को सबसे घटिया अफसर कहा है। इसके साथ उन्होंने रांची के उपायुक्त छवि रंजन को घूसखोर भी कहा।

    कांग्रेस विधायक अनूप सिंह ने विधायकों की बेइज्जती का मामला उठाया। अनूप सिंह ने कहा कि 21 मार्च की रात राजभवन में डिनर पार्टी थी। डिनर पार्टी में मंत्रियों, विधायकों और अफसरों को आमंत्रित किया गया था। इस डिनर पार्टी में विधायकों को बेइज्जत किया गया। मंत्री और कई बार विधायक रहे सुदेश महतो, लंबोदर महतो, इरफान अंसारी जैसे विधायकों को बैठने तक की जगह नहीं मिली।

    उन्होंने कहा कि राजभवन की इस घटना से साफ पता चलता है कि कार्यपालिका ने अपनी जिम्मेदारी सही तरीके से नहीं निभाई। इस कारण विधायकों को बेइज्जती का सामना करना पड़ा। डिनर के बाद जब विधायक जाने लगे तो रमेश गिरी नाम के ट्रैफिक इंस्पेक्टर ने सभी विधायकों की गाड़ियों को रुकवा कर एडीजी मुरारी लाल मीना की गाड़ी को अंदर घुसवाया।

    इस पर सीपी सिंह ने एडीजी मुरारी लाल मीणा को घटिया अफसर बता दिया। साथ ही रांची के डीसी छवि रंजन को घूसखोर कहा। उन्होंने कहा कि रांची के डीसी ने तीन लाख रुपये लेकर रिवाल्वर का लाइसेंस देने का काम किया है। इसके बाद सदन में हंगामा होने लगा। सीपी सिंह ने कहा कि आज सदन में जिस मीणा साहब के बारे में बात हो रही है। वह मीणा साहब पैर छूने लायक आदमी नहीं है बल्कि एक घटिया आदमी है।

    उन्होंने कहा कि एक बार वो किसी सिपाही की पैरवी लेकर उनके पास गये थे। उन्होंने कहा था सिपाही का बेटा पागल है। वह रोज भाग जाता है। ऐसे में उनका रांची में ट्रांसफर कर दीजिए। इस पर मीणा ने आदर पूर्वक धमकी देते हुए कहा कि देख लेंगे। बाद में मीणा साहब ने उस सिपाही से कहा था कि सिफारिश करवाते हो, कैरियर बर्बाद कर देंगे। ऐसे में मुझे यह कहने में कोई परहेज नहीं है कि मीणा एक घटिया आदमी है।

    इसके पूर्व अनूप सिंह ने कहा कि अधिकारियों को मालूम होना चाहिए कि विधायिका कार्यपालिका से ऊंची है। उन्हें यह मालूम होना चाहिए की डीसी और एसपी का क्या प्रोटोकॉल होता है। विधानसभा में भी विधायकों को बेइज्जती का सामना करना पड़ता है। स्पीकर, मुख्यमंत्री, मंत्री एक नंबर गेट से घुस जाते हैं लेकिन जब विधायकों को तीन नंबर गेट से अंदर जाना पड़ता है तब अधिकारी खड़े तक नहीं होते हैं। हंगामे को देखते हुए विधानसभा अध्यक्ष ने सदन की कार्यवाही को दोपहर दो बजे तक के लिए स्थगित कर दी।

    Hindi news jharkhand news jharkhand vidhansabha Latest News ranchi news
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleबीरभूम नरसंहारः विधानसभा में भाजपा का हंगामा, वॉकआउट
    Next Article बीरभूम नरसंहारः शुभेंदु अधिकारी की केंद्र से दखल की मांग
    azad sipahi

      Related Posts

      धनबाद जेल शिफ्टिंग के दौरान गैंगस्टर सुजीत सिन्हा एनकाउंटर में ढेर

      August 2, 2026

      पप्पू यादव: राजनीतिक सफर, विवाद और हालिया घटनाक्रम पर एक नजर

      August 2, 2026

      आठ घंटे की मशक्कत के बाद मोबाइल टावर से उतरा युवक, पुलिस ने पूछताछ के लिए लिया हिरासत में

      August 2, 2026
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • धनबाद जेल शिफ्टिंग के दौरान गैंगस्टर सुजीत सिन्हा एनकाउंटर में ढेर
      • करियर और परिवार को बर्बाद कर देता है नशा, खतरों को समझें युवा और दूर रहेंः प्रधानमंत्री
      • पप्पू यादव: राजनीतिक सफर, विवाद और हालिया घटनाक्रम पर एक नजर
      • बिहपुर में निर्माणाधीन सामुदायिक भवन का पथ निर्माण मंत्री ने किया निरीक्षण, गुणवत्तापूर्ण और समयबद्ध कार्य के निर्देश
      • आठ घंटे की मशक्कत के बाद मोबाइल टावर से उतरा युवक, पुलिस ने पूछताछ के लिए लिया हिरासत में
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

      Palamu Division

      • Garhwa
      • Palamu
      • Latehar

      Kolhan Division

      • West Singhbhum
      • East Singhbhum
      • Seraikela Kharsawan

      North Chotanagpur Division

      • Chatra
      • Hazaribag
      • Giridih
      • Koderma
      • Dhanbad
      • Bokaro
      • Ramgarh

      South Chotanagpur Division

      • Ranchi
      • Lohardaga
      • Gumla
      • Simdega
      • Khunti

      Santhal Pargana Division

      • Deoghar
      • Jamtara
      • Dumka
      • Godda
      • Pakur
      • Sahebganj

      Subscribe to Updates

      Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

      © 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.
      • Privacy Policy
      • Terms
      • Accessibility

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version